Sunday, October 25News That Matters



मसूरी में रक्षाबंधन की तैयारियों को मंत्री गणेश जोशी ने दी रफ्तार, कार्यकर्ताओं के साथ की विस्तृत बैठक

मसूरी में रक्षाबंधन की तैयारियों को मंत्री गणेश जोशी ने दी रफ्तार, कार्यकर्ताओं के साथ की विस्तृत बैठक

 

 

मसूरी, 20 अगस्त। मसूरी में हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगामी 25 अगस्त को मसूरी नगर पालिका के टाउन हाल में आयोजित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 25 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पवार, सतीश ढौंढियाल, कुशाल राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  आगामी 23 जनवरी को हम सबको मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करना है ताकि क्षेत्र के विकास में तेजी लाई जा सके और जनता का विश्वास पूरी तरह से सफल हो:धामी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *