Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड चार धाम श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री,श्री यमुनोत्री धाम के मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों को किसी दुर्घटना पर अब एक लाख रूपये का बीमा कवर मिलेगा।

उत्तराखंड चार धाम श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री,श्री यमुनोत्री धाम के मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों को किसी दुर्घटना पर अब एक लाख रूपये का बीमा कवर मिलेगा।

उत्तराखंड चारधाम के तीर्थयात्रियों को एक लाख का बीमा कवर मिलेगा पर्यटन- तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज की पहल

 

• पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि उनके पिताश्री ब्रह्मलीन संत हंस जी महाराज एवं माता राजराजेश्वरी जी की स्मृति में बीमा कवर चारधाम तीर्थयात्रियों को समर्पित किया गया है।

• श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने प्रदेश के पर्यटन- तीर्थाटन -संस्कृति मंत्री एवं प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल जी महाराज का आभार जताया।

• मानव उत्थान सेवा समिति नयी दिल्ली के द्वारा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से मिलेगी सुविधा।

• यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड देहरादून से बीमा की राशि तीर्थयात्रियों को देय होगी।

• मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों के साथ आकस्मिक दुर्घटना होने पर मिलेगा बीमा कवर।
देहरादून: 15 जून।

उत्तराखंड चार धाम श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री,श्री यमुनोत्री धाम के मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों को किसी दुर्घटना पर अब एक लाख रूपये का बीमा कवर मिलेगा।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रयास से यह संभव हुआ है। प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से बीमा की प्रीमियम युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दी गयी है। उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति दिल्ली के संस्थापक भी है।
पर्यटन – तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया है कि उनके पिता श्री हंस जी महाराज एवं माताश्री राजराजेश्वरी जी की पुण्य स्मृति में चारधाम यात्रियों को यह बीमा सुविधा प्रदान की गयी है।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं मानव उत्थान सेवा समिति का आभार जताया है कहा है कि पहली बार चारधाम आनेवाले तीर्थयात्रियों को बीमा कवर मिल रहा है।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी. डी. सिंह ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी जोशीमठ, ( बदरीनाथ)उखीमठ,( केदारनाथ) बड़कोट( यमुनोत्री), भटवाड़ी ( गंगोत्री) को पत्र लिखकर सूचित किया है कि मंदिर परिसर में क्षेत्र में किसी दुर्घटना पर यह बीमा कवर दिया जायेगा । पत्र में बीमा राशि के भुगतान के संबंध में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति को सूचित करने को कहा गया है।
बीमा राशि का भुगतान श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से युनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा देय होगा। सुलभ संदर्भ हेतु जितेंद्र सिंह वरिष्ठ शाखा प्रबंधक युनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी का भी जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़ें -  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय बजट 2025 को बताया "सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी"  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *