Saturday, October 24News That Matters



उतराखंड. पोखडा के गडोली में गुलदार ने 26 वर्षीय युवक को किया घायल

पोखडा के गडोली में गुलदार ने 26 वर्षीय युवक को किया घायल

 

जनपद पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल विधानसभा के पोखडा ।
वन रेंज दमदेवल में विकासखंड पोखडा के अंतर्गत ग्राम सभा गडोली में बकरी चुगाने गए 26 वर्षीय युवक पर गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया । क्षेत्र में लगातार हो रहे गुलदार के हमले से ग्रमीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है ।

उपराजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे ग्राम सभा गडोली की सीमा पर इंटर कालेज देवराजखाल के समीप बकरी चुकाने गए गडोली निवासी 26 वर्षीय युवक सूरज सिंह नेगी पुत्र रणबीर सिंह नेगी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया जिसमें युवक घायल हो गया । युवक के शरीर पर गुलदार के नाखून के निशान हैं । घायल युवक को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में प्राथमिक उपचार करवाया गया ।
कांग्रेस एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट ने घटनास्थल पर पहुँचकर घायल का हाल जाना और कहा कि लगातार क्षेत्र में गुलदार के हमलों की घटना हो रही है लेकिन वन विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की सक्रियता नही दिखायी जा रही है । साथ ही शासन प्रशासन से गुलदार के हमलो से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा ।
स्थानीय ग्रामीण महिपाल सिंह नेगी, भगत सिंह रावत सहित अन्य ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है ।

यह भी पढ़ें -  मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *