Wednesday, November 11News That Matters

Dehradun

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की चिकित्सा प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, डॉ. जयकृत चौधरी ने प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजी नेशनल क्विज में हासिल की शानदार दूसरी रैंक

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की चिकित्सा प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, डॉ. जयकृत चौधरी ने प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजी नेशनल क्विज में हासिल की शानदार दूसरी रैंक

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की चिकित्सा प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, डॉ. जयकृत चौधरी ने प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजी नेशनल क्विज में हासिल की शानदार दूसरी रैंक देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के डीएम कार्डियोलॉजी फाइनल ईयर रेजीडेंट डॉ. जयकृत चौधरी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, चिकित्सकीय ज्ञान और क्लिनिकल समझ का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित जेड.वाई.एम.ई.ए. कार्डियोलाॅजी नेशनल क्विज फिनाले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग में 6 डीएम काॅर्डियोलाॅजी सीटंे उपलब्ध हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉ. जयकृत चौधरी की इस उपलब्धि पर उन्हें और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। देश क...
‘कैसा हो अपना उत्तराखंड?’ मुख्यमंत्री धामी के इस सवाल पर 3 लाख युवा देंगे अपने सुझाव

‘कैसा हो अपना उत्तराखंड?’ मुख्यमंत्री धामी के इस सवाल पर 3 लाख युवा देंगे अपने सुझाव

Dehradun
‘कैसा हो अपना उत्तराखंड?’ मुख्यमंत्री धामी के इस सवाल पर 3 लाख युवा देंगे अपने सुझाव देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब राज्य की नई पीढ़ी के साथ सीधे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करेंगे। भविष्य के उत्तराखंड की रूपरेखा तैयार करने में युवा विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन” कार्यक्रम का शुभारंभ 10 अगस्त से करने जा रही है।   किसी राज्य के मुख्यमंत्री के ये पहली बार अभिनव पहल है। जिसके तहत राज्य के 2,800 से अधिक विद्यालयों के तीन लाख से अधिक कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने विचार और सुझाव मुख्यमंत्री के साथ साझा करेंगे।   ये वे युवा हैं जिनका जन्म उत्तराखंड राज्य गठन के बाद हुआ और जो आने वाले वर्षों में राज्य की विकास यात्रा के प्रमुख भागीदार होंगे।   विद्या...
धामी कैबिनेट का फैसला: वन विकास निगम में स्केलर भर्ती होगी अधिक पारदर्शी, 100 अंकों की लिखित परीक्षा को मंजूरी

धामी कैबिनेट का फैसला: वन विकास निगम में स्केलर भर्ती होगी अधिक पारदर्शी, 100 अंकों की लिखित परीक्षा को मंजूरी

Dehradun
धामी कैबिनेट का फैसला: वन विकास निगम में स्केलर भर्ती होगी अधिक पारदर्शी, 100 अंकों की लिखित परीक्षा को मंजूरी   देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों की जानकारी महानिदेशक सूचना एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया को दी। *अब सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी गौ एवं भैंस खरीद पर मिलेगा अनुदान* कैबिनेट ने राज्य सेक्टर की गौ पालन योजना का दायरा बढ़ाते हुए सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी योजना से जोड़ने का निर्णय लिया। अब लाभार्थी गाय के साथ-साथ भैंस खरीदने का विकल्प भी चुन सकेंगे। पशु की यूनिट कॉस्ट 40 हजार रुपये से...
चारधाम यात्रा में भूस्खलन हो या उत्तरकाशी की आपदा, हर चुनौती में मैदान में उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

चारधाम यात्रा में भूस्खलन हो या उत्तरकाशी की आपदा, हर चुनौती में मैदान में उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Dehradun
चारधाम यात्रा में भूस्खलन हो या उत्तरकाशी की आपदा, हर चुनौती में मैदान में उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी   उत्तराखंड जैसे आपदा-संवेदनशील राज्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले कुछ वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं और आपात परिस्थितियों के दौरान स्वयं मोर्चा संभालते हुए 'फर्स्ट रिस्पॉन्डर' की भूमिका निभाई है। इसी सप्ताह देहरादून में नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड 12 घंटे के भीतर ठीक किया जाना इसका उदाहरण है। विगत दिनों देहरादून - अंबाला हाईवे पर स्थित नन्दा की चौकी पुल की एप्रोच रोड भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ने लोनिवि के वरिष्ठ अधिकारियों का मौके पर भेजकर, बारिश के बीच ही एप्रोच रोड ठीक करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन और अन्य एजेंसियों ने युद्धस्त...
मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा में पारित पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स संशोधन विधेयक को बताया ईमानदार और प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य का मजबूत सुरक्षा कवच

मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा में पारित पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स संशोधन विधेयक को बताया ईमानदार और प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य का मजबूत सुरक्षा कवच

Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा में पारित पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स संशोधन विधेयक को बताया ईमानदार और प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य का मजबूत सुरक्षा कवच     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश के करोड़ों मेहनती एवं प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य की सुरक्षा तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह कानून परीक्षा माफियाओं, पेपर लीक गिरोहों और संगठित नकल के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई को और अधिक सशक्त बनाएगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हु...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक है

Dehradun, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनभागीदारी, जन-जागरूकता तथा प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने के संकल्प को साकार करना होगा।   मुख्यमंत्री ने बुधवार को विश्व बाघ दिवस के अवसर पर जाखन स्थित एक होटल में आयोजित "एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन" विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बाघ संरक्षण पर आधारित ...
मुख्यमंत्री धामी की स्वच्छ गतिशीलता नीति-2024 बनेगी आधुनिक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त उत्तराखंड की आधारशिला

मुख्यमंत्री धामी की स्वच्छ गतिशीलता नीति-2024 बनेगी आधुनिक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त उत्तराखंड की आधारशिला

Dehradun
मुख्यमंत्री धामी की स्वच्छ गतिशीलता नीति-2024 बनेगी आधुनिक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त उत्तराखंड की आधारशिला   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक प्रदान किए। 05 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया भी परिवहन विभाग द्वारा पूर्ण की जा चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड को स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने के राज्य सरकार के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रदेश के शहरी क्...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय तैयार करेगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय तैयार करेगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स

Dehradun, उत्तराखंड
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय तैयार करेगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स देहरादून। उत्तराखण्ड में तेजी से बढ़ते पर्यटन उद्योग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के बूम के बीच श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने युवाओं के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन को समर्पित किया। शनिवार को उद्घाटित इस आधुनिक भवन में संचालित होने वाले व्यावहारिक एवं उद्योग आधारित पाठ्यक्रम प्रदेश के युवाओं को देश-विदेश के प्रतिष्ठित होटल, रिसॉर्ट, एयरलाइंस, क्रूज, पर्यटन एवं फूड सर्विस उद्योग में उत्कृष्ट करियर के अवसर उपलब्ध कराएंगे। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स तैयार करना है। इस अवसर पर श्री गुरु ...
भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला, 30 जुलाई तक मंडल स्तर पर संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति के निर्देश

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला, 30 जुलाई तक मंडल स्तर पर संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति के निर्देश

Dehradun
  भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला, 30 जुलाई तक मंडल स्तर पर संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति के निर्देश         उत्तराखंड भाजपा ने आगामी पंचायत गतिविधियों और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंचायत प्रकोष्ठ के 19 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविन्द सिंह दानू ने संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय, प्रभावी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों की घोषणा की। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट तथा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी कौस्तुभानन्द जोशी और सचिन अग्रवाल के निर्देशन में की गई हैं। घोषित जिम्मेदारियों के अनुसार महेन्द्र राणा को पौड़ी, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और देहरादून महानगर की ज...
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा दांव, आत्मनिर्भर बनेंगी उत्तराखंड की एकल महिलाएं

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा दांव, आत्मनिर्भर बनेंगी उत्तराखंड की एकल महिलाएं

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा दांव, आत्मनिर्भर बनेंगी उत्तराखंड की एकल महिलाएं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 212 नई महिला लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड़ 55 लाख 40 हजार रुपये तथा योजना के प्रथम चरण की 276 महिला लाभार्थियों को द्वितीय किश्त के रूप में 1 करोड़ 20 लाख 76 हजार 875 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस प्रकार आज कुल 488 महिला लाभार्थियों को 2 करोड़ 76 लाख 16 हजार 875 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के प्रथम चरण में 10 फर...