Saturday, November 14News That Matters



उत्तराखंड में कल फिर कुमाऊं और गढ़वाल में गरजेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

उत्तराखंड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फरवरी को नैनीताल जिले के हल्द्वानी, लालकुआं और पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। कांग्रेस ने अंतिम दिनों में चुनाव प्रचार में कई स्टार प्रचारकों को झोंका है। शुक्रवार को हरियाणा से सांसद दीपेंदर हुड्डा किसान बहुल ऊधमसिंहनगर जिले में प्रचार करेंगे। वह काशीपुर, जसपुर, गदरपुर और बाजपुर में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी भी शुक्रवार को हल्द्वानी और जसपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रदेश में मतदान 14 फरवरी को होना है। पार्टी प्रत्याशियों ने अब घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के स्थानीय नेताओं को साथ लेकर प्रत्याशी छोटी-छोटी जनसभाओं के साथ ही घरों में जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत ने भाजपा के घोषणापत्र को दृष्टिबाधित रोग से ग्रसित बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के घोषणापत्र की नकल कर अपना दृष्टिपत्र तैयार किया है। इसमें नया कुछ भी नहीं है। भाजपा अपने पिछले घोषणापत्र पर 10 प्रतिशत अमल नहीं कर पाई है। ऐसे में राज्य की जनता भाजपा के घोषणापत्र को नकारेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र धर्म है। पार्टी इसे लागू करेगी। वहीं भाजपा ने अपना घोषणापत्र कूड़े के ढेर में डालने के लिए बनाया है।

उत्तराखंड में गुरुवार को अपनी दो जनसभाओं में मोदी को सीधे निशाने पर लेकर यही संदेश देने की कोशिश की। साथ में प्रदेश में पार्टी प्रत्याशियों, संगठन से लेकर बूथ कार्यकर्त्ताओं का हौसला यह भी कहकर बंधाया कि कांग्रेस पार्टी ही मोदी को टक्कर दे सकती है। प्रदेश के नेता जहां मोदी के मुकाबले को उत्तराखंडियत पर दांव खेल रहे हैं, वहीं राहुल ने अपने तेवरों से यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी को भुनाने में पार्टी कसर नहीं छोड़ने वाली।

यह भी पढ़ें -  पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के आग्रह को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया स्वीकार सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण इन तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को चौड़ीकरण , 2LANE WITH PAVED SHOULDER सहित किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *