प्रदेशभर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटे मुख्यमंत्री धामी, सड़कों से सीवर तक योजनाओं को मंजूरी
प्रदेशभर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटे मुख्यमंत्री धामी, सड़कों से सीवर तक योजनाओं को मंजूरी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर लाईनों के सुदृढ़ीकरण के साथ ही कुंभ मेले से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 118 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसमा क्षेत्र भीमताल में तल्ला रामगढ़ रातीघाट (श्री अरविन्दों सारणी) मोटर मार्ग के कि०मी० 1 से 8 के मध्य विकास एवं मरम्मत कार्य हेतु 5.29 करोड़ तथा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत
जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत व सल्ट के अन्तर्गत खैरना-रानीखेत रामनगर राज्य मार्ग सं0-14 के मोहान से गनियाद्योली प्रभाग को 1.50 लेन में परिवर्ति...









