Friday, December 26News That Matters

Dehradun

नया उत्तराखंड : राज्य में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार,

नया उत्तराखंड : राज्य में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार,

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
नया उत्तराखंड : राज्य में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार, देहरादून। भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण राज्य में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार राज्य में हवाई सेवाओं के लिए मजबूत बुनियादी सेवाएं जुटा रही है। इसी क्रम में बीते दो साल में राज्य में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार हो चुके हैं। जबकि छह अन्य स्थानों पर हेलीपोर्ट का निर्माण प्रगति पर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) बीते दो साल में सहस्रधारा, श्रीनगर, गौचर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी में हैलीपोर्ट तैयार कर चुका है, जो अब यात्रियों को अपनी नियमित सेवाएं दे रहे हैं। इसके बाद यूकाडा त्रिजुगीनारायण, जोशीमठ, मसूरी, रामनगर, बागेश्वर, हरिद्वार में हैलीपोर्ट पर काम प्रारंभ कर चुका है। इन सभी जगह अगले एक साल में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यूकाडा के अप...
महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बाबा साहेब आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी   

महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बाबा साहेब आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बाबा साहेब आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ीकैंट में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाते हुए बाबा साहेब आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए कहा कि वे एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ. अंबेडकर ने सभी नागरिकों के लिए न्याय, समानता और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि संविधान सभा में उनके योगदान ने एक लोकता...
देश दुनिया के चुनिंदा नामचीन मैडिकल काॅलेजों में ही टावर तकनीक उपलब्ध

देश दुनिया के चुनिंदा नामचीन मैडिकल काॅलेजों में ही टावर तकनीक उपलब्ध

उत्तराखंड, Dehradun, रिपब्लिक स्पेशल
देश दुनिया के चुनिंदा नामचीन मैडिकल काॅलेजों में ही टावर तकनीक उपलब्ध  टावर हार्ट पेशेंट के उपचार की विश्वविख्यात अत्याधुनिक हार्ट प्रोसीजर तकनीकों में से एक  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 4 महीनें में 12 से अधिक टावर प्रोसीजर हुए देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलाॅजी विभाग के डाॅक्टरों ने एक दिन में दो अलग अलग मरीजों के दो टावर प्रोसीजर कर विशेष उपलब्धि हासिल की। विशेष उपलब्धि इसलिए क्योंकि टावर हार्ट पेशेंट के उपचार की विश्वविख्यात अत्याधुनिक हार्ट प्रोसीजर तकनीकों में से एक है। देश दुनिया के चुनिंदा नामचीन मैडिकल काॅलेजों में ही टावर तकनीक का इस्तेमाल कर उपचार किया जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उन चुनिंदा नामचीन अस्पतालों की सूची में शामिल है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विगत 4 महीनें में दर्जन भर टावर प्रोसीजर हो चुके हैं। वरिष्ठ काॅर्डियोलाॅजिस्ट ...
महाराष्ट्र के शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है      

महाराष्ट्र के शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है    

Dehradun, उत्तराखंड
महाराष्ट्र के शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता अब राज्य की सीमाओं को पार कर देशभर में फैलने लगी है। गुरुवार को जब मुख्यमंत्री धामी महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे, तो वहां की सड़कों पर उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही मुख्यमंत्री धामी का काफिला सड़कों से गुजरा, लोग मोबाइल फोन लेकर उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। यह इस बात का प्रमाण है कि उनके कार्यों ने न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। मुख्यमंत्री धामी ने अपने पिछले तीन साल के कार्यकाल में ऐसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिन्होंने धर्म, संस्कृति और उत्तराखंड की अस्मिता को...
केदारनाथ में हार से निराश कांग्रेसी सबको अपना विरोधी मान रहे हैं : महेंद्र भट्ट   

केदारनाथ में हार से निराश कांग्रेसी सबको अपना विरोधी मान रहे हैं : महेंद्र भट्ट  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
केदारनाथ में हार से निराश कांग्रेसी सबको अपना विरोधी मान रहे हैं : महेंद्र भट्ट   देहरादून । भाजपा ने पत्रकारों पर कांग्रेसियों द्वारा किए हमले के लिए कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को जिम्मेदार ठहराते हुए नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि केदारनाथ में हार से निराश कांग्रेसी सबको अपना विरोधी मान रहे है। इस घटना ने खाली किताब को संविधान बताने वाले नेताओं वाली पार्टी की पोल पुनः लोकतान्त्रिक विश्वास पर खोल दी है। उन्होंने कल पत्रकारों के एक कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना को लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ पत्रकारिकता पर हमला बताया। उन्होंने कहा जिस दौरान यह सारा वाक्या हुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा वहां मौजूद थे और अपने कार्यकर्ताओं को समझाने के बजाय उकसाते नजर आए। एक राष्ट्रीय राजनैतिक प...
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनारवाला में ₹55.68 लाख की लागत से 09 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी      

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनारवाला में ₹55.68 लाख की लागत से 09 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनारवाला में ₹55.68 लाख की लागत से 09 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी   देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून के अनारवाला स्थित भद्रकाली मंदिर परिवार आयोजित कार्यक्रम में विधायक निधि से स्वीकृत वार्ड 02 विजयपुर के 09 विभिन्न विकास कार्यों (लागत ₹ 55.68 लाख) का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यों में सी.सी सड़क, पुश्ता निर्माण, सुरक्षा दीवार जैसे 09 विभिन्न विकास कार्यों शामिल है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे को आत्मसात करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के ध्येय वाक्य के साथ मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है। ...
अच्छी ख़बर : मार्च तक निर्बल वर्ग के लिए तैयार होंगे 16 हजार किफायती घर…   

अच्छी ख़बर : मार्च तक निर्बल वर्ग के लिए तैयार होंगे 16 हजार किफायती घर…  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
अच्छी ख़बर : मार्च तक निर्बल वर्ग के लिए तैयार होंगे 16 हजार किफायती घर... देहरादून। सर के ऊपर पक्की छत का सपना, हर कोई देखता है। पर जमीन से लेकेर निर्माण की लागत के कारण लाखों लोग इस सपने को पूरा करने से वंचित रह जाते हैं। उत्तराखंड आवास विकास परिषद और एमडीडीए इसी क्रम में निर्बल आय वर्ग वाले परिवारों के लिए करीब 16 हजार किफायती घरों का निर्माण कर रहे हैं। उत्तराखंड आवास विकास परिषद राज्य बनने के बाद पहली बार अपनी आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रहा है। परिषद 15 परियोजनाएं निजी निवेशकों के साथ तैयार कर रहा है, जिसमें कुल 12,856 आवास शामिल हैं। जबकि शेष पांच संबंधित विकास प्राधिकरणों द्वारा विकसित की जा रही हैं, प्राधिकरणों के जरिए कुल 3104 आवास तैयार किया जा रहे हैं। अपर आयुक्त आवास पीसी दुम्का के मुताबिक अब तक निजी भागीदारी के साथ 1760 घर बनाते हुए लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं, ...
उत्तरांचल प्रेस क्लब ने लिखा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को पत्र, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हो करवाई.. नहीं तो कांग्रेस कार्यालय में ही होगा पत्रकारों का धरना…   

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने लिखा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को पत्र, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हो करवाई.. नहीं तो कांग्रेस कार्यालय में ही होगा पत्रकारों का धरना…  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
उत्तरांचल प्रेस क्लब ने लिखा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को पत्र, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हो करवाई.. नहीं तो कांग्रेस कार्यालय में ही होगा पत्रकारों का धरना... उत्तराखंड प्रेस क्लब ने लिखा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को पत्र कुमारी शैलजा जी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, उत्तराखंड विषय : उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और महिला पत्रकारों के साथ अमर्यादित व्यवहार। महोदया, दिनांक 04 दिसंबर, 2024 को पुलिस लाइन स्टेडियम, रेसकोर्स, देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब के क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच चल रहा था। पुलिस द्वारा किसी विषय को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में लाया गया था। इसी दौरान अचानक ही प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का समूह नारेबाजी करते हुए स्टेडियम में घुस आया और ना...
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने की पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी…   

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने की पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी…  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने की पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी... देहरादून में कांग्रेस नेताओं के खराब बर्ताव के शिकार देहरादून के पत्रकार हो गए कांग्रेस के नेता पत्रकारों को मारने भी दौड़ पडे हैरानी वाली बात हैं कि कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा पत्रकारों के साथ बदतमीजी करने वाली टोली का नेतृत्व कर रहें थे उन्हें जहाँ youth कांग्रेस के नेताओं को रोकना चाहिए था वही वोq सब उद्घोषक अनिल चंदोला को मारने दौड़ पड़े घटना की बात करें तो देहरादून के पुलिस लाइन में डॉ आर पी नैनवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल का प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन का कार्यक्रम चल रहा था वही कांग्रेस के नेताओं का सचिवालय घेराव हुआ जिन्हे गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया ये पुलिस की गलती थी की उन्हें वहां लाई लेकिन पत्रकारों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से आग्रह किया की ये निजी कार्यक्रम हैं आप कृप...
डबल इंजन की उत्तराखंड को सौगात  ऋषिकेश में बनेगा आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन पढ़े पूरी खबर   

डबल इंजन की उत्तराखंड को सौगात ऋषिकेश में बनेगा आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन पढ़े पूरी खबर  

Dehradun, उत्तराखंड
डबल इंजन की उत्तराखंड को सौगात ऋषिकेश में बनेगा आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन पढ़े पूरी खबर सौ करोड़ की लागत से बनेगा राफ़्टिंग बेस स्टेशन - केंद्र सरकार ने 23 राज्यों में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए स्वीकृत किए ₹3295 करोड़ - पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता नामक योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुई धनराशि - इसी योजना के अंतर्गत ऋषिकेश में बनेगा आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन - परियोजना के माध्यम से लगभग 1500 लोगों को नौकरियां मिलने का भी है अनुमान देहरादून : केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता नामक योजना के अंतर्गत देश के 23 राज्यों के 40 विभिन्न पर्यटक स्थलों के विकास के लिए ₹3295 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। योग और पर्यटन नगरी ऋषिकेश को भी इस योजना का लाभ मिला है।इस योजना के अंतर्गत आइकोनिक सिटी ऋषिकेश में आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। द...