Saturday, October 24News That Matters



रणनीति के बजाय “रन नीति” पर अमल कर रही है कांग्रेस: भट्ट

रणनीति के बजाय “रन नीति” पर अमल कर रही है कांग्रेस: भट्ट

 

देहरादून।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो एवं भारत जोड़ो यात्रा को विशुद्ध रूप से राजनैतिक बताते हुए कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय संस्कार, राजनैतिक शिष्टाचार और नैतिक मूल्य भी भूल गयी है।

मीडिया द्वारा पूछे सवालों के जबाब देते हुए भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी रणनीति कम और रन नीति अर्थात जिम्मेदारी से भागने की नीति पर अधिक अमल कर रही है । कांग्रेस की यात्राओ पर कटाक्ष करते हुए कहा, जब देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव, कई राज्यों में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव चल रहे थे तो राहुल ग़ांधी गैर राजनैतिक यात्रा बताते हुए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे थे । दूसरी ओर जब देश गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के उत्साह में डूबा है तो कांग्रेस पार्टी अपनी राजनैतिक यात्रा हाथ से हाथ जोड़ो निकाल रही है । उन्होंने कहा, अमूमन परंपरा और जिम्मेदार व्यवहारिक पक्ष भी यह कहता है कि देश की एकता, अखण्डता व लोकतांत्रिक भावनाओं से जुड़े स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर अक्सर राजनैतिक कार्यक्रमों से परहेज किया जाए । साथ ही उन्होंने तंज किया, कांग्रेस से राष्ट्रीय संस्कारों व राजनैतिक शिष्टाचार की उम्मीद करना हालांकि बेमानी है । उन्होंने कहा कि यही कारण है कि दूसरे दलों का मजमा लगाने की फिराक मे लगी कांग्रेस की समापन यात्रा मे दूसरे दल कन्नी काट रहे हैं, क्योंकि वह भी कांग्रेस के मंसूबों से भली भाँति वाक़िफ़ हो गए है।

यह भी पढ़ें -  वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वन संपदाओं को संरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि स्थानीय लोगों को वनों से जोड़ा जाए। इससे हमारे वन भी संरक्षित रहेंगे और लोगों को आजीविका भी मिलेगी।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *