Sunday, October 25News That Matters



ऋषिकेश-हरिद्वार नेशनल उतराखंड हाइवे पर तिलक रोड के पास up बस जो दिल्ली से आ रही थी अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई जानिए वजह

ऋषिकेश-हरिद्वार नेशनल हाइवे पर तिलक रोड के पास मुजफ्फरनगर डिपो की एक बस जो दिल्ली से आ रही थी अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद बस वहीं पर जाम हो गई, जिस कारण किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा होने से टल गया

 

उत्तर प्रदेश रोड़वेज की बस जो मुजफ्फरनगर डिपो के अंतर्गत संचालित होती है, शुक्रवार की अल सुबह दिल्ली से लौट रही थी अचानक बस तिलक मार्ग पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समीप डिवाइडर पर चढ़ गई। बस का बाहरी हिस्सा डिवाइडर पर चढ़ने के कारण फट गया।

गनीमत यह रही कि बस में कम सवारी थी और डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बस वहीं पर रुक गई। उस वक्त सड़क पर न ही कोई ट्रैफिक था, ना ही कोई पैदल जिस कारण हादसा टल गया। इस दुर्घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। बस में चालक, परिचालक सहित पांच सवार थे

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज देशभर में सनातन संस्कृति को सशक्त करने के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *