Saturday, October 24News That Matters



शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए याद किये जायेंगे भण्डारीः महाराज नरेन्द्र सिंह भण्डारी के निधन को बताया अपूर्णीय क्षति

*शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए याद किये जायेंगे भण्डारीः महाराज*

*नरेन्द्र सिंह भण्डारी के निधन को बताया अपूर्णीय क्षति*

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है।
उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने इसे एक अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि नरेंद्र सिंह भंडारी ऐसे शिक्षा मंत्री थे जिनके कार्यकाल में अध्यापकों ने कभी भी उनके खिलाफ कोई मोर्चा नहीं खोला। महाराज ने बताया कि पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय भंडारी जी त्वरित निर्णय लेने के साथ साथ समस्याओं का समाधान समय पर करने में सक्षम थे। कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बताया कि श्री भंडारी जी ने अपने कार्यकाल में अनेक विद्यालयों का उच्चरण करने के साथ-साथ, हजारों प्राइमरी, माध्यमिक, एलटी और प्रवक्ता शिक्षकों की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होने ने ही प्रदेश में सीबीएससी पाठ्यक्रम प्रारम्भ करवाया। इसलिए इसमें दोराय नहीं कि उन्होने शिक्षा मंत्री के रूप बेहतर कार्य किये थे। निश्चित रूप से एक अनुभवी राजनीतिज्ञ के जाने से प्रदेश में राजनीतिक रिक्तता का अनुभव हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी को ऋषिकेश एम्स द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्य, जन सेवा कार्यों, एम्स में मौजूद डॉक्टर, फैकल्टी, छात्रों एवं एडमिट मरीजों की संख्या, विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के बारे में अवगत करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *