Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने 9 लाख 87 हजार17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान

मुख्यमंत्री धामी ने 9 लाख 87 हजार17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने 9 लाख 87 हजार17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 9लाख 87हजार 17 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख 50 हज़ार की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। यह भुगतान जुलाई माह 2026 की पेंशन का किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरण किया जा रहा है, जिससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज...
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित

Uncategorized
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बिच्छू घास (नेटल फाइबर) से निर्मित पारंपरिक वस्त्र खरीदकर स्थानीय उत्पादों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन दिया तथा उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिवस उन समर्पित बुनकरों और शिल्पकारों के सम्मान का प्रतीक है, जो अपनी कला, परिश्रम और कौशल से देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कारीगर केवल वस्त्र या उत्पाद नहीं बनाते, बल्कि उनमें...
दो महिला सफाईकर्मियों की तहरीर पर कृष्णा हाउसकीपिंग संचालक समेत छह पर मुकदमा

दो महिला सफाईकर्मियों की तहरीर पर कृष्णा हाउसकीपिंग संचालक समेत छह पर मुकदमा

Uncategorized
  दो महिला सफाईकर्मियों की तहरीर पर कृष्णा हाउसकीपिंग संचालक समेत छह पर मुकदमा       श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कार्यरत दो महिला सफाई कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट, जानलेवा हमला तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पटेल नगर पुलिस ने कृष्णा हाउसकीपिंग, माता मंदिर रोड, अजबपुर के संचालक दीपक जायसवाल, विनोद नौटियाल सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा हाउसकीपिंग के 4 सुपरवाइजर भी इस मामले में संदिग्ध पाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में अस्पताल की सफाई कर्मचारी मंजीत कौर एवं गीता देवी ने आरोप लगाया है कि कृष्णा हाउसकीपिंग के संचालक दीपक जायसवाल और विनोद नौटियाल के कहने पर 5-6 महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की तथा उन पर जानलेवा हमला किया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घटना क...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बना आस्था और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का केंद्र, करोड़ों शिवभक्तों ने किया गंगाजल संग्रह

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बना आस्था और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का केंद्र, करोड़ों शिवभक्तों ने किया गंगाजल संग्रह

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बना आस्था और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का केंद्र, करोड़ों शिवभक्तों ने किया गंगाजल संग्रह   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं राज्य सरकार की प्रभावी व्यवस्थाओं के कारण उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता तथा कानून-व्यवस्था के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों का सकारात्मक परिणाम यह है कि अब तक 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर सकुशल प्रस्थान कर चुके हैं। वहीं 06 अगस्त 2026 को सायं 6 बजे तक एक ही दिन में 39 लाख 15 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल लेकर लौटे। प्रदेशभर में कांवड़ यात्रियों के लिए निर्बाध यातायात, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयज...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बेरोजगारी कम करने की मुहिम जारी, विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी आगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बेरोजगारी कम करने की मुहिम जारी, विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी आगे

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बेरोजगारी कम करने की मुहिम जारी, विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी आगे     विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार एक बार फिर से सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी में है। इसी क्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है। इन पदों की संख्या भी लगभग 1500 है। इस तरह वर्ष के अंत तक करीब चार हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच जाएगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें स...
ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी में उत्कृष्ट सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. पंकज गर्ग बने ABSI के शिक्षा निदेशक

ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी में उत्कृष्ट सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. पंकज गर्ग बने ABSI के शिक्षा निदेशक

Uncategorized
ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी में उत्कृष्ट सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. पंकज गर्ग बने ABSI के शिक्षा निदेशक       डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) का निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र, कार्यकाल 2026–2028 निर्वाचित किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दायित्व स्तन कैंसर सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में डॉ. गर्ग के उल्लेखनीय योगदान को दर्शाता है। इस पद पर रहते हुए वे उत्तर भारत में शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण गतिविधियों, अकादमिक सहयोग और प्रमाण-आधारित स्तन कैंसर उपचार को...
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिया पारदर्शी और समयबद्ध विकास का भरोसा, एमडीडीए बोर्ड बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिया पारदर्शी और समयबद्ध विकास का भरोसा, एमडीडीए बोर्ड बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

Uncategorized
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिया पारदर्शी और समयबद्ध विकास का भरोसा, एमडीडीए बोर्ड बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक बुधवार को गढ़वाल आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित विकास से जुड़े करीब 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लैण्ड पूलिंग योजना, पर्यटन अवसंरचना, होटल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इन फैसलों से देहरादून और मसूरी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।   *लैण्ड पूलिंग योजना को मिलेगा विस्तार* बैठक की शुरुआत उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा गढ़वाल आयुक्त एवं...
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के लिए बुधवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की। इसमें विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं, विकासकों, आवास विभाग तथा संबंधित अधिकारियों ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण की प्रगति और लंबित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित सभी परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। सचिव आवास ने कहा कि यह योजना केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के अपने घर के सपने को स...
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प: ऐसा आत्मनिर्भर उत्तराखंड, जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े और मातृशक्ति बने सशक्त

मुख्यमंत्री धामी का संकल्प: ऐसा आत्मनिर्भर उत्तराखंड, जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े और मातृशक्ति बने सशक्त

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प: ऐसा आत्मनिर्भर उत्तराखंड, जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े और मातृशक्ति बने सशक्त   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपयों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएँ मसूरी विधानसभा के विकास को नई गति देने वाली साबित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है। आज जहां प्रदेश में करोड़ों रुपये की लागत से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, ...
धराली ने देखा धामी का विकास मॉडल, आपदा के एक साल बाद फिर मुस्कुराई भागीरथी घाटी

धराली ने देखा धामी का विकास मॉडल, आपदा के एक साल बाद फिर मुस्कुराई भागीरथी घाटी

Uncategorized
धराली ने देखा धामी का विकास मॉडल, आपदा के एक साल बाद फिर मुस्कुराई भागीरथी घाटी   देहरादून। एक साल पहले 05 अगस्त को आई भीषण आपदा ने धराली और आसपास की भागीरथी घाटी को गहरे जख्म दिए थे। कुछ ही पलों में मलबे ने वर्षों की मेहनत को अपनी चपेट में ले लिया। घर-दुकान, खेत-खलिहान, बाग-बगीचे, पशुधन और आजीविका के साधन प्रभावित हुए। चारों ओर मलबा, मायूसी और भविष्य को लेकर अनिश्चितता थी। आज, एक साल बाद तस्वीर बदल चुकी है। धराली, हर्षिल और भटवाड़ी एक बार फिर उठ खड़े हुए हैं। सड़कें और दूसरी आधारभूत सुविधाएं बहाल हो रही हैं, खेतों में हरियाली लौट रही है, बाग-बगीचे फिर संवर रहे हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ रही है। आपदा से उपजी निराशा की जगह अब पुनर्निर्माण और बेहतर भविष्य का विश्वास दिखाई दे रहा है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृ...