
मुख्यमंत्री ने की उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा। कॉलेजों में रोजगार परक शिक्षा के विषय भी संचालित किये जाने के दिये निर्देश।
मुख्यमंत्री ने की उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा।
कॉलेजों में रोजगार परक शिक्षा के विषय भी संचालित किये जाने के दिये निर्देश।
शिक्षा की गुणवत्ता पर दिया जाए विशेष ध्यान।
नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में सुनिश्चित की जाए प्रभावी व्यवस्था।
छात्रों की आवश्यकता एवं मांग के अनुरूप हो विषयों का चयन।
छात्रों को कम्प्यूटर शिक्षा विषय के रूप में पढ़ाये जाने के साथ ही उद्योगों के अनुकूल व्यावसायिक शिक्षा की जाय व्यवस्था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही छात्रों के व्यापक हित में महाविद्यालयों में रोजगार परक विषयों की पढ़ाई पर भी ध्यान देने को कहा है। बैठक में राज्य के विभिन्न विकासखण्डों में महाविद्यालयों की स्थापना, पूर्व में स्थापित महाविद्यालयों का उच्ची...