Saturday, October 24News That Matters



खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली जिलाधिकारी कार्यालय सभागार उधमसिंह नगर में खरीफ खरीद फसल की समीक्षा बैठक

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली जिलाधिकारी कार्यालय सभागार उधमसिंह नगर में खरीफ खरीद फसल की समीक्षा बैठक

 

 

किसानों की प्रत्येक समस्या का किया जायेगा समाधान -रेखा आर्या

 

किसानों ने नेफर्ड से धान खरीद की उठाई समस्या, खाद्य मंत्री ने नेफर्ड क्रय केन्द्रो को हटाने के अधिकारियो को दिए निर्देश

 

रुद्रपुर

आज खाद्य एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या जिला रुद्रपुर स्थित जिला सभागार पहुंची जहाँ पर खाद्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियो के साथ किसानों की खरीफ खरीद फसल 2022 की बैठक ली. बैठक में उधमसिंह नगर जिले से कई किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

 

बैठक में खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान क्रय करने में किसानों को आ रही दिक्कत के बारे में किसानों से  चर्चा की. इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्यायो से विभागीय मंत्री को अवगत कराया. किसानों ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को बताया की उन्हें धान क्रय करने में नेफर्ड की और से कई परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा की नेफर्ड द्वारा उन्हें सही समय पर भुगतान नहीं किया जाता है साथ ही कई बार अधिकारियो को नेफर्ड को धान क्रय करने का अधिकार ना दिए जाने की बात भी की गई लेकिन अधिकारियो द्वारा फिर भी नेफर्ड को अधिकार दिए जाते हैं जिसपर खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा की अब नेफर्ड के क्रय केंद्र नहीं रहेंगे.

 

बताते चले की जिले में धान के 200क्रय केंद्र बनाये गए है जिनमे की rcf, ucf, नेफर्ड सहित कई अन्य समितियाँ शामिल हैं. खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने सभी किसानों को विश्वास दिलाया की सरकार उनके साथ है और उनके हितो के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा.

यह भी पढ़ें -  United news and transfers Valencia rejected €2 millions

 

इस अवसर पर राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष   राजपाल , रुद्रपुर मेयर   रामपाल जी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और किसान संगठन के सदस्य उपस्थित रहे!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *