Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

देहरादून-मसूरी के ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक को मिलेगा नया जीवन, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तेज की विकास रफ्तार

देहरादून-मसूरी के ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक को मिलेगा नया जीवन, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तेज की विकास रफ्तार

Uncategorized
  देहरादून-मसूरी के ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक को मिलेगा नया जीवन, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तेज की विकास रफ्तार     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में राज्य में पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून से मसूरी को जोड़ने वाले ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक के पुनरोद्धार की महत्वाकांक्षी योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा लगभग 498.14 लाख रुपये की लागत से 3.50 किलोमीटर लंबे इस ऐतिहासिक ट्रैक का व्यापक विकास किया जा रहा है। यह ट्रैक शहनसाही आश्रम से झड़ीपानी तक फैला हुआ है और प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण तथा पहाड़ी दृश्यों के कारण लंबे समय से पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। आधुनिक सड़क मार्गों पर बढ़ती भीड़ और वाहनों क...
धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति, पीएम मोदी का पूरा सहयोग

धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति, पीएम मोदी का पूरा सहयोग

Uncategorized
  धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति, पीएम मोदी का पूरा सहयोग   देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से खास लगाव रहा है. यही वजह से समय-समय पीएम मोदी उत्तराखंड के दौरे पर आते रहे हैं. इसी कड़ी में आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी 23वीं बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. देश के किसी भी पर्वतीय राज्य के इतने दौरे करने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं. अपने इस 23वें दौरे के दौरान पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. ऐसे में राज्य सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है. प्रधानमंत्री बनने के बाद 11 सितंबर 2015 को पहली उत्तराखंड आए थे पीएम मोदी: दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 14वां ...
श्री दरबार साहिब से बड़ा संदेश—इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का साथ

श्री दरबार साहिब से बड़ा संदेश—इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का साथ

Uncategorized
  श्री दरबार साहिब से बड़ा संदेश—इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का साथ   राज्य सरकार जल्द ही विभिन्न अनुबंधित स्वास्थ्य योजनाओं की 100 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि का भुगतान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को करेगी। समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने श्री दरबार साहिब में दर्शन के दौरान कहा कि जहां अन्य अस्पतालों ने आयुष्मान, गोल्डन कार्ड और ईएसआई योजनाएं बंद कर दीं, वहीं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने निरंतर सेवाएं जारी रखकर सरकार का हमेशा सहयोग किया, जिसके चलते सरकार भी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने श्री दरबार साहिब द्वारा राजपुर स्थित माँ अम्बिका देवी मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार कार्य की खुलकर सराहना करते हुए इसकी प्रशंसा की। बता दे समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने बुधवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामन...
जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन के लिए सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था तथा यातायात प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई

जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन के लिए सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था तथा यातायात प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई

Uncategorized
  जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन के लिए सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था तथा यातायात प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई   मा० प्रधानमंत्री के दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूर्ण रूप से अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मा० प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल 2026 को गणेशपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के उपरांत मा० प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जन...
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, सी-प्लेन ट्रायल से पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, सी-प्लेन ट्रायल से पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, सी-प्लेन ट्रायल से पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट   गंगा बैराज पर आज उस समय ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब एक प्राइवेट कंपनी द्वारा सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की गई। यह पहल राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार लगातार राज्य में आधुनिक परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा दे रही है। सीएम धामी की दूरदर्शी सोच और प्रयासों का ही परिणाम है कि आज ऋषिकेश जैसे धार्मिक और पर्यटन केंद्र में सी-प्लेन सेवा की संभावनाएं साकार होती नजर आ रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सी-प्लेन सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा, एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को बड़ा बूस्ट मिलेगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब कम समय में सीधे...
विधवा क्षमा का बैंक ऋण कराया वन टाइम सेटलमेंट एनओसी जारी, शेष 33 हजार धनराशि भी डीएम ने करवाई स्वयं जमा

विधवा क्षमा का बैंक ऋण कराया वन टाइम सेटलमेंट एनओसी जारी, शेष 33 हजार धनराशि भी डीएम ने करवाई स्वयं जमा

Uncategorized
  विधवा क्षमा का बैंक ऋण कराया वन टाइम सेटलमेंट एनओसी जारी, शेष 33 हजार धनराशि भी डीएम ने करवाई स्वयं जमा जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए असहाय विधवा क्षमा परवीन को बड़ी राहत प्रदान की गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर उनका बकाया ऋण वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के माध्यम से निस्तारित कराते हुए बैंक से एनओसी (अन्नापत्ति प्रमाण पत्र) व नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी कराई गई। सेटलमेंट उपरान्त शेष धनराशि का भुगतान जिला प्रशासन ने बैंक को कर दिया है। क्षमा परवीन 28 मार्च 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उन्होंने वर्ष 2014 में अपनी बड़ी बेटी के विवाह हेतु डीसीबी बैंक से सवा लाख रुपये का ऋण लिया था। उसी वर्ष उनके पति का निधन हो गया, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया। इसके पश्चात वर्ष 2020 ...
धामी के राज में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड 875 करोड़ लक्ष्य से 1041, फिर 1217 करोड़ तक पहुंच

धामी के राज में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड 875 करोड़ लक्ष्य से 1041, फिर 1217 करोड़ तक पहुंच

Uncategorized
धामी के राज में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड 875 करोड़ लक्ष्य से 1041, फिर 1217 करोड़ तक पहुंच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और सुदृढ़ नीतियों के परिणामस्वरूप उत्तराखण्ड का खनन विभाग राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने 950 करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कुल 1217 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस उपलब्धि में ट्रेजरी में 1130 करोड़ रुपये, जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) में 80 करोड़ रुपये तथा एसएमईटी से 7 करोड़ रुपये का योगदान शामिल है। इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी विभाग ने 875 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 1041 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर अपनी कार्यक्षमता सिद्ध की थी। प्रदेश में खनन राजस्व की यह निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्री धामी की पारदर्शी, जवाबदेह और ...
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर देहरादून में 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती, सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर देहरादून में 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती, सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़

Uncategorized
  डीएम सविन बंसल के निर्देश पर देहरादून में 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती, सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़     जनपद देहरादून में आमजन को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने जिले के सरकारी चिकित्सालयों में लैब टैक्निशियन, कक्ष सेविका, वाहन चालक, पयार्ववरण मित्र सहित 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती जिला प्रशासन ने अपने स्तर से कर दी है ताकि चिकित्सालय में जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले के शहर से लेकर दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी तक किय गए स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालयों प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी...
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए पर्यटन को एक प्रमुख माध्यम के रूप में विकसित कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए पर्यटन को एक प्रमुख माध्यम के रूप में विकसित कर रही है।

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए पर्यटन को एक प्रमुख माध्यम के रूप में विकसित कर रही है।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के " मन की बात" कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया एक अद्वितीय जनसंवाद मंच है, जो विश्व के किसी भी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा संचालित सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्रेरणादायी कार्यक्रमों में से एक है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से दूरस्थ और कठिन...
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर त्वरित कार्यवाही का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक, भौगोलिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने दिल्ली से मेरठ के बीच आरआरटीएस (Regional Rapid Transit System) के सफल संचालन का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे लोगों को समय एवं ईंधन की बचत के साथ सुगम यात्रा का अनुभव मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने...