Tuesday, June 3News That Matters

Tag: रणनीति के बजाय “रन नीति” पर अमल कर रही है कांग्रेस: भट्ट

रणनीति के बजाय “रन नीति” पर अमल कर रही है कांग्रेस: भट्ट

रणनीति के बजाय “रन नीति” पर अमल कर रही है कांग्रेस: भट्ट

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल
रणनीति के बजाय "रन नीति" पर अमल कर रही है कांग्रेस: भट्ट   देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो एवं भारत जोड़ो यात्रा को विशुद्ध रूप से राजनैतिक बताते हुए कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय संस्कार, राजनैतिक शिष्टाचार और नैतिक मूल्य भी भूल गयी है। मीडिया द्वारा पूछे सवालों के जबाब देते हुए भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी रणनीति कम और रन नीति अर्थात जिम्मेदारी से भागने की नीति पर अधिक अमल कर रही है । कांग्रेस की यात्राओ पर कटाक्ष करते हुए कहा, जब देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव, कई राज्यों में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव चल रहे थे तो राहुल ग़ांधी गैर राजनैतिक यात्रा बताते हुए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे थे । दूसरी ओर जब देश गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के उत्साह में डूबा है तो कांग्रेस पार्टी अपनी राजनैतिक यात्रा हाथ से हाथ जोड़ो निकाल रही है...