मुख्यमंत्री धामी के आगे नहीं चली इस्तीफा देने की धमकी देने वाले आईएएस अधिकारी की… शायद वह भूल गया कि यह पुष्कर है कोई फ्लावर नहीं!!
धाकड़ धामी जी बोल रहा है उत्तराखंड ये आईएएस अधिकारी पहाड़ चढ़ने को नहीं तैयार ... तो ले ही डालो इसका इस्तीफा....! और बता डालो की धामी राज में मन मर्जी नहीं चलेगी... क्योंकि यहां जनता की चलती है .. प्रशासन की नहीं !
देहरादून। उत्तराखंड को नौकरशाहों खासतौर से आईएएस अफसरों ने मौज काटने वाला राज्य मान लिया है। जहां उनका सीधा सा ध्येय ये बन गया है कि नौकरी कराओ तो उनकी मनमर्जी से नहीं तो साहब हम तो इस्तीफा दे देंगे।
आज संडे को भी अपने तबादले से खफा एक अफसर बाबू मुँह फुलाये बैठे हैं। इनके इस्तीफा का एक लेटर वायरल होने की बात कही जा रही है।
अब बड़ा सवाल ये की अगर सरकार, अफसरों के तबादले पहाड़ी जिलों में नहीं करेगी और आईएएस अफसर ही पहाड़ पर नौकरी के लिए आनाकानी करेंगे तो फिर बाकी तमाम कार्मिकों की क्या गलती। फिर तो सबको उनकी मनपसंद जगह पर पोस्टिंग दे दी जाए। आईएएस अधिकारियों की इतनी बुरी स्थित...








