On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.
उत्तराखंड पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करते हुए महासचिव संगठन मथुरा दत्त जोशी महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा , अमरजीत सिंह अमीर सिंह मीन एवं अब्दुल रजाक
दृष्टिविहीन घोषणा पत्र से बहलाने की नाकाम कोशिश कर रही भाजपा : राजीव महर्षि
देहरादून।
उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने भाजपा के दृष्टि पत्र को दृष्टिविहीन घोषणापत्र करार देते हुए इसे मतदाताओं को बहलाने की नाकाम कोशिश ठहराया है। श्री महर्षि ने कहा कि भाजपा के इस करतब से मतदाता अपना मत बदलने वाले नहीं है। इस दृष्टि पत्र में जनता को राहत देने का न तो कोई वचन है और न ही राज्य के विकास का कोई खाका ही नजर आता है।
आज यहाँ जारी वक्तव्य में श्री महर्षि ने कहा कि सच तो यह है कि केवल खानापूर्ति के लिए दृष्टि पत्र जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे दृष्टि पत्र से दृष्टि पूरी तरह गायब है।
उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी के लिए प्रसिद्ध भाजपा अपने दृष्टि पत्र में जुमलेबाजी भी नहीं कर पाई, इससे साफ होता है कि कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए वह अपने जुमलेबाजी के हुनर को भी...
उत्तराखंड बीजेपी के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि यह भाजपा का दृष्टि दोष पत्र है, गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा के 2017 के घोषणा पत्र का मुखपृष्ठ बदलकर 2022 में इसे दृष्टि पत्र के नाम से प्रकाशित कर दिया है भाजपा के इस दृष्टि पत्र में प्रमुख मुद्दे रोजगार पलायन और महंगाई नदारद है, उद्योगों के नाम पर ₹13 प्रतिदिन सब्सिडी देना युवाओं के साथ मजाक से ज्यादा कुछ नहीं है, गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि भाजपा बताए कि केंद्र व राज्य में सरकार होते हुए भाजपा ने अभी तक कितने मेडिकल कॉलेज खोले व स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी,पर्यटन, महंगाई ,पलायन के मुद्दे पर अभी तक क्या काम किया, तीन मुफ्त गैस सिलेंडर वाली योजना को कांग्रेस की योजना की कॉपी करने की कोशिश करार दिया कुल मिलाकर कांग्रेस ने भाजपा के इस दृष्टि पत्र को दृष्टि दोष पत्र कहते हुए नकार दिया
उ...
विकास से कोसों दूर श्यामपुर,लालढांग क्षेत्र
हरिद्वार। उत्तराखंड कॉन्ग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष कर्णवाल ने कहा है कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा का श्यामपुर क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। यहां पर 10 साल से बीजेपी का विधायक होने के बावजूद भी क्षेत्र में विकास नहीं किया गया है सरकार में मंत्री रहे यहां के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा किए गए विकास कार्यों पर अपने शिलापट लगाकर वाह वाई लूटने का काम करते आए हैं। हरीश रावत के कार्यकाल में ही यहां पर रवासन नदी में पुल की स्वीकृति दी गई थी। मनीष कर्णवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि क्षेत्र में आज तक राजकीय डिग्री कॉलेज नहीं है स्वास्थ्य सेवाएं लचर हैं और सड़कों का तो बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया जाएगा। क्षेत्र मे...
भारी बर्फबारी और माइनस 3 डिग्री टेम्परेचर में भी कर्नल का डोर टू डोर अभियान जोरों पर,पैदल पहुंच रहे हैं गांव गांव: आप
*दूरस्थ गांवों में कर्नल कोठियाल को अपनों के बीच पाकर ग्रामीण गदगद,इस बार बदलाव के लिए जनता तैयार:आप*
आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल आज गंगोत्री विधानसभा के भंगेली, हुर्री, तिहार, कुज्जन, संगलाई, पाला,बार्सु गांव पहुंचे । भारी बर्फबारी के बावजूद कर्नल कोठियाल इन सभी गांवों में पहुंचे जहां पहुंचते ही ग्रामीणों ने भीषण बर्फबारी में भी कर्नल कोठियाल का जोरदार स्वागत किया। सडक से 5 कि0मी0 पैदल चलकर कर्नल अपने समर्थकों के साथ गांव में पहुंचे जहां जनता उनका इंतजार कर रही थी। कर्नल कोठियाल ने इस दौरान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस में डोर टू डोर प्रचार करते हुए जनसंपर्क किया। सूर्य उदय से पहले ही कर्नल कोठियाल अपनी टीम के साथ गांव गांव जनसंपर्क के लिए निकल रहे...
उत्तराखंड के चुनावी रण में जहाँ राजनैतिक दलों को छोड़ कर कार्यकर्ता एक दूसरे दल में जा रहे है, तो वहीं आज बीजेपी और बसपा के कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह एवं कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बसपा के पूर्व प्रत्याशी हरविंदर सिंह सैनी के साथ बसपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम कोंग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस दौरान हरविंदर सिंह सैनी ने कहा कि आज 25 साल बाद हमारी कांग्रेस में घर वापसी हुई है। और हमें खुशी है कि कांग्रेस ने स्थानीय निवासी को प्रत्याशी बनाया है, जिससे क्षेत्र में खुशी है। और निश्चित ही डोईवाला में कांग्रेस जीतेगी, और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जितने भाजपा ने वादे किए थे उन पर भाजपा खरी नहीं उतर पाई। भाजपा ने वादे किए थे कि हम महंगाई काम करेगे, बेरोजगारों को रोजगार देगे, ...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका लगा है। दरअसल, राज्य के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रहीं महिला नेता बीजेपी छोड़ समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
माया कोश्यारी के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले अन्य भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में पूर्व महामंत्री दीपा बोरा, मंत्री सुमन बोरा व कार्यकारिणी सदस्य किरन बिष्ट शामिल हैं।...
ऋषिकेश में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सजवान की गरिमामय उपस्थिति में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने उन्हें कांग्रेस में शामिल किया । इस अवसर पर त्रिलोक सजवान ने आम आदमी पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तौर पर कार्य कर रही है और चुनाव में टिकट बेचे जा रहे हैं आज प्रदेश को अनुभवी विकासोन्मुख सोच की जरूरत है और सही मायने में कांग्रेस ही प्रदेश का विकास कर सकती है । उनके साथ सतेंद्र उनियाल ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर कांग्रेस के मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजीव महर्षि,महेश जोशी, राकेश सिंह,ललित मोहन मिश्रा मौजूद थे...
अभिनव थापर को कांग्रेस ने बनाया यमनोत्री विधानसभा का प्रभारी !
आज उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस नेता अभिनव थापर को उनकी संगठन कार्य व विधानसभा चुनाव में coordination हेतु - 02 यमनोत्री विधानसभा का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया। उल्लेखनीय है कि देहरादून निवासी अभिनव थापर ने कैंट-देहरादून विधानसभा से कांग्रेस टिकट की दावेदारी करी थी किन्तु अंतिम समय में वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना से कैंट देहरादून के कांग्रेस प्रत्याशी की दौड़ हार गए। अभिनव थापर ने पार्टी के आदेश का पालन करते हुए कैंट विधानसभा सहित देहरादून, उत्तरकाशी व हरिद्वार जिले की कुछ विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशीयों के पक्ष में लगातार कार्य कर रहे है, इसको देखते हुये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आदेश पर महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने आज अभिनव थापर को " 02- यमनोत्री विधानसभा " का पर्यवेक्षक ...
लालकुआं- पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के लालकुआं से प्रत्याशी हरीश रावत ने मंगलवार को गौलापार और चोरगलिया क्षेत्र में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का बस चलता तो वह किसानों के खेत की मिट्टी भी बेच देती। रावत ने कहा कि हमने पहले भी किया है और अब भी करके दिखाएंगे। रावत ने कहा कि हम लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को एक मॉडल विधानसभा के रूप में सामने प्रस्तुत करेंगे।
यह बात रावत ने मंगलवार को गौलापार क्षेत्र के मानपुर, दानीबंगर, मदनपुर, नकैल, गंगानगर और धौलाखेड़ा में अलग-अलग स्थानों में हुई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कही। रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 साल में तीन मुख्यमंत्री बदले। भाजपा को यह बताना चाहिए कि यदि पहले और दूसरे मुख्यमंत्री क्यों नहीं चल पाए। और जो अंत में तीसरे युवा मुख्यमंत्री थोपे गए उन्होंने ऐसा क्या काम कर ...