*राज्य में बांधों की सुरक्षा के होंगे उचित इंतजाम*
*महाराज ने नहरों के जीर्णोद्धार हेतु मानकों में शिथिलीकरण हेतु सौंपा पत्र*
*सिंचाई मंत्री ने किया डैम सेफ्टी गवर्नेस कार्यशाला में प्रतिभाग*
देहरादून/नई दिल्ली। (more…)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्थित पंत भवन में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
एक तरफ जहां दुनिया के कई बड़े देश विभिन्न संकटों से घिरे हुए हैं वहीं भारत न केवल हर चुनौती से सफलतापूर्वक पार पा रहा है बल्कि विश्व का मागदर्शन भी कर रहा है।
आज कूटनीति से लेकर आर्थिक मोर्चे तक भारत की नीतियों को आदर्श माना जा रहा है और विकसित देश भी इनका अनुसरण करने को बाध्य हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में व्याप्त आर्थिक संकट से हम सभी भली भांति परिचित हैं। लेकिन इन हालातों के बीच एक भारत ही है जो अपने नागरिकों और विशेषकर युवाओं को आशा की किरण दिखाने में सफल हो रहा है। प्रधानमंत्री जी द्वारा अगले 18 माह में दस लाख नौकरियां देने के निर्णय ने युवाओं के सप...
पेयजल स्रोतों क़ो रिचार्ज करने के लिए अमृत सरोवर योजना के तहत बनेंगी छोटी झीलें और तालाब : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
*देहरादून, 16 जून*,
कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री मंत्री गणेश जोशी द्वारा विधानसभा सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व ही प्रातः 10 बजे क्षेत्र से सम्बन्धित मुख़्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आहूत की। इस बैठक में जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, वन, जल संस्थान तथा पेयजल निर्माण निगम के अधिकारीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस दौरान मसूरी विधानसभा के संतला देवी पर नून नदी में, सिर की पर बांदल नदी में, बडावली में बाल्दी नदी पर, भीतरली में टोंस नदी पर, हल्दीवाला में नून नदी पर, मसंदावाला में नून नदी पर तथा किमाड़ी सुमन नगर राजपुर एवं मालसी में जल स्रोतों के पुनर्जवन हेतु छोटी झील अथवा तालाब बना कर पेयजल स्रोतों को रिचार्ज करने पर चर्चा की गई।
ग्रामीण विकास मंत्री ...
उत्तराखंड चार धाम श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री,श्री यमुनोत्री धाम के मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों को किसी दुर्घटना पर अब एक लाख रूपये का बीमा कवर मिलेगा।
उत्तराखंड चारधाम के तीर्थयात्रियों को एक लाख का बीमा कवर मिलेगा पर्यटन- तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज की पहल
• पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि उनके पिताश्री ब्रह्मलीन संत हंस जी महाराज एवं माता राजराजेश्वरी जी की स्मृति में बीमा कवर चारधाम तीर्थयात्रियों को समर्पित किया गया है।
• श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने प्रदेश के पर्यटन- तीर्थाटन -संस्कृति मंत्री एवं प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल जी महाराज का आभार जताया।
• मानव उत्थान सेवा समिति नयी दिल्ली के द्वारा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से मिलेगी सुविधा।
• यूनाई...
सिने अभिनेता हेमंत पाण्डे ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था श्री दरबार साहिब का इतिहास व पौराणिक महत्व जानकर हुए अभिभूत पढे ये ख़ास रिपोर्ट
देहरादून।
जाने माने सिने अभिनेता हेमंत पाण्डे ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। श्री दरबार साहिब की आभा को देखकर वह अभिभूत हो गए। उन्होने श्री दरबार साहिब के भित्ति चित्रों को भी करीब से देखा व उनके पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। देहरादून के इतिहास व नामकरण में श्री दरबार साहिब के महत्व को जानकर वह अभिभूत हो गए।
उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
हेमंत पाण्डे का उत्तराखण्ड से आत्मीयता का नाता है। वह समय समय पर उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास के लिए आते रहते हैं। देहरादून का नाम दून कैसें पड़ा ? इस बारे में सम्पूर्णं जानकारी प्राप्त करन...
पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु युवा मुख्यमंत्री यशस्वी पुष्कर धामी की सरकार द्वारा लाया गए बजट को एक दूरदर्शी बजट बताया और कहा कि यह बजट उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा
ऐतिहासिक बजट में हर वर्ग की भागीदारी
पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु युवा मुख्यमंत्री यशस्वी पुष्कर धामी की सरकार द्वारा लाया गए बजट को एक दूरदर्शी बजट बताया और कहा कि यह बजट उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा
डॉ निशंक ने उत्तराखंड के बजट को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड को विकास की राह पर तेजी से आगे ले जाने वाला बजट बताया। उन्होंने इस बजट के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्...
अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, राधा रतूङी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है
अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूङी ने बताया कि सोशल मीडिया में चल रहे इस फेक लैटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
गौरतलब है कि पीआईबी की फेक्टचैक द्वारा भी इस पत्र को फेक पाया गया है।
एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड मे सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (SMIC) कार्यरत है । जिसका उदेश्य सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एंव गलत सूचना प्रसारित होने पर तत्काल प्रभाव से विश्लेषण कर वैधानिक एंव उचित कार्यवाही करना.. इस क्रम मे आज दिनांक 15.06.2022 को सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (SMIC...
*पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के आग्रह को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया स्वीकार*
*सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण इन तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को चौड़ीकरण , 2LANE WITH PAVED SHOULDER सहित किया जा रहा है*
*चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुगमता और सुरक्षा की दृष्टिगत महत्वपूर्ण कदम*
पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने मुख्यमंत्री काल में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर चारधाम ऑल वेदर मार्ग के सम्बंध में चर्चा की थी। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने लगभग ₹15000 करोड़ की लागत से निर्मित इस मार्ग निर्माण कार्य की उच्च गुणवत्ता और वो भी त्वरित गति में किये जाने के लिये केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया था। साथ ही चर्चा में ये विषय भी आया था कि ये मार्ग देश की सीमाओं तक भी जाते हैं। सामरिक दृष्टि से इनका बहुत महत्व है। अतः गुणवत्ता से किसी भी...
ख़ास ख़बर : महिला विधायकों के लिए विशेष कक्ष का स्पीकर ने किया शुभारम्भ
देहरादून 14 जून
विधानसभा सत्र के प्रथम दिन आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने नई शुरुवात करते हुए महिला विधायकों, अधिकारियों एवं महिला मीडियाकर्मियों की सुविधा को देखते हुए विधानसभा भवन में महिलाओं के लिए विशेष कक्ष का शुभारंभ किया|
अवगत करा दें की विधानसभा अध्यक्ष बनते ही ऋतु खंडूडी ने विधानसभा परिसर में महिला विधायक, अधिकारियों एवं महिला मीडियाकर्मियों के लिए एक विशेष कक्ष बनाए जाने की प्राथमिकता के आधार पर इच्छा जाहिर की थी| जिस क्रम में आज विशेष कक्ष का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया| बता दें कि उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष सहित आठ महिला विधायक हैं|
राज्य बनने के बाद विधानसभा भवन में महिला विधायकों के लिए इस प्रकार के कक्ष की कोई भी व्यवस्था नहीं थी, ऋतु खंड...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अग्निपथ योजना’ के माध्यम से नौजवानों के लिए भारतीय सेना के द्वार खोलने हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अग्निपथ योजना’ के माध्यम से नौजवानों के लिए भारतीय सेना के द्वार खोलने हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘अग्निपथ योजना’ के माध्यम से भारत की सैन्य ताकत को मजबूती मिलने के साथ ही युवाओं की कौशलता और प्रतिबद्धता में भी खासा सुधार आएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय रक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले कुछ सालों में कई बड़े सुधार देखने को मिले हैं। अग्निपथ योजना को लागू करने का जो निर्णय लिया ...