Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, संत-समाज और आमजन से 10 अगस्त को हर की पौड़ी से ऋषिकेश तक आयोजित इस पावन कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की

खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, संत-समाज और आमजन से 10 अगस्त को हर की पौड़ी से ऋषिकेश तक आयोजित इस पावन कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की

Uncategorized
खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, संत-समाज और आमजन से 10 अगस्त को हर की पौड़ी से ऋषिकेश तक आयोजित इस पावन कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की     2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में 10 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष पावन कांवड़ यात्रा की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को खेल महाशक्ति बनाने और वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प को साकार करने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है। रेखा आर्या ने बताया कि कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से होगा और इसका समापन ऋषिकेश के पावन वीर...
नशा मुक्त भारत के संकल्प को जनआंदोलन बना रहे ललित मोहन जोशी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज की पहल बनी मिसाल

नशा मुक्त भारत के संकल्प को जनआंदोलन बना रहे ललित मोहन जोशी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज की पहल बनी मिसाल

Uncategorized
  नशा मुक्त भारत के संकल्प को जनआंदोलन बना रहे ललित मोहन जोशी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज की पहल बनी मिसाल देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशव्यापी 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने भाग लिया। उत्तराखंड में भी देहरादून सहित विभिन्न जिलों के युवाओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब देश ने विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है, तब यह आवश्यक है कि देश का युवा तन और मन से स्वस्थ, आत्मविश्वास से भरपूर तथा ड्रग्स जैसी घातक आदतों से पूरी तरह दूर रहे। उन्होंने कहा, "हमें हर एक युवा को नशे के चंगुल में फंसने से बचाना ह...
हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना धामी सरकार का संकल्प

हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना धामी सरकार का संकल्प

Uncategorized
हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना धामी सरकार का संकल्प   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लाभार्थियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों, आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, स्वरोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि सरकार की सबसे बड़ी पूंजी जनता का विश्वास है तथा यही विश्वास जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सबसे बड़ी प्रेरणा है।   मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ...
युवा संवाद में मंत्री गणेश जोशी का विजन, शिक्षा से रोजगार और संस्कार तक हर क्षेत्र पर दिया मार्गदर्शन

युवा संवाद में मंत्री गणेश जोशी का विजन, शिक्षा से रोजगार और संस्कार तक हर क्षेत्र पर दिया मार्गदर्शन

Uncategorized
युवा संवाद में मंत्री गणेश जोशी का विजन, शिक्षा से रोजगार और संस्कार तक हर क्षेत्र पर दिया मार्गदर्शन     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून स्थित जीआरडी कॉलेज में मसूरी विधानसभा के भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। यह केवल एक आँकड़ा नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक अवसर है। आने वाले वर्षों में विश्व भारत को उसकी युवा शक्ति, नवाचार और प्रतिभा के कारण पहचानेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नीट यूजी परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी युवाओं को भी सम्मानित भी किया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित अनेक युवा शिक्षा, खेल, उद्यमिता, सामाजिक सेवा, कला, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र...
धामी सरकार, जनजातीय समाज की माताओं और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है

धामी सरकार, जनजातीय समाज की माताओं और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है

Uncategorized
धामी सरकार, जनजातीय समाज की माताओं और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा तथा आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण की रोकथाम के लिए सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया। राज्य सरकार धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। इससे बचाव के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने प...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप एमडीडीए का अभियान तेज, देहरादून-ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप एमडीडीए का अभियान तेज, देहरादून-ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप एमडीडीए का अभियान तेज, देहरादून-ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई     मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून और ऋषिकेश में दो अलग-अलग स्थानों पर सख्त कदम उठाए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि नियमानुसार स्वीकृति के बिना किसी भी प्रकार का भू-विकास या भवन निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।   सोनिया विहार, नवादा रोड, देहरादून में बृजेश कुमार, नीलकंठ जोशी, दमयन्ती कण्डवाल, गिरिजा सेमवाल, सुनीता भट्ट तथा सुरेन्द्र सिंह पंवार द्वारा लगभग चार बीघा भूमि पर भू-विन्यास एवं डिमार्केशन का कार्य कराया गया था, लेकिन इसका तलपट मानचित्र एमडीडीए से स्वीकृत नहीं कराय...
मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं को दी बड़ी उड़ान, सोलर लाइट से लेकर पीजी भवन तक करोड़ों की मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं को दी बड़ी उड़ान, सोलर लाइट से लेकर पीजी भवन तक करोड़ों की मंजूरी

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं को दी बड़ी उड़ान, सोलर लाइट से लेकर पीजी भवन तक करोड़ों की मंजूरी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्याे तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 676 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोडा के नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 200 सोलर लाईटें उपलब्ध कराये जाने हेतु ₹ 35 लाख तथा नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम व एल.ई.डी स्ट्रीट लाईटों की स्थापना हेतु ₹ 3.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा नगरीय ...
मुख्यमंत्री धामी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पहले ही महीने से पेंशन शुरू कराने और देरी होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पहले ही महीने से पेंशन शुरू कराने और देरी होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पहले ही महीने से पेंशन शुरू कराने और देरी होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक जन शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जवाबदेही हर स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पेयजल विभाग एवं जल जीवन मिशन से संबंधित अधिक संख्या में प्राप्त शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय ...
राहुल गांधी ने नकल विरोधी कानून जैसे गंभीर विषय को हल्के में लिया : मुख्यमंत्री धामी

राहुल गांधी ने नकल विरोधी कानून जैसे गंभीर विषय को हल्के में लिया : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
राहुल गांधी ने नकल विरोधी कानून जैसे गंभीर विषय को हल्के में लिया : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए वक्तव्य पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़े सख़्त नक़ल विरोधी क़ानून जैसे अत्यंत गंभीर विषय पर सार्थक चर्चा करने के बजाय उन्होंने अपनी भाषा और आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है, जहां विचारों का आदान-प्रदान गरिमा, तथ्य और मर्यादा के साथ होना चाहिए। लेकिन राहुल गांधी द्वारा सदन में 'इडियट' जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग तथा देश के करोड़ों नागरिकों के लिए 'अंधभक्त' जैसी टिप्पणी करना न केवल संसदीय परंपराओं के विरुद्ध है, बल्कि देश की जनता और उसके जनादेश का भी अपमान है।   मुख्यमंत्री श्र...