Friday, September 4News That Matters


उत्तराखंड: एसटीएफ ने 68 लाख ठगने वाले को दिल्ली से किया गिरफ्तार,

जानकारी के मुताबिक बंद पड़ी बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण और प्रीमियम को शेयर मार्केट में लगाने की बात कहकर आरोपी देवेश नंदी ने 68 लाख की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था

उत्तराखंड: एसटीएफ ने 68 लाख ठगने वाले को दिल्ली से किया गिरफ्तार, बंद पड़ी बीमा पॉलिसी के नाम पर की धोखाधड़ी
उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर ठगों की धरपकड़ की कार्रवाई में एक और सफलता प्राप्त की है। स्पेशल टास्क फोर्स ने 68 लाख ठगने वाले शातिर अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि रायपुर देहरादून निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक व्यक्ति ने फोन से संपर्क कर खुद को बीमा पॉलिसी एजेंट बताया था।

उसने महिला के भाई की बीमा पॉलिसी का प्रीमियम जमा न होने के कारण पॉलिसी समाप्त होने की बात कही और प्रीमियम जमा कर पॉलिसी के रुपयों को शेयर मार्केट में लगाने की बात कहते हुए करीब 68 रुपये ठग लिए।

तब से एसटीएफ मामले की जांच में जुट गई थी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने गिरोह के सदस्य देवेश नंदी पुत्र अनूप नंदी निवासी शहदरा दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और भारत रत्न एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने भी मुख्यमंत्री धामी को दूरभाष पर बधाई दी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *