Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक निर्माण और लघु सिंचाई योजनाओं के लिए लाखों रुपये जारी किए

मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक निर्माण और लघु सिंचाई योजनाओं के लिए लाखों रुपये जारी किए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक निर्माण और लघु सिंचाई योजनाओं के लिए लाखों रुपये जारी किए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सडक सुधारीकरण कार्यो के साथ ही विभिन्न स्थानीय निकायों के तहत किये जाने वाले विकास कार्यो, जल उपचार संयत्रों की स्थापना, ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक निर्माण आदि के लिये कुल 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के अन्तर्गत मोरनौला जैती मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 4.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 पर कोठगोदाम बाईपास मोटर रोड (काठगोदाम से रानीबाग खंड) के निर्मा...
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि मेले के लिए सभी प्रमुख स्थायी कार्यों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है तथा अस्थायी कार्यों के प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर उन्हें भी समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि मेले के लिए सभी प्रमुख स्थायी कार्यों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है तथा अस्थायी कार्यों के प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर उन्हें भी समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि मेले के लिए सभी प्रमुख स्थायी कार्यों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है तथा अस्थायी कार्यों के प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर उन्हें भी समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाला कुंभ मेला दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा। मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस महाआयोजन की व्यवस्थाओं में कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कुंभ मेले से संबंधित कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग बेहतर समन्वय ...
सीएम धामी की पहल पर दिसंबर से शुरू हुआ ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान अभूतपूर्व सफलता के साथ सम्पन्न हुआ

सीएम धामी की पहल पर दिसंबर से शुरू हुआ ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान अभूतपूर्व सफलता के साथ सम्पन्न हुआ

Uncategorized
  सीएम धामी की पहल पर दिसंबर से शुरू हुआ ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान अभूतपूर्व सफलता के साथ सम्पन्न हुआ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चला ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान 45 दिन की अवधि के बाद शुक्रवार को अभूतपूर्व रिकॉर्ड के साथ सम्पन्न हो गया है। इस अभियान के दौरान 681 शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें पांच लाख से अधिक लोगों ने प्रत्यक्ष तौर पर भागीदारी निभाई, यही नहीं इस दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोगों को जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि प्रशासन खुद लोगों के पास पहुंच कर उनकी शिकायतों का निस्तारण करे। मुख्यमंत्री की इसी सोच को केंद्र में रखते हुए दिसंबर माह से सरकार ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है तथा वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति को विशेष सम्मान प्राप्त हो रहा है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है तथा वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति को विशेष सम्मान प्राप्त हो रहा है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है तथा वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति को विशेष सम्मान प्राप्त हो रहा है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने मां चंडिका मंदिर पहुंचकर महायज्ञ में भाग लिया तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां चंडिका का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां चंडिका मंदिर प्रांगण एवं मंदिर समूह का पुरातत्व विभाग के माध्यम से पुनर्निर्माण कराये जाने तथा तहसील बसुकेदार में नवीन तहसील भवन निर्माण की घोषणा की इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल को धार्मिक एवं आध्या...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा बजट प्रस्तुत करना है, जो आकार में व्यापक, प्रभाव में ठोस और पूरी तरह जनहित पर केंद्रित हो, ताकि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा बजट प्रस्तुत करना है, जो आकार में व्यापक, प्रभाव में ठोस और पूरी तरह जनहित पर केंद्रित हो, ताकि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा बजट प्रस्तुत करना है, जो आकार में व्यापक, प्रभाव में ठोस और पूरी तरह जनहित पर केंद्रित हो, ताकि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके     जनपद पौड़ी के रांसी स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल मुख्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोर शोर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों, कृषकों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों, मत्स्य पालकों, कृषि वैज्ञानिकों, स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों ने सहभागिता करते हुए आगामी बजट के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसा जनहितकारी बजट तैयार ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस आयोजन में 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस आयोजन में 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस आयोजन में 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को विजेता ट्रॉफी एवं 05 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भव्य समापन केवल एक प्रतियोगिता का अंत नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल खेल भविष्य की नई शुरुआत है। खेल आयोजन आज हमारे गाँव-गाँव, न्याय पंचायतों और दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उत्तराखंड में खेल प्रतियोगिताएं अब जनचेतना का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ-साथ...
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जाएगा

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जाएगा

Uncategorized, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जाएगा   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच सशक्त समन्वय ही सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में सक्रि...
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि त्रिशूल चौक शिलापट पर उठाया जा रहा विवाद दुर्भाग्यपूर्ण, लोकार्पण में सभी शासकीय प्रोटोकॉल का हुआ पूरी तरह पालन और आस्था के केंद्र पर राजनीति न करने की दी नसीहत

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि त्रिशूल चौक शिलापट पर उठाया जा रहा विवाद दुर्भाग्यपूर्ण, लोकार्पण में सभी शासकीय प्रोटोकॉल का हुआ पूरी तरह पालन और आस्था के केंद्र पर राजनीति न करने की दी नसीहत

Uncategorized
  महापौर विकास शर्मा ने कहा कि त्रिशूल चौक शिलापट पर उठाया जा रहा विवाद दुर्भाग्यपूर्ण, लोकार्पण में सभी शासकीय प्रोटोकॉल का हुआ पूरी तरह पालन और आस्था के केंद्र पर राजनीति न करने की दी नसीहत     रुद्रपुर। नगर के ऐतिहासिक त्रिशूल चौक के शिलापट को लेकर उपजे विवाद पर महापौर विकास शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने विरोधियों द्वारा किए जा रहे गतिरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नसीहत दी है कि आस्था के केंद्र और शहर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राजनीति न की जाए। महापौर ने स्पष्ट किया कि लोकार्पण शिलापट में प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया है। महापौर विकास शर्मा ने जारी बयान में कहा कि त्रिशूल चौक शहर के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है, जिसे कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने बाहर लगे एक रिक्त पत्थर को लेकर किए जा रहे विवाद को अनावश्यक और निंदनीय बताया। महापौर न...
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि एमडीडीए क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होंगे, ऋषिकेश में बड़े पैमाने पर सीलिंग अभियान चलाकर सख्त संदेश दिया गया

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि एमडीडीए क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होंगे, ऋषिकेश में बड़े पैमाने पर सीलिंग अभियान चलाकर सख्त संदेश दिया गया

Uncategorized
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि एमडीडीए क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होंगे, ऋषिकेश में बड़े पैमाने पर सीलिंग अभियान चलाकर सख्त संदेश दिया गया   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक सीलिंग अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृति एवं नियमों के विरुद्ध किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर उन पर सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान निर्मल बाग ब्लॉक-बी, पशुलोक विस्थापित क्षेत्र तथा हरिद्वार रोड के आसपास अवैध रूप से खड़े किए जा रहे निर्माणों को बंद कराया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों को दरकिनार कर किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस बल की ...
भाड़े की भीड़ और मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नारे से दिखी कांग्रेसी रैली की हकीकत: महेंद्र भट्ट

भाड़े की भीड़ और मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नारे से दिखी कांग्रेसी रैली की हकीकत: महेंद्र भट्ट

Uncategorized
भाड़े की भीड़ और मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नारे से दिखी कांग्रेसी रैली की हकीकत: महेंद्र भट्ट   देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की रैली को भाड़े और मुस्लिम यूनिवर्सिटी समर्थको का जमावड़ा बताते हुए फ्लॉप शो करार दिया है। भट्ट ने कहा कि कांग्रेसी रैली पूर्व मे घोषित मुद्दों से अलग ही नजर आयी। रैली मे मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नारों की गूंज सुनाई दी। उन्होंने कहा कि एक और कांग्रेस लगातार डेमोग्राफी चेंज और धौलास सहित प्रदेश भर मे अवैध अतिक्रमण को लेकर हमलावर है तो वहीं रैली मे इसकी स्पष्ट झलक दिखायी दी। उन्होंने प्रदर्शन को झूठ और भ्रम फैलाने की एक और असफल कोशिश बताया है। उन्होंने कहा कि आज के प्रदर्शन में जनता की अनुपस्थिति बताती है कि राज्य विकास मार्ग पर बहुत आगे बढ़ गया है और कांग्रेस खुद अभी भ्रम में है। हम आने वाले साल को विकास की रफ्तार बढ़ाने का...