Thursday, November 12News That Matters

Dehradun

भारी वर्षा से आवासीय भवन, पशुधन, कृषि भूमि व सड़कें क्षतिग्रस्त—डीएम ने कराया स्थलीय निरीक्षण   

भारी वर्षा से आवासीय भवन, पशुधन, कृषि भूमि व सड़कें क्षतिग्रस्त—डीएम ने कराया स्थलीय निरीक्षण  

उत्तराखंड, Dehradun
भारी वर्षा से आवासीय भवन, पशुधन, कृषि भूमि व सड़कें क्षतिग्रस्त—डीएम ने कराया स्थलीय निरीक्षण   गाढ; गदेरे ढौंड ढंगार पार कर सरकार के प्रथम रिस्पांडर के रूप में डीएम पहुंचे आपदा प्रभावित परिवारों के पास। आपदा प्रभावित क्षेत्र में रहते ही आपदा राहत कार्य हेतु विशेष तहसीलदार बीडीओ कर दिया अग्रिम आदेशों तक तैनात मा0 सीएम के निर्देश पर आपदाग्रस्त क्षेत्र में जनजीवन सामान्य बनाने को युद्धस्तर पर जुटा है जिला प्रशासन। अत्यधिक वर्षा के कारण तहसील सदर देहरादून के राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र सरौना, रा०उ०नि० क्षेत्र सिल्ला व रा०अ०नि० क्षेत्र चामासारी में दैवीय आपदा से क्षेत्रवासियों के आवासीय भवन, गौशाला, पशुधन व कृषि भूमि, मोटर मार्गो, सिचाई गूलों, विद्युत आपूर्ति आदि को हुई है भारी क्षति । जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्थलीय निरीक्षण के समय दिये गये निर्देशों के क्रम में क्षेत्र दूरस्थ ...
जिलाधिकारी सविन बंसल की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग जांच शिविर, नशामुक्ति काउंसलिंग, टीकाकरण और अटल आयुष्मान कार्ड वितरण करेगा   

जिलाधिकारी सविन बंसल की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग जांच शिविर, नशामुक्ति काउंसलिंग, टीकाकरण और अटल आयुष्मान कार्ड वितरण करेगा  

उत्तराखंड, Dehradun, रिपब्लिक स्पेशल
  जिलाधिकारी सविन बंसल की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग जांच शिविर, नशामुक्ति काउंसलिंग, टीकाकरण और अटल आयुष्मान कार्ड वितरण करेगा   जन सुविधाओं को बेहतर बनाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार, 15 सितंबर,2025 को विकासखंड कालसी स्थित ग्राम उटैल के बैसोगिलानी स्थान के पास मैदान (जो कि कालसी से बैराटखाई मार्ग पर लगभग 19 किमी दूरी पर स्थित है) में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा और विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार यह शिविर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जन...
मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए सभी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों का सहयोग अनिवार्य है।      

मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए सभी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों का सहयोग अनिवार्य है।    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए सभी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों का सहयोग अनिवार्य है।       2027 कुंभ मेले को सुव्यवस्थित एवं दिव्य व भव्य ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में जनप्रतिनिधियों,स्टेक होल्डर,श्री गंगा सभा,व्यापार मंडल, प्रेस क्लब एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें सभी सुझाव लिए गए। बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं से आए पदाधिकारियों का स्वागत किया, उन्होंने कहा कि कुंभ मेला का सफल संचालन एवं भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी है ताकि सभी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को ठीक किया जा सके। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए सभी का सहयोग हर कुंभ मेले में उपलब्ध हो र...
काशीपुर में अवैध मजार ध्वस्त — मंदिर भूमि पर कब्जा अब नहीं चलेगा

काशीपुर में अवैध मजार ध्वस्त — मंदिर भूमि पर कब्जा अब नहीं चलेगा

Dehradun, उत्तराखंड
  काशीपुर में अवैध मजार ध्वस्त — मंदिर भूमि पर कब्जा अब नहीं चलेगा उधम सिंह नगर : काशीपुर तहसील के भूमि अभिलेखों में दर्ज मंदिर वाले स्थान पर कब्जा कर अवैध रूप से बनाई गई मजार को प्रशासन ने आज तड़के ध्वस्त कर दिया। उक्त अवैध रूप से निर्मित धार्मिक संरचना को लेकर पहले नोटिस जारी किया गया था। काशीपुर तहसील क्षेत्र में ग्राम कचनाल गुसाईं में बनी अवैध मजार के संचालक को 27 अगस्त 2025 को प्रशासन ने एक शिकायत के आधार पर नोटिस जारी कर भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किया था। 15 दिनों की अवधि पूर्ण होने के बावजूद संचालक ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। प्रशासन ने कई बार मौके पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया किन्तु कोई भी इस बारे में चर्चा करने के लिए नहीं मिला। काशीपुर के पुराने लोगों की शिकायत थी कि पहले यहां ग्राम देवता का मंदिर हुआ करता था जिसमें किसी ने ...
धामी सरकार ने निभाया संवेदनशील प्रशासन का धर्म      

धामी सरकार ने निभाया संवेदनशील प्रशासन का धर्म    

उत्तराखंड, Dehradun
  धामी सरकार ने निभाया संवेदनशील प्रशासन का धर्म   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार एक बार फिर कर्मचारी हितैषी नीतियों के लिए सुर्ख़ियों में है। कर्मचारियों के हित में लगातार संवेदनशील रहते हुए राज्य सरकार ने निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों व स्वायतशासी संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का शासनादेश जारी किया है। इस निर्णय से राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री धामी, उनकी सरकार और उद्योग सचिव का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। महासंघ ने इस फैसले को कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार का विशेष धन्यवाद किया है। महासंघ का कहना है कि यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे राज्य की कार्यप्रणाली में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। राज्...
मंत्री गणेश जोशी ने खेड़ा स्थित आशुतोष विद्या मंदिर में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया   

मंत्री गणेश जोशी ने खेड़ा स्थित आशुतोष विद्या मंदिर में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मंत्री गणेश जोशी ने खेड़ा स्थित आशुतोष विद्या मंदिर में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया   उत्तराखंड के कृषि मंत्री एवं जनपद उधम सिंह नगर प्रभारी गणेश जोशी ने आज भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री जोशी ने सबसे पहले पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित पंडित पंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने खेड़ा स्थित आशुतोष विद्या मंदिर में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हरित क्रांति के अग्रदूत रहे पंडित गोविंद बल्लभ पंत का योगदान अविस्मरणीय है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय उनकी दूरदृष्टि और समाज सुधार की भावना का परिणाम है। मंत्री जोशी ने कहा कि पंडित पंत ने कुली-बेगार प्रथा और जमींदारी उन्मूलन के खिलाफ निर्णायक संघर...
मुख्यमंत्री ने कहा मानसून अवधि में राज्य को अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बाढ और जल भराव की गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है   

मुख्यमंत्री ने कहा मानसून अवधि में राज्य को अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बाढ और जल भराव की गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मुख्यमंत्री ने कहा मानसून अवधि में राज्य को अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बाढ और जल भराव की गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आई भारत सरकार की अन्तर-मंत्रालयी टीम ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। मानसून अवधि में राज्य को अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बाढ और जल भराव की गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को मिलकर पूर्वानुमान प्रणाली को और अधिक विकसित करने की दिशा कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा के कारण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। जनहानि के साथ ही परिसंपत्तियों को भी अत्यधिक क्षति पहॅुंची है। उन्होंन...
मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश: अवैध प्लॉटिंग करने वालों को नहीं मिलेगा कोई राहत – कार्रवाई लगातार जारी   

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश: अवैध प्लॉटिंग करने वालों को नहीं मिलेगा कोई राहत – कार्रवाई लगातार जारी  

Dehradun, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश: अवैध प्लॉटिंग करने वालों को नहीं मिलेगा कोई राहत – कार्रवाई लगातार जारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों पर उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अगुवाई में मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बीते एक माह के भीतर प्राधिकरण ने लगभग 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया और ऋषिकेश सहित विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन से अधिक बहुमंजिला इमारतों समेत दर्जनों निर्माणों को सील किया है। *कहाँ-कहाँ हुई बड़ी कार्रवाई* डोईवाला के झाबरावाला में 18 बीघा, रानीपोखरी के डांडी गांव में 10 से 12 बीघा, भानियावाला के बक्सारवाला में 25 बीघा और देहरादून के हरिद्वार रोड (साईं मंदिर के निकट) में 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त शीशम...
मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का निर्णय है कि सैन्यधाम के लोकार्पण से पहले छूटे हुए बलिदानियों के आंगन की मिट्टी भी सैन्यधाम लाकर सम्मिलित की जाएगी      

मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का निर्णय है कि सैन्यधाम के लोकार्पण से पहले छूटे हुए बलिदानियों के आंगन की मिट्टी भी सैन्यधाम लाकर सम्मिलित की जाएगी    

Dehradun, उत्तराखंड
  मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का निर्णय है कि सैन्यधाम के लोकार्पण से पहले छूटे हुए बलिदानियों के आंगन की मिट्टी भी सैन्यधाम लाकर सम्मिलित की जाएगी   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज लैंसडाउन पहुंचकर आगामी 05 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह के कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं और इसकी गरिमा व भव्यता का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के उपरांत मंत्री ने शहीद सम्मान समारोह और शहीद सम्मान यात्रा 2.O की तैयारियों की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 1734 बलिदानियों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम लाई जा चुकी है, लेकिन ...
बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए : धामी      

बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए : धामी    

Dehradun, उत्तराखंड
  बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण कार्यों, पर्यटन एवं जनसुविधाओं से संबंधित व्यापक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता को त्वरित राहत, सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बरसात समाप्त होते ही मरम्मत और पुनर्निर्माण के कार्यों हेतु प्रशासनिक मशीनरी एक्टिव मोड में कार्यरत रहे। वर्षा काल तक राहत सामग्री एवं ड्राई राशन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आपदा प्रभावितों के ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। फसलों, पेयजल लाइन एवं सरकारी ...