Thursday, November 12News That Matters

रिपब्लिक स्पेशल

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

देहदान के संदेश को आमजन तक पहुंचाने में सुनिश्चित करें भूमिका   

देहदान के संदेश को आमजन तक पहुंचाने में सुनिश्चित करें भूमिका  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  देहदान के संदेश को आमजन तक पहुंचाने में सुनिश्चित करें भूमिका देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के एनाटमी विभाग में कैडेवर ओथ समारोह का आयोजन किया गया। मेडिकल पढ़ाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली संरक्षित मृत देह को मेडिकल भाषा में कैडेवर कहा जाता है। मेडिकल काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने कैडेवेरिक शपथ लेते हुए देहदान के प्रति जागरूक किया। एमबीबीएस के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर एवम् विभागाध्यक्ष एनाटमी राजकीय मेडिकल काॅलेज अल्मोडा, डाॅ ए के सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रति-कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय डाॅ कुमुद सकलानी, रजिस्ट्रार रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय डाॅ पंकज मिश्रा एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ उत्कर्ष शर्म...
निवर्तमान पार्षद अभिषेक पंत ने इस मौके पर शिवगंगा एनक्लेव के सभी निवासियों और समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सोसायटी के साथ खड़े हैं

निवर्तमान पार्षद अभिषेक पंत ने इस मौके पर शिवगंगा एनक्लेव के सभी निवासियों और समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सोसायटी के साथ खड़े हैं

उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  निवर्तमान पार्षद अभिषेक पंत ने इस मौके पर शिवगंगा एनक्लेव के सभी निवासियों और समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सोसायटी के साथ खड़े हैं शिवगंगा एनक्लेव एक आर्दश सोसायटी है। यहां के लोगों का आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द पूरे विधानसभा क्षेत्र की सोसायटियों के लिए एक प्रेरणा है। उक्त बात रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश कुमार शर्मा "काऊ" ने सोमवार को डांडा लाखौंड, सहस्त्रधारा रोड, स्थित शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कही। उन्होंने समिति के वार्षिकोत्सव पर "हंसा नृत्य नाट्य कला मंच” द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य, लोक गायन और सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए कहा कि सोसायटी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हमेशा उनके दरवाजे खुले हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शि...
गैरसैंण ब्लाक का सारकोट गांव बनेगा मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम   

गैरसैंण ब्लाक का सारकोट गांव बनेगा मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
गैरसैंण ब्लाक का सारकोट गांव बनेगा मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम   गैरसैंण ब्लाक में सारकोट गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को समस्त विभागों की बैठक लेते हुए सारकोट गांव को आदर्श ग्राम बनाने हेतु सुनियोजित तरीके से विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सारकोट गांव का विजिट करते हुए शीघ्र विभागीय कार्ययोजना बनाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में वैयक्तिक, सामाजिक, आर्थिक और मानव विकास के लिए योजनाएं तैयार की जाए। आदर्श ग्राम सारकोट में सभी बुनियादी सुविधाएं और सेवाओं के साथ सभी पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित किया जाए। आदर्श ग्राम सारकोट में आंगनबाडी भवन, पंचायत भवन एवं प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और रंगरोगन के साथ विद्...
प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के साथ 20 मॉडल कॉलेज की स्थापना की जा रही है : धामी   

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के साथ 20 मॉडल कॉलेज की स्थापना की जा रही है : धामी  

उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के साथ 20 मॉडल कॉलेज की स्थापना की जा रही है : धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित 43वाँ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2024) 'उत्तराखण्ड दिवस समारोह' में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विभिन्न उत्पादों पर आधारित स्टालों का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग देश विदेश, कही भी चले जाएं, वो अपनी संस्कृति लोक परंपरा खानपान अपनत्व की भावना को हमेशा जीवित रखते हैं। उनके घरों पर ऐपण और गंगा दशहरा हमेशा देखने को मिलता है। उन्होंने कहा यह अंतर्राष्ट्रीय मेला हमें अपनी संस्कृति हस्तशिल्प और समृद्ध विरासत को वैश्विक मंच पर लाने और प्रस्तुत करने का मौका देती है। मेले में लगे विभिन्न स्टालों में राज्य के बेहतरीन उत्पादों को लाया गया है। उत्तराखं...
अजेंद्र अजय ने कहा कि उप चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कामकाज पर भी मुहर लगायी है   

अजेंद्र अजय ने कहा कि उप चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कामकाज पर भी मुहर लगायी है  

उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  अजेंद्र अजय ने कहा कि उप चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कामकाज पर भी मुहर लगायी है     श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव में कांग्रेस ने नकारात्मकता और दुष्प्रचार का भारी भरकम अभियान चलाया। मगर जनता ने कांग्रेस के दुष्प्रचार अभियान को ध्वस्त करके रख दिया। उप चुनाव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकार्यता पर फिर से मुहर ठोक दी है। केदारनाथ उप चुनाव परिणामों पर मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए अजेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चारधाम यात्रा को डाइवर्ट करने, केदारनाथ धाम में सोना प्रकरण और केदारनाथ से शिला दिल्ली ले जाए जाने जैसे मुद्दों पर जनता के बीच झूठ बोला और भ्रम फैलाने का दुष्प्रयास किया। मगर जनता वास्तविकता समझती थी। जनता ने कांग्रेस के दुष्प्र...
मुख्यसेवक पुष्कर सिंह धामी का जनता के नाम संदेश पढ़े पुरी ख़बर      

मुख्यसेवक पुष्कर सिंह धामी का जनता के नाम संदेश पढ़े पुरी ख़बर    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यसेवक पुष्कर सिंह धामी का जनता के नाम संदेश पढ़े पुरी ख़बर   बाबा केदार को प्रमाण करते हुए मैं, आप सभी के माध्यम से केदारनाथ विधानसभा की देवतुल्य और राष्ट्रवादी जनता को भारतीय जनता पार्टी की हमारी लोकप्रिय उम्मीदवार *श्रीमती आशा नौटियाल जी* को विजयी बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं। केदारनाथ विधानसभा में हमें मिली ये जीत *जनता की जीत* है, हमारी ये जीत *संगठन की जीत* है, हमारी ये जीत *कार्यकर्ताओं की जीत* है, हमारी ये जीत *मोदी जी की जीत* है, हमारी ये जीत *विकास की जीत* है, हमारी ये जीत *राष्ट्रवाद की जीत* है और हमारी ये जीत *सनातन की जीत* है। इतना ही नहीं हमारी ये जीत क्षेत्रवाद की हार* है, हमारी ये जीत *जातिवाद की हार* है और हमारी ये जीत *मुझ पर और मेरी सरकार पर विपक्ष द्वारा फैलाए गए झूठ और लगाए गए बेबुनियाद इल्जामों की भी हार है। हम केदारनाथ विधानसभा सहित समस्त उत...
पूर्व सैनिक संगठन के लोगों से रास्ते में मिलकर मुलाकात की और उनके द्वारा भर्ती में आये युवाओं के लिए लंगर लगाए जाने की सराहना की   

पूर्व सैनिक संगठन के लोगों से रास्ते में मिलकर मुलाकात की और उनके द्वारा भर्ती में आये युवाओं के लिए लंगर लगाए जाने की सराहना की  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  पूर्व सैनिक संगठन के लोगों से रास्ते में मिलकर मुलाकात की और उनके द्वारा भर्ती में आये युवाओं के लिए लंगर लगाए जाने की सराहना की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में जिला कार्यालय सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान विभागों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा बेस चिकित्सालय से उल्का मंदिर के लिए शॉर्टकट मार्ग बनाने की बात रखी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 15 दिन के भीतर डीपीआर शासन को उपलब्ध करने की निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनपद में निर्माणाधीन पार्किंग की समीक्षा के दौरान जाखनी तिराहा में मल्टी लेवल कार पार्किंग निर्माण की जानकारी लेते हुये कहा कि पार्किं...
सड़क हादसे में मृतक उपनल कर्मचारी तसलीम अहमद के आवास पहुंचकर उनके आश्रितों को रुपए एक लाख का चैक सौंपते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी   

सड़क हादसे में मृतक उपनल कर्मचारी तसलीम अहमद के आवास पहुंचकर उनके आश्रितों को रुपए एक लाख का चैक सौंपते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी  

उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
सड़क हादसे में मृतक उपनल कर्मचारी तसलीम अहमद के आवास पहुंचकर उनके आश्रितों को रुपए एक लाख का चैक सौंपते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विगत एक सप्ताह पूर्व उपनल कर्मचारी तसलीम अहमद (वाहन चालक) की दुर्घटना में हुई मृत्यु के उपरांत आज मृतक के सहस्त्रधारा रोड़ नागल हटनाला स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मृतक के पिता खुर्शीद अहमद को दुर्घटना बीमा का ₹01 लाख का चैक सौंपा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मृतक के आश्रितों का एकमुश्त 50 लाख रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहले उपनल कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा सिर्फ 15,000 रुपये था, जिसे बाद में 1 लाख रुपये तक बढ़ाया गया। अब इसे 50 लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम-उपनल के माध्यम...
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 सहित प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए   

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 सहित प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए  

उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 सहित प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए   मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी ने गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 सहित प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। प्राधिकरण सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष महोदय ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए इसकी प्रगति पर संतोष प्रकट किया। हालांकि, उपाध्यक्ष महोदय ने 1905 की लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन प्रकरणों में संबंधित लोगों से दूरभाष पर बात की जाए और अब तक कि प्रगति के बारे में उन्हें अवगत कराएं। उपाध्यक्ष महोदय ने इस दौर...
विश्व मत्स्य पालन दिवस पर मत्स्य पालन में उत्तराखंड को मिला हिमालयी और उत्तरपूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार   

विश्व मत्स्य पालन दिवस पर मत्स्य पालन में उत्तराखंड को मिला हिमालयी और उत्तरपूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
विश्व मत्स्य पालन दिवस पर मत्स्य पालन में उत्तराखंड को मिला हिमालयी और उत्तरपूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार     उत्तराखंड में मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयोगों के लिए राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से, उत्तराखंड को हिमायली और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है। गुरुवार को विश्व मत्स्य पालन दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, पंचायतीराज राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह द्वारा, उत्तराखंड के सचिव पशुपालन, मत्स्य विभाग डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम को यह पुरस्कार सौंपा गया। उत्तराखंड मत्स्य पालन विभाग ट्राउट फार्मिंग के लिए राज्य में 1400 से अधिक ट्राउट रेसवेज का निर्माण कर चुका है, साथ ही मत्स्य सम्पदा योजना के तहत उधमसिंहनगर में रा...