
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए याद किये जायेंगे भण्डारीः महाराज नरेन्द्र सिंह भण्डारी के निधन को बताया अपूर्णीय क्षति
*शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए याद किये जायेंगे भण्डारीः महाराज*
*नरेन्द्र सिंह भण्डारी के निधन को बताया अपूर्णीय क्षति*
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है।
उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने इसे एक अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि नरेंद्र सिंह भंडारी ऐसे शिक्षा मंत्री थे जिनके कार्यकाल में अध्यापकों ने कभी भी उनके खिलाफ कोई मोर्चा नहीं खोला। महाराज ने बताया कि पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय भंडारी जी त्वरित निर्णय लेने के साथ साथ समस्याओं का समाधान समय पर करने में सक्षम थे। कैबिनेट मंत्री श्र...