Sunday, October 25News That Matters



निवर्तमान पार्षद अभिषेक पंत ने इस मौके पर शिवगंगा एनक्लेव के सभी निवासियों और समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सोसायटी के साथ खड़े हैं

 

निवर्तमान पार्षद अभिषेक पंत ने इस मौके पर शिवगंगा एनक्लेव के सभी निवासियों और समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सोसायटी के साथ खड़े हैं

शिवगंगा एनक्लेव एक आर्दश सोसायटी है। यहां के लोगों का आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द पूरे विधानसभा क्षेत्र की सोसायटियों के लिए एक प्रेरणा है।

उक्त बात रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश कुमार शर्मा “काऊ” ने सोमवार को डांडा लाखौंड, सहस्त्रधारा रोड, स्थित शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कही। उन्होंने समिति के वार्षिकोत्सव पर “हंसा नृत्य नाट्य कला मंच” द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य, लोक गायन और सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए कहा कि सोसायटी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हमेशा उनके दरवाजे खुले हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शिवगंगा एनक्लेव स्थित आर्मी हॉस्टल के समीप पुल की डीपीआर शासन को चली गई है शीघ्र ही उसका निर्माण और सड़कों की मरम्मत की जायेगा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि निवर्तमान पार्षद अभिषेक पंत ने इस मौके पर शिवगंगा एनक्लेव के सभी निवासियों और समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सोसायटी के साथ खड़े हैं और
शिवगंगा एनक्लेव की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा।

शिवगंगा एंक्लेव जन कल्याण समिति की स्थापना दिवस पर आयोजित वार्षिक उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच जहां सोसाइटी के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने जमकर सांस्कृतिक दल के कलाकारों के साथ नृत्य किया वहीं क्षेत्रीय विधायक उमेश कुमार शर्मा “काऊ” और निर्वतमान पार्षद अभीषेक पंत भी उनके साथ थिरकते नजर आने लगे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून का प्रत्येक व्यक्ति आज भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है मुझे विश्वास है कि हमारे विधानसभा से अधिक से अधिक मतों से सौरभ थपलियाल को विजई बनाएंगे।  

इस अवसर पर शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, सचिव निशीथ सकलानी, कोषाध्यक्ष हरीश चंद शर्मा, संजीव मल्होत्रा सहित समिति के समस्त पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *