Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

256 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

256 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Uncategorized
256 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण     जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनिया में लगभग ₹256 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक सहित अन्य खेल मैदानों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही खिलाड़ियों हेतु 300 बालिकाओं की क्षमता वाले छात्रावास,...
डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम से नारी निकेतन की संवासनियों ने प्रकृति के बीच महसूस किया मानसिक सुकून

डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम से नारी निकेतन की संवासनियों ने प्रकृति के बीच महसूस किया मानसिक सुकून

Uncategorized, उत्तराखंड
  डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम से नारी निकेतन की संवासनियों ने प्रकृति के बीच महसूस किया मानसिक सुकून       (सूवि) जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण ए वं पुनर्वास केन्द्र नारी निकेतन की संवासनियों को शहर के सिटी पार्क में भ्रमण कराया गया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल का उद्देश्य नारी निकेतन में निवासरत महिलाओं को सकारात्मक, खुला एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान करना तथा उनके मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना रहा। भ्रमण के दौरान संवासनियों ने पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली, स्वच्छ वातावरण तथा खुले आसमान के नीचे समय व्यतीत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान ने संवासनियों डांस आदि एक्टिविटी कर आनंद लिया। संवासनियों को सिटी पार्क में ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन्म के समय बेटा- बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करते हुए, कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार नंदा गौरा योजना संचालित कर रही है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन्म के समय बेटा- बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करते हुए, कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार नंदा गौरा योजना संचालित कर रही है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन्म के समय बेटा- बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करते हुए, कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार नंदा गौरा योजना संचालित कर रही है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश की 33,251 बालिकाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1,45,93.00 (एक अरब पैंतालीस करोड़ तिरान्नबे लाख रुपए) की धनराशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन्म के समय बेटा- बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करते हुए, कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार नंदा गौरा योजना संचालि...
देहरादून के रविंद्र सिंह को इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग में अहम पद, उत्तराखंड उपाध्यक्ष नियुक्त

देहरादून के रविंद्र सिंह को इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग में अहम पद, उत्तराखंड उपाध्यक्ष नियुक्त

Uncategorized
  देहरादून के रविंद्र सिंह को इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग में अहम पद, उत्तराखंड उपाध्यक्ष नियुक्त : भारत में पैरा खेलों को बढ़ावा देने वाली प्रमुख संस्था, इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग (भारतीय पैरालंपिक समिति की अधिकृत इकाई) ने देहरादून निवासी श्री रविंद्र सिंह को संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। श्री सिंह को आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड राज्य का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संस्था के अध्यक्ष श्री ईशान चौधरी और मानद सचिव डॉ. विवेक सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, रविंद्र सिंह का चयन उनके पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव और पैरा एथलीटों के प्रति उनके अटूट समर्पण को देखते हुए किया गया है। सांगठनिक मजबूती पर रहेगा जोर अपनी इस नई भूमिका में, श्री रविंद्र सिंह उत्तराखंड राज्य के भीतर पैरा पावरलिफ्टिंग के सांगठनिक ढांचे को सशक्त बनाएंगे। उनका मुख्य लक्ष्य...
धामी कैबिनेट का फैसला : उत्तराखंड चकबंदी अधिष्ठान में बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) का एक निसंवर्गीय पद सृजित करने का निर्णय।

धामी कैबिनेट का फैसला : उत्तराखंड चकबंदी अधिष्ठान में बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) का एक निसंवर्गीय पद सृजित करने का निर्णय।

Uncategorized
  धामी कैबिनेट का फैसला : उत्तराखंड चकबंदी अधिष्ठान में बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) का एक निसंवर्गीय पद सृजित करने का निर्णय।   टॉप: देहरादून स्लग: कैबिनेट बैठक ऐंकर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कुल 32 विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें से 28 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट को भी मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बजट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है और लगभग 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया जाएगा। बजट में आवश्यक संशोधन किए जाने के संबंध में निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। धामी कैबिनेट बैठक के मुख्य बिंदु 1. वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किए जाने को मंजूरी। ...
मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए

मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गल्जवाड़ी गांव की आबादी एवं मालिकाना हक के संबंध में बैठक की। कैबिनेट मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत वर्षों से निवास कर रहे ग्रामीणों को आबादी भूमि पर मालिकाना हक प्रदान करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को शीघ्र ही क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने, आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन करने तथा पात्र लोगों को मालिकाना हक दिलाने हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री जोशी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार ग्रामीणों के अधिकार...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत यह धनराशि कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत यह धनराशि कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत यह धनराशि कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए भारत सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक समरसता का विश्वविख्यात महापर्व है। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत यह धनराशि कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा व...
मुख्यमंत्री धामी ने बालावाला देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री धामी ने बालावाला देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने बालावाला देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बालावाला देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व भी है। हिंदू समाज आज न केवल जागृत और समर्पित है बल्कि अपने धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र के प्राचीन वैभव को पुनः लौटाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ संगठित भी हो रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष में पूरे देश में इस प्रकार के विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि वे विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन से जुड़े हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्षों में देश के सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्जीवित कर राष्ट्रभक्ति...
मुख्यमंत्री धामी ने गार्गी बालिका संस्कृत छात्रवृत्ति, डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों को प्रदान की

मुख्यमंत्री धामी ने गार्गी बालिका संस्कृत छात्रवृत्ति, डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों को प्रदान की

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने गार्गी बालिका संस्कृत छात्रवृत्ति, डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों को प्रदान की     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने गार्गी बालिका संस्कृत छात्रवृत्ति, डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों को प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षा स्वाध्याय केन्द्र एवं ई-संस्कृत संभाषण शिविर का वर्चुअल शुभारंभ और उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के त्रैमासिक पत्र संस्कृत वार्ता का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की पहचान ऊँचे पर्वतों और ऐतिहासिक मंदिरों से ही नहीं, ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो नवाचारों, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो नवाचारों, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो नवाचारों, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो नवाचारों, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरणादायक कहानियां तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सावधानी बरतने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों...