मुख्यमंत्री धामी के काम काज से प्रभावित होकर आप के प्रदेश अध्यक्ष रहे दीपक बाली भाजपा मे शामिल, मुख्यमंत्री ने कहा बाली आप में थे लेकिन वह हमेशा से राष्ट्रवादी ‘आप’ का दो चेहरा है, जो वो दिखावा करती है, असल में है नहीं l
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने दिया AAP को दोहरा झटका, कर्नल अजय कोठियाल के बाद आप के प्रदेश अध्यक्ष रहे दीपक बाली को कराया भाजपा मे शामिल
आम आदमी पार्टी के लिए उत्तराखंड से बुरी खबरें आने का दौर खत्म नहीं हो रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के सीएम उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अजय कोठियाल को किनारे लगाकर 'आप' ने दीपक बाली के नेतृत्व में नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों की टीम बनाई थी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में बाली ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। दीपक बाली को बीजेपी में शामिल कराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाली आप में थे लेकिन वह हमेशा से...









