Sunday, October 25News That Matters



कमरा किराए पर लेने आया था ले उड़ा महिला की चेन

एक युवक कमरा किराये पर लेने आया और घर में मौजूद महिला को बातों में उलझाकर चेन झपटकर भाग निकला। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों और महिला के बताए हुलिये के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
घटना प्रेमनगर थाने के श्यामपुर क्षेत्र की है। यहां आनंद सिंह रावत का घर है। आनंद सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि यहां कई दिनों से एक युवक किराये पर कमरा लेने के लिए आ रहा था। शनिवार शाम करीब चार बजे वह उनके घर पर आया। घर में उस वक्त रावत की पत्नी रामचंद्री देवी मौजूद थीं। पहले युवक ने रामचंद्री को नमस्कार किया और फिर उनके पास चला गया।

 

उसने कमरा किराये पर लेने की बात कही और अगले ही पल रावत की पत्नी के गले से चेन झपट ली। युवक ने कुछ दूरी पर ही अपना दुपहिया वाहन खड़ा किया हुआ था। एसओ धनराज बिष्ट ने बताया कि आरोपी के हुलिये की जानकारी ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास के लोगों के बारे में भी उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गली में कुछ सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इनकी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड से बड़ी खबर : साल 2015 पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा के मामले में 20 संदिग्ध दारोगा सस्पेंड... नकल पर धामी सरकार की सख्ती.. जारी रहेगा भ्रष्टाचार पर धामी का प्रहार..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *