Saturday, October 24News That Matters



मंत्री गणेश जोशी ने खेड़ा स्थित आशुतोष विद्या मंदिर में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया  

 

मंत्री गणेश जोशी ने खेड़ा स्थित आशुतोष विद्या मंदिर में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया

 

उत्तराखंड के कृषि मंत्री एवं जनपद उधम सिंह नगर प्रभारी गणेश जोशी ने आज भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री जोशी ने सबसे पहले पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित पंडित पंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने खेड़ा स्थित आशुतोष विद्या मंदिर में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हरित क्रांति के अग्रदूत रहे पंडित गोविंद बल्लभ पंत का योगदान अविस्मरणीय है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय उनकी दूरदृष्टि और समाज सुधार की भावना का परिणाम है।

मंत्री जोशी ने कहा कि पंडित पंत ने कुली-बेगार प्रथा और जमींदारी उन्मूलन के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करते हुए समाज से बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य किया और उनका संघर्षशील जीवन हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि आज भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर होकर निर्यातक देश बना है, इसका श्रेय पंडित पंत को जाता है। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जैसे सुनार सोने को निखारता है, वैसे ही शिक्षक बच्चों के भविष्य को निखारने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जप्राप्त मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, कार्यक्रम संयोजक राम प्रकाश गुप्ता, तरुण दत्ता, अमित नारंग, रश्मि रस्तोगी, जितेंद्र गौतम, दिवाकर पांडे, सत्य प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह, मुकेश पाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  साल 2024 के दौरान राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में राज्य अतिथि गृह, उत्तराखण्ड निवास, भी बनकर तैयार  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *