Monday, July 13News That Matters

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को प्रदेश में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों को पूरी तरह से रोकने के लिए पुख्ता कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को प्रदेश में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों को पूरी तरह से रोकने के लिए पुख्ता कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में चमोली की एक घटना को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने उच्चअधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने चमोली में नाबालिग की शादी और उत्पीड़न के मामले को बेहद गंभीर मानते हुए निर्देश दिए महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराधों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

सीएम तीरथ ने निर्देश दिये कि साईबर अपराध और बच्चों व महिलाओं के प्रति किए जाने वाले अपराध के मामलों को कार्रवाई के लिए सीधे रेगुलर पुलिस को सौंपा जाएं। नाबालिगों व महिलाओं के साथ हुए अपराधों पर की जाने वाली कार्यवाही पर मानिटरिंग के लिये फुल टाईम अपर सचिव स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की जाए। फास्ट ट्रैक मोड में कार्रवाई सुनिश्चित हो। केवल मामला ही दर्ज नहीं करना है बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिले।

यह भी पढ़ें -  इनकम टैक्स रिफण्ड करने के नाम पर 9.5 लाख की धोखाधडी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइन्ड नाईजीरियन अभियुक्त को वारण्ट बी में किया तेलंगाना हैदराबाद से गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *