Tuesday, November 17News That Matters

Tag: सीएम धामी ने चमोली को दी बड़ी सौगात

गोविंदघाट पुल से सड़क सुधार तक विकास का विस्तार, सीएम धामी ने चमोली को दी बड़ी सौगात

गोविंदघाट पुल से सड़क सुधार तक विकास का विस्तार, सीएम धामी ने चमोली को दी बड़ी सौगात

Dehradun
गोविंदघाट पुल से सड़क सुधार तक विकास का विस्तार, सीएम धामी ने चमोली को दी बड़ी सौगात   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चमोली के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, कलश यात्रा एवं पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को श्री नंदा देवी राजजात की हस्तनिर्मित पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक पीसा, जांदरा (हाथ की चक्की) से अनाज पीसा तथा मथानी से दही मथकर पहाड़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और जीवनशैली से अपने आत्मीय जुड़ाव को प्रदर्शित किया...