Monday, October 26News That Matters



मनीष सिसोदिया ने शहीद आंदोलनकारियों को किया नमन, ‘प्रिंसिपल कॉन्क्लेव” में दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर रखी अपनी बात

देहरादून: दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में शहीदों के आश्रितों को सिर्फ बदहाली देखने को मिली है। शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी उत्तराखंड आई है और यहां पर जनता का विश्वास जीतने में कामयाब होगी। साथ ही जनता के जो अधूरे सपने हैं जो शहीदों ने देखे थे, उनको पूरा करेंगे।

सुबह देहरादून पहुंचने के बाद उन्होंने पहले राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने घंटाघर पर इंद्रमणि बडोनी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मनीष सिसोदिया, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के साथ स्थानीय होटल में आयोजित आयोजित प्रिंसिपल कॉन्कलेव में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन शहीदों ने उत्तराखंड के लिये कुर्बानी दी थी वो उत्तराखंड तो अभी सपनो में ही है और जिन्होंने कुर्बानी दी न तो उनके बच्चों को नौकरी मिली न ही उनको शिक्षा न रोजगार, उनके सपनो का उत्तराखंड के बीस साल बदहाली के साल रहे। उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी आम आदमी पार्टी प्रदेश में आगामी चुनाओं की तैयारी में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित: डॉ. धन सिंह रावत.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *