Saturday, October 24News That Matters



मुख्यमंत्री धामी के काम काज से प्रभावित होकर आप के प्रदेश अध्यक्ष रहे दीपक बाली भाजपा मे शामिल, मुख्यमंत्री ने कहा बाली आप में थे लेकिन वह हमेशा से राष्ट्रवादी ‘आप’ का दो चेहरा है, जो वो दिखावा करती है, असल में है नहीं l

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने दिया AAP को दोहरा झटका, कर्नल अजय कोठियाल के बाद आप के प्रदेश अध्यक्ष रहे दीपक बाली को कराया भाजपा मे शामिल

आम आदमी पार्टी के लिए उत्तराखंड से बुरी खबरें आने का दौर खत्म नहीं हो रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के सीएम उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अजय कोठियाल को किनारे लगाकर ‘आप’ ने दीपक बाली के नेतृत्व में नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों की टीम बनाई थी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में बाली ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। दीपक बाली को बीजेपी में शामिल कराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाली आप में थे लेकिन वह हमेशा से राष्ट्रवादी रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ‘आप’ का दो चेहरा है, जो वो दिखावा करती है, असल में है नहीं।

करीब डेढ़ माह पहले उत्तराखंड में आप की कमान संभालने वाले दीपक बाली ने भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है। काशीपुर के बड़े कारोबारी बाली करीब दो साल पहले आप में शामिल हुए थे।

बीते विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके अलावा वह काशीपुर सीट से पार्टी के उम्मीदवार भी रहे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। 29 अप्रैल को उन्हें उत्तराखंड यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में रेल सुविधाओ के विकास के लिए केंद्रीय बजट में 5004 करोड़ रूपये का प्रावधान किए जाने के लिए प्रधानमन्त्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का विशेष धन्यवाद और आभार: मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *