Friday, November 7News That Matters

Dehradun

सीएम पुष्कर सिंह धामी का हरित संकल्प: उत्तराखण्ड को बनाया जाएगा प्रदूषण-मुक्त राज्य

सीएम पुष्कर सिंह धामी का हरित संकल्प: उत्तराखण्ड को बनाया जाएगा प्रदूषण-मुक्त राज्य

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  सीएम पुष्कर सिंह धामी का हरित संकल्प: उत्तराखण्ड को बनाया जाएगा प्रदूषण-मुक्त राज्य   उत्तराखण्ड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए “ग्रीन सेस” लागू करने की घोषणा की है। यह सेस अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर वसूला जाएगा, जिससे प्राप्त धनराशि वायु प्रदूषण नियंत्रण, हरित अवसंरचना और स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन पर खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “उत्तराखण्ड के 25 वर्ष पूरे होने पर यह हमारी प्रतिबद्धता है कि हम राज्य को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण-मुक्त बनाएँ। ‘ग्रीन सेस’ से प्राप्त राजस्व का उपयोग वायु गुणवत्ता सुधार, हरित अवसंरचना और स्मार्ट यातायात प्रबंधन में किया जाएगा।” राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UKPCB) के मेंबर सेक्रेटरी डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के लिए करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत कीं।   

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के लिए करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत कीं।  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के लिए करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत कीं।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लालूरी घियाकोटी क्यार्दा की चली मोटर मार्ग का पुननिर्माण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु रु 4.16 करोड़ के साथ रणकौची मन्दिर, चम्पावत हेतु उत्तराखण्ड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लि० द्वारा आगणित धनराशि के सापेक्ष 4.57 करोड़ धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस लाईन रेसकोर्स देहरादून में पेयजल योजना (नई पाईप लाईन एवं ओवर हेड टैंक) के निर्माण कार्य हेतु 05 करोड़, पुलिस लाईन रेसकोर्स देहरादून में टाईप द्वितीय (ब्लॉक-सी) के 120 आवासों के निर्माण हेतु 51 करोड़ तथा लोक सेवा आयोग के भगीरथ आवासीय परिसर में एक बहुमंजलीय इमारत जिसमें टाईप-...
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा – जनहित के हर प्रकरण में होगा त्वरित समाधान, अन्याय बर्दाश्त नहीं         

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा – जनहित के हर प्रकरण में होगा त्वरित समाधान, अन्याय बर्दाश्त नहीं      

उत्तराखंड, Dehradun, रिपब्लिक स्पेशल
  जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा – जनहित के हर प्रकरण में होगा त्वरित समाधान, अन्याय बर्दाश्त नहीं     जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट में शिक्षिका ने अपनी नन्ही बेटियों संग पहुंचकर जिलाधिकारी सविन बंसल का धन्यवाद किया। जिले के प्रतिष्ठित इडिफाई वर्ल्ड स्कूल का प्रकरण हैं जहां स्कूल प्रबन्धन शिक्षिका 2 माह का वेतन व सुरक्षा राशि रोकने के साथ ही अनुभव प्रमाण पत्र जारी नही कर रहा था। डीएम ने संज्ञान लिया तो स्कूल प्रबन्धन ने रातोरात शिक्षिका वेतन जारी कर दिया। विगत जनता दर्शन में निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करा रही कनिका मदान ने जिलाधिकारी सविन बसंल से गुहार लगाई कि वे मोथोरोवाला में इडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शिक्षण का कार्य करती हैं। स्कूल उनके माह मार्च तथा जुलाई के वेतन सहित सुरक्षा राशि नही दे रहा है साथ ही स्कूल प्रबन्धन द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र भी जारी नही किय...
पूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों के कल्याण को लेकर गणेश जोशी ने राजनाथ सिंह से की सार्थक चर्चा।      

पूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों के कल्याण को लेकर गणेश जोशी ने राजनाथ सिंह से की सार्थक चर्चा।    

उत्तराखंड, Dehradun
  पूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों के कल्याण को लेकर गणेश जोशी ने राजनाथ सिंह से की सार्थक चर्चा।     उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य में सैनिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और चल रहे कार्यों की जानकारी दी तथा पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के हित में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने राज्य में निर्माणाधीन सैन्यधाम परियोजना की प्रगति की जानकारी भी रक्षा मंत्री को दी। दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को दी गयी सौगात को लेकर भी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निराश्रयता अनुदान को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये...
जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वास्थ्य विभाग को सभी संस्थाओं में 10 दिन में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराने के आदेश दिए      

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वास्थ्य विभाग को सभी संस्थाओं में 10 दिन में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराने के आदेश दिए    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वास्थ्य विभाग को सभी संस्थाओं में 10 दिन में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराने के आदेश दिए     जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में  जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून की जिला बाल कल्याण और संरक्षण समिति (डीसीडब्लूपीसी) एंव बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी), चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 एंव बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/इन्टेन्सिव केयर सेन्टर, साधु राम इण्टर कॉलेज, राजा रोड देहरादून की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्देश दिए कि बाला गृहो में रह रहे बच्चों के आधार अपडेशन एवं नए आधार कार्ड बनाने हेतु ई-डिस्ट्रीक्ट मेनेजर को निर्देश दिए कि शिड्यूल निर्धारित करते हुए आधार आपरेटर एंव उपकरण मशीन के साथ बाल गृहो में बच्चों के आधार अपडेशन करेंगे। जिलाधिकारी ने पुलिस को निर्देश दिए कि बालगृहों तैनात कार्मिकों का था...
मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा कॉरिडोर परियोजना के कुछ क्षेत्र वन भूमि में आते हैं, जिनके भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया वन विभाग के साथ प्रगति पर है      

मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा कॉरिडोर परियोजना के कुछ क्षेत्र वन भूमि में आते हैं, जिनके भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया वन विभाग के साथ प्रगति पर है    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा कॉरिडोर परियोजना के कुछ क्षेत्र वन भूमि में आते हैं, जिनके भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया वन विभाग के साथ प्रगति पर है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर परियोजना हमारी आस्था, सांस्कृतिक, धरोहर और सतत विकास का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर का उद्देश्य बनबसा से माता रंकोची तक की घाटी को धर्म, प्रकृति और रोजगार के सुंदर संगम के रूप में विकसित करना है। यह भूमि अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रहेगी, बल्कि यहाँ के लोगों के जीवन में आर्थिक समृद्धि और अवसरों की नई धारा भी प्रवाहित होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि शारदा नदी के तट को पर्य...
भैया दूज पर्व पर मुख्यमंत्री धामी को महिलाओं ने दिया पारंपरिक स्नेह और आशीर्वाद   

भैया दूज पर्व पर मुख्यमंत्री धामी को महिलाओं ने दिया पारंपरिक स्नेह और आशीर्वाद  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  भैया दूज पर्व पर मुख्यमंत्री धामी को महिलाओं ने दिया पारंपरिक स्नेह और आशीर्वाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय जनपद चंपावत भ्रमण के दौरान बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में स्थानीय महिलाओं द्वारा आयोजित भैया दूज (च्यूड़ा पूजन) समारोह में प्रतिभाग किया। कुमाऊं की गौरवशाली परंपरा का प्रदर्शन कर महिलाओं ने पारंपरिक रूप से कुमाऊं का प्रसिद्ध ‘च्यूड़ा पूजन’ नाम से जाना जाता है। इस पवित्र अनुष्ठान के माध्यम से, महिलाओं ने मुख्यमंत्री की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। यह पूजन भाई-बहन के अटूट बंधन और लोक परंपराओं के प्रति स्थानीय लोगों की गहरी आस्था का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान महिलाओं द्वारा दिए गए अपार स्नेह और सम्मान के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं, औ...
इस वर्ष हमारे 215 कर्मियों को विशिष्ट कार्य एवं सेवा के लिए विभिन्न पदक एवं सम्मान चिन्हों से अलंकृत किया गया है : धामी

इस वर्ष हमारे 215 कर्मियों को विशिष्ट कार्य एवं सेवा के लिए विभिन्न पदक एवं सम्मान चिन्हों से अलंकृत किया गया है : धामी

उत्तराखंड, Dehradun
इस वर्ष हमारे 215 कर्मियों को विशिष्ट कार्य एवं सेवा के लिए विभिन्न पदक एवं सम्मान चिन्हों से अलंकृत किया गया है : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन्स, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने, आगामी 3 वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपए की धनराशि दी जाने, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु पुलिस कल्याण निधि के अन्तर्गत वर्तमान में प्रावधानित ढाई...
मुख्यमंत्री ने कहा दीपावली केवल रौशनी का नहीं, बल्कि संवेदनाओं और एकता का त्योहार है। हमारे जीवन में भी उम्मीद और मुस्कान की ज्योति जलाते रहनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा दीपावली केवल रौशनी का नहीं, बल्कि संवेदनाओं और एकता का त्योहार है। हमारे जीवन में भी उम्मीद और मुस्कान की ज्योति जलाते रहनी चाहिए।

Dehradun
मुख्यमंत्री ने कहा दीपावली केवल रौशनी का नहीं, बल्कि संवेदनाओं और एकता का त्योहार है। हमारे जीवन में भी उम्मीद और मुस्कान की ज्योति जलाते रहनी चाहिए।   दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। संवेदनशीलता और अपनत्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी दीपावली आपदा प्रभावित परिवारों के बीच में जाकर मनाई। मुख्यमंत्री स्वयं उनके घर पहुँचे, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों, और ग्रामवासियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की मांग अनुसार...
सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले— 26,500 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी   

सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले— 26,500 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले— 26,500 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में राजस्व परिषद में नव-चयनित सहायक समीक्षा अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व यह नियुक्ति पत्र प्राप्त होना नवनियुक्त कार्मिको और उनके परिवारजनों के लिए विशेष प्रसन्नता का अवसर है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते चार वर्ष में राज्य में 26,500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर भर्ती...