Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

कानून से बड़ा कोई नहीं: बैरागीवाला कांड के चार आरोपी सलाखों के पीछे

कानून से बड़ा कोई नहीं: बैरागीवाला कांड के चार आरोपी सलाखों के पीछे

Uncategorized
कानून से बड़ा कोई नहीं: बैरागीवाला कांड के चार आरोपी सलाखों के पीछे     देहरादून।   सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी छोड़ने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत के बाद उत्तराखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपना सख्त रुख स्पष्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही साफ कर रखा है कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी नीति के तहत दून पुलिस ने बैरागीवाला हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून अपने तरीके से काम करेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार 13 जून की शाम बैरागीवाला गांव में ख...
धामी की लोकप्रियता का दिखा असर, बग्घा चौवन में भव्य स्वागत के बीच विकास का संदेश

धामी की लोकप्रियता का दिखा असर, बग्घा चौवन में भव्य स्वागत के बीच विकास का संदेश

Uncategorized
धामी की लोकप्रियता का दिखा असर, बग्घा चौवन में भव्य स्वागत के बीच विकास का संदेश   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का छोलिया एवं थारू सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों तथा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह दो दिवसीय खटीमा प्रवास पर हैं और अपने प्रवास के कार्यक्रमों की शुरुआत बग्घा चौवन से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इन 12 वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने देशहित में अनेक ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय लिए हैं,...
एक तस्वीर… और सियासी अटकलों पर पूर्ण विराम।”

एक तस्वीर… और सियासी अटकलों पर पूर्ण विराम।”

Uncategorized
"एक तस्वीर... और सियासी अटकलों पर पूर्ण विराम।"         धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम। काफी समय से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा गर्म थी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। दोनों नेताओं के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन आज जो तस्वीर सामने आई, उसने तमाम कयासों पर विराम लगा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं अरविंद पांडे के घर पहुंचे और जिस आत्मीयता व अपनत्व के साथ दोनों नेता साथ नजर आए, उसने साफ संदेश दे दिया कि भाजपा के भीतर सब कुछ सामान्य है। दोनों की केमिस्ट्री देखकर ऐसा लग रहा था मानो राजनीति के दो मजबूत साथी एक साथ कदमताल कर रहे हों। फिल्म शोले का मशहूर गीत "ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे" मानो इस मुलाकात पर पूरी तरह फिट बैठ रहा था। सबसे ज्या...
IMA से निकले 515 नए सैन्य अधिकारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी राष्ट्रसेवा की शुभकामनाएं

IMA से निकले 515 नए सैन्य अधिकारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी राष्ट्रसेवा की शुभकामनाएं

Uncategorized
IMA से निकले 515 नए सैन्य अधिकारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी राष्ट्रसेवा की शुभकामनाएं   देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पास आउट होने वाले कैडेट्स को भारत माता की रक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारी केवल देश की सीमाओं के प्रहरी ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, सम्मान और आका...
लोहाघाट: पाटी नगर पंचायत में कांग्रेस को झटका, विजयी नारायण लाल ने धामी को बताया अपना मार्गदर्शक

लोहाघाट: पाटी नगर पंचायत में कांग्रेस को झटका, विजयी नारायण लाल ने धामी को बताया अपना मार्गदर्शक

Uncategorized
    लोहाघाट: पाटी नगर पंचायत में कांग्रेस को झटका, विजयी नारायण लाल ने धामी को बताया अपना मार्गदर्शक     *लोहाघाट।* नगर पंचायत पाटी के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने अपनी जीत को जनता का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक और वैचारिक जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से रहा है और आगे भी बना रहेगा। जीत के बाद समर्थकों के बीच उत्साह से लबरेज नारायण लाल ने "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद" के नारे लगाए और कहा कि वह पहले भी धामी जी के सेवक थे और भविष्य में भी उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।   नारायण लाल ने कहा कि किसी कारणवश उन्हें भाजपा का टिकट नहीं मिल पाया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। जनता ने उन पर भरोसा जताया और भारी समर्थन देकर विजय दिलाई। उन्हो...
भू-माफियाओं के हमले से भड़की संगत, दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम

भू-माफियाओं के हमले से भड़की संगत, दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम

Uncategorized
भू-माफियाओं के हमले से भड़की संगत, दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम       दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर भू-माफिया नितिन मनेरिया व अन्य भू-माफियाओं ने की पत्थरबाजी ऽ संगतों ने भू-माफिया नितिन मनेरिया को पकड़कर पुलिस प्रशासन के हवाले किया ऽ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, कोर्ट के स्टे के बावजूद कब्जे और प्लॉटिंग हो रही थी ऽ दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की भूमि पर भू-माफियाओं के कब्जे से मोथरोवाला में तनाव ऽ संगतों ने कहा एक इंच जमीन पर भी नहीं होने देंगे कब्जा देहरादून। राजधानी देहरादून में भू-माफियाओं के बढ़ते नेटवर्क और जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर एक बार फिर गंभीर मामला सामने आया है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की मोथरोवाला स्थित लगभग पांच बीघा भूमि को लेकर बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति ...
लोहाघाट की पाटी में कांग्रेस हारी, लेकिन निशाने पर धामी; क्या हार छिपाने की हो रही कोशिश?”

लोहाघाट की पाटी में कांग्रेस हारी, लेकिन निशाने पर धामी; क्या हार छिपाने की हो रही कोशिश?”

Uncategorized
  "लोहाघाट की पाटी में कांग्रेस हारी, लेकिन निशाने पर धामी; क्या हार छिपाने की हो रही कोशिश?"     चंपावत जिले की नवगठित पाटी नगर पंचायत के चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक भ्रम फैलाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। कुछ विपक्षी समर्थक और सोशल मीडिया हैंडल इस परिणाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार बताने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि जमीनी और राजनीतिक वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पाटी नगर पंचायत लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जहां वर्तमान में कांग्रेस का विधायक है। ऐसे में यदि किसी राजनीतिक दल की प्रतिष्ठा इस चुनाव परिणाम से प्रभावित हुई है तो वह कांग्रेस है, क्योंकि क्षेत्र उसका प्रतिनिधित्व करता है। चुनाव परिणाम में कांग्रेस का प्रदर्शन इतना कमजोर रहा कि पार्टी का उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सका, जबकि मुका...
भाजपा के पक्ष में एकजुट दिखी जनता, मंत्री सुबोध उनियाल के क्षेत्र में मिला प्रचंड समर्थन

भाजपा के पक्ष में एकजुट दिखी जनता, मंत्री सुबोध उनियाल के क्षेत्र में मिला प्रचंड समर्थन

Uncategorized
भाजपा के पक्ष में एकजुट दिखी जनता, मंत्री सुबोध उनियाल के क्षेत्र में मिला प्रचंड समर्थन हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने भाजपा के लिए मिश्रित तस्वीर पेश की है। एक ओर जहां चंपावत जिले के पाटी और ऊधमसिंह नगर क्षेत्र के गढ़ीनेगी नगर निकायों में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी, वहीं नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र ने भाजपा के लिए बड़ी राहत का काम किया है। नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में भाजपा ने अध्यक्ष पद सहित मजबूत बोर्ड जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा। चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नरेंद्रनगर ने ऐसे समय में भाजपा को मजबूती प्रदान की, जब अन्य निकायों के नतीजों ने पार्टी को कुछ हद तक निराश किया। *राजनीतिक विश्लेषकों* का मानना है कि नरेंद्रनगर में संगठन की मजबूत पकड़, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच विकास कार्यों की स्वीकार्यता का...
गुरु स्मरण और सेवा का संगम: श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर 101 यूनिट रक्तदान

गुरु स्मरण और सेवा का संगम: श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर 101 यूनिट रक्तदान

Uncategorized
गुरु स्मरण और सेवा का संगम: श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर 101 यूनिट रक्तदान     परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन ऽ संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित ऽ परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सागर ऽ संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित देहरादून। परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस (10 जून) के पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री दरबार साहिब के पूजनीय सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री झण्डे जी पर विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त मानव जाति क...
प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व विकसित भारत के संकल्प को दे रहा नई गति : धामी

प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व विकसित भारत के संकल्प को दे रहा नई गति : धामी

Uncategorized
प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व विकसित भारत के संकल्प को दे रहा नई गति : धामी     भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी संबोधन को सुना। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए की इस महत्वपूर्ण बैठक में 35 दलों के 75 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की तथा सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपन...