Saturday, October 24News That Matters



पीएम की ‘मन की बात’ का 100 वां संस्करण कल, प्रदेश में होगा भव्य आयोजन मुख्यमंत्री धामी के निर्देश राज्य में भी अधिकाधिक लोग सुन सकें पीएम के मन की बात, ऐसी व्यवस्था हो सुनिश्चित

पीएम की ‘मन की बात’ का 100 वां संस्करण कल, प्रदेश में होगा भव्य आयोजन  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश राज्य में भी अधिकाधिक लोग सुन सकें पीएम के मन की बात, ऐसी व्यवस्था हो सुनिश्चित

-सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई आदि में होगी सुनने की व्यवस्था

 

देहरादून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का कल(रविवार) को 100 वां संस्करण प्रसारित होने जा रहा है। ऐसे में राज्य में भी अधिकाधिक लोग पीएम की मन की बात सुन सकें इसके लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई में कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गये ‘मन की बात’ का कल 100 वां संस्करण प्रातः 11 बजे प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उन लोगों का विशेष उल्लेख करते हैं जो कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे तमाम लोग देश के कोने-कोने में हैं और अपने कार्यों से अलग पहचान बनाते हुए समाज को दिशा देने का काम भी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के बारे में जानकारी और उनके कार्यों के बारे में जानकारी इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा दी जाती है। इसके अलावा छात्रों के के लिये भी यह जानकारी बहुत उपयोगी होती है और पूर्व में छात्र और शिक्षक तथा आमजन इस कार्यक्रम को सुनते रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कल प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का 100 वां संस्करण कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कल सभी विद्यालयों,ग्राम सभाओं,डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक,आईटी आई आदि में इस कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की जानी है।

यह भी पढ़ें -  धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विभाग सुमाड़ी, श्रीनगर को तकनीकी शिक्षा विभाग की 5.335 एकड़ भूमि निशुल्क होगी स्थानांतरित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *