Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

Uncategorized
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गड्ढामुक्त अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण किया।   मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां स्वच्छता व्यवस्था एवं यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।   मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन के साथ बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश की सड़कों को बेहतर एवं सुरक्षित बनाने के साथ ही स्थानीय ...
फिजियोथेरेपी शिक्षा में उत्कृष्टता की ओर एसजीआरआरयू की मजबूत पहल, नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मिला प्रेरणादायी मार्गदर्शन

फिजियोथेरेपी शिक्षा में उत्कृष्टता की ओर एसजीआरआरयू की मजबूत पहल, नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मिला प्रेरणादायी मार्गदर्शन

Uncategorized
फिजियोथेरेपी शिक्षा में उत्कृष्टता की ओर एसजीआरआरयू की मजबूत पहल, नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मिला प्रेरणादायी मार्गदर्शन देहरादून. श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू ), देहरादून के स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज के अंतर्गत फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बी पी टी ) एवं मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (एम पी टी ) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को बधाई दी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का शुभारंभ करना तथा उन्हें एक नई शैक्षणिक एवं व्यावसायिक दिशा प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुआ, जो ज्ञान, विवेक, सकारात्मकता एवं उत्कृष्...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हैंड हाइजीन की सही प्रक्रिया का प्रदर्शन कर संक्रमण से बचाव के प्रति किया जागरूक

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हैंड हाइजीन की सही प्रक्रिया का प्रदर्शन कर संक्रमण से बचाव के प्रति किया जागरूक

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हैंड हाइजीन की सही प्रक्रिया का प्रदर्शन कर संक्रमण से बचाव के प्रति किया जागरूक   देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मंे विशेषज्ञों ने कहा कि संक्रमण से बचाव और मरीजों को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में स्वच्छता एवं हैंड हाइजीन की महत्वपूर्ण भूमिका है। हाथों की सही तरीके से सफाई न केवल संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद करती है, बल्कि मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है। इसी उद्देश्य से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सरकार की कायाकल्प योजना के अंतर्गत सैनिटेशन एवं हाइजीन विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मरीजों, तीमारदारों, पीजी स्टूडेंट्स, नर्सिंग इंचार्जों, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उल्लेखनीय है कि कायाकल्प योजना भारत सरकार के स्व...
बेटी ने लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने दिखाई दरियादिली; हेलीकॉप्टर से पिता ने किए केदारनाथ दर्शन

बेटी ने लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने दिखाई दरियादिली; हेलीकॉप्टर से पिता ने किए केदारनाथ दर्शन

Uncategorized
बेटी ने लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने दिखाई दरियादिली; हेलीकॉप्टर से पिता ने किए केदारनाथ दर्शन     देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता, सरलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए कैंसर पीड़ित व्यक्ति को बाबा केदारनाथ के दर्शन कराने में मदद की। दिल्ली निवासी आरती चमोली ने अपने पिता की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री से केदारनाथ धाम के दर्शन कराने में सहायता मांगी थी। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए इमरजेंसी हेली सेवा के तहत तीन व्यक्तियों की बुकिंग का स्लॉट उपलब्ध कराया।   पैदल यात्रा कर पाने में असमर्थ आरती के पिता ने हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। इस भावुक और यादगार पल के बाद आरती चमोली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि मु...
प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी से भड़के सीएम धामी, कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी से भड़के सीएम धामी, कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर उठाए सवाल

Uncategorized
प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी से भड़के सीएम धामी, कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर उठाए सवाल       कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राजनीति को व्यक्तिगत अपमान और अमर्यादित टिप्पणियों तक सिमटा बताते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय कांग्रेस बार-बार व्यक्तिगत टिप्पणियों के जरिए राजनीति कर रही है।   दरअसल, एक राजनीतिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर खड़गे की टिप्पणी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कार्यक्रम में जब भीड़ की ओर से ‘मोदी नहीं जाएगा’ की बात कही गई, तो खड़गे ने जवाब में कथित तौर पर कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ इस टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री...
कथित वायरल ऑडियो से उठे विवाद पर CM धामी का संवेदनशील कदम, पीड़ित की बेटी दीक्षा से फोन पर जाना मामला, पुलिस को सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश

कथित वायरल ऑडियो से उठे विवाद पर CM धामी का संवेदनशील कदम, पीड़ित की बेटी दीक्षा से फोन पर जाना मामला, पुलिस को सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश

Uncategorized
कथित वायरल ऑडियो से उठे विवाद पर CM धामी का संवेदनशील कदम, पीड़ित की बेटी दीक्षा से फोन पर जाना मामला, पुलिस को सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश     देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और राजपाल सिंह से जुड़े कथित वायरल ऑडियो प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आज पीड़ित बालक राम की बेटी दीक्षा से फोन पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने दीक्षा से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने एसएसपी को प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति या परिवार को भय ...
आपात स्थिति में जीवन बचाने की तैयारी को मिला बढ़ावा, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज ने आयोजित की व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला

आपात स्थिति में जीवन बचाने की तैयारी को मिला बढ़ावा, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज ने आयोजित की व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला

Uncategorized
आपात स्थिति में जीवन बचाने की तैयारी को मिला बढ़ावा, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज ने आयोजित की व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को नव -प्रवेशित पीजी डाॅक्टरों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट पर व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने से जुड़ी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कार्यशाला में 160 पीजी डाॅक्टरों ने भाग लिया तथा एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (एसीएलएस) से संबंधित प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डॉ. उत्कर्...
नशामुक्त उत्तराखण्ड के लिए CM धामी का संकल्प, युवाओं से बोले- नशे को ना, जिंदगी को हां

नशामुक्त उत्तराखण्ड के लिए CM धामी का संकल्प, युवाओं से बोले- नशे को ना, जिंदगी को हां

Uncategorized
नशामुक्त उत्तराखण्ड के लिए CM धामी का संकल्प, युवाओं से बोले- नशे को ना, जिंदगी को हां     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं सहित सभी प्रतिभागियों से नशामुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और स्वस्थ एवं सशक्त उत्तराखण्ड के निर्माण का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। इस प्रकार के आयोजनों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ने के साथ ही युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती...
आधुनिक ट्रॉमा केयर को लेकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा की अहम जानकारियां

आधुनिक ट्रॉमा केयर को लेकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा की अहम जानकारियां

Uncategorized
आधुनिक ट्रॉमा केयर को लेकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा की अहम जानकारियां   देहरादून। विश्व ट्रॉमा दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के त्वरित उपचार, आधुनिक ट्रॉमा प्रबंधन और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। श्री गुरु राम राय स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने स्किट के माध्यम से सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को प्राथमिक सहायता देने और अस्पताल में ट्रॉमा उपचार की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. मधुर उनियाल, एडिशनल प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ़ ट्रॉमा सर्जरी एंड क्रिटिकल केयर एम्स ऋषिकेश,इंचार्ज ऑफ़ एरोमेडिकल सर्विसेज, एम्स ऋषिकेश, डॉ. उत्कर्ष ...
केवल संविधान की प्रति हाथ में लेकर घूमने से कोई संविधान का रक्षक नहीं बन जाता : धामी

केवल संविधान की प्रति हाथ में लेकर घूमने से कोई संविधान का रक्षक नहीं बन जाता : धामी

Uncategorized
केवल संविधान की प्रति हाथ में लेकर घूमने से कोई संविधान का रक्षक नहीं बन जाता : धामी       देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है, लेकिन कांग्रेस चुनावी पराजय स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रही है।   मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रदेशभर में दो चरणों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाया जाएगा। इसका प्रथम चरण 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तथा द्वितीय चरण 11 नवंबर से 30 नवंबर...