Saturday, October 24News That Matters



नरक जैसे हालात में जीने को मजबूर हैं पश्चिम पटेलनगर की जनता

नरक जैसे हालात में जीने को मजबूर हैं पश्चिम पटेलनगर की जनता
नालियों में व बड़े नाले में भरी है गंदगी
न पार्षद न विधायक न सांसद ली कभी सुध
कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया पैदल भ्रमण ,जानी लोगों की परेशानियां
देहरादून: पश्चिम पटेलनगर की संजय कालौनी से ले कर श्री गुरु राम राय स्कूल तक कि बड़ी आबादी नालियों व बड़े नाले में भरी गंदगी की सफाई न होने के कारण आज नरक जैसा जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर है , स्थानीय नागरिकों द्वारा आज क्षेत्र के भ्रमण में पहुंचे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना से शिकायत की गई कि बार बार बोलने के बावजूद न क्षेत्र की पार्षद ना क्षेत्रीय विधायक और ना ही यहां की संसद उनकी सुनवाई कर रहे हैं जिसके कारण कूड़े की सफाई का इंतज़ाम कई महीनों से नहीं हुआ और लोग मजबूर हैं ऐसे हालात में जीने के लिए। क्षेत्रीय नागरिकों ने श्री धस्माना को बताया कि भाजपा पार्षद व मेयर को व क्षेत्र के विधायक को अनेक बार आग्रह किया किन्तु ये लोग केवल चुनावों में वोट मांगने आते हैं उसके अलावा जनता की परेशानी से उनका कोई लेना देना नहीं है। लोगों ने कहा कि अब गर्मियां शुरू हो रही हैं व कोरोना से पीड़ित लोग अब आने वाले दिनों में अन्य संक्रमित बीमारियों से डरे हुए हैं । श्री धस्माना ने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि वे नगर निगम अधिकारियों से सफाई के लोई कहेंगे और अगर फिर भी सफाई नहीं हुई तो वे जल्दी अधिकारियों व मेयर का घिराव भी करेंगे। श्री धस्माना के साथ कांग्रेस नेता आशीष ग्रोवर, अल्ताफ,एसपी सूरी, मेघराज, शराफत, सरदार जसविंदर सिंह मोठी, महेश जोशी, संतोष, हरप्रीत कौर भी साथ रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने लक्सर क्षेत्र की सड़क ऊँची करने व बंद चीनी मिलों के समाधान के आश्वासन की घोषणा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *