Saturday, October 24News That Matters



यमनोत्री प्रभारी अभिनव थापर के नेतृत्व में कांग्रेस को बदनाम करने वालों के खिलाफ दी बड़कोट थाने में तहरीर दी गई

 

यमनोत्री प्रभारी अभिनव थापर के नेतृत्व में कांग्रेस को बदनाम करने वालों के खिलाफ दी बड़कोट थाने में तहरीर दी गई

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के यमनोत्री विधानसभा प्रभारी अभिनव थापर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण की लहर को देख चुनाव मैं इस बार असामाजिक तत्वों के द्वारा अफवाह फैलाई जा रही हैं , जिससे की आम मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है । एक मामला यमुनोत्री विधानसभा प्रकाश में आया है जिसमे कांग्रेस  प्रदेश महासचिव एवं नगरपालिका बड़कोट के पूर्व चेयरमैन अतोल सिंह रावत का पुराना वीडियो एडिट करके असामाजिक तत्वों ने वायरल किया है । इसमें कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार दीपक बिजल्वाण के खिलाफ बोल रहे हैं। *वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश महासचिव अतोल सिंह रावत ने अपने यमनोत्री विधानसभा के प्रभारी अभिनव थापर से चर्चा कर अवगत कराया कि यह पुराना वीडियो और एडिट किया गया है जब दीपक बिजल्वाण ने कांग्रेस जॉइन नहीं करी थी, किन्तु आज वह कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण के पक्ष में काम कर रहे है। अतोल सिंह रावत ने इस वीडियो की घोर निन्दा करी। प्रभारी अभिनव थापर के नेतृत्व में अतोल सिंह रावत सहित कांग्रेसजनों ने पुलिस थाने बड़कोट , उत्तरकाशी ने तहरीर दी और कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग करी।*

यमनोत्री विधनसभा प्रभारी अभिनव थापर ने बताया कि सभी कांग्रेसजन अब पार्टी के निर्णय के साथ है और यमुनोत्री विधानसभा का प्रत्याशी दीपक है  निष्ठावान कांग्रेस जनों ने पार्टी आलाकमान के इस  फैसले का स्वागत करते हुए पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और यमुनोत्री सीट भी जीतने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो में जनप्रतिनिधियों, जनता ने फूल वर्षा व पुष्प मालाओं से किया स्वागत  

कांग्रेस उत्तरकाशी जिले की तीनों सीटें भारी बहुमत से जीतने जा रही है। यमुनोत्री विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण ने यमुनोत्री को जिला बनाने की सहित विधायक निधि से  गरीब लोगों को आवास एवं चिकित्सा जैसी सुविधा मुहैया करवाने एवं कांग्रेस पार्टी के द्वारा बेरोजगारी कर्मचारियों एवं गैस सिलेंडर को 500 से अधिक न जाने की मेनिफेस्टो जारी किया है।

थाने में कांग्रेस की तरफ से अभिनव थापर के साथ अतोल सिंह रावत, विजयपाल रावत, जनमेजय पंवार, जगजीत रौतेला, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *