Thursday, November 12News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

मुख्यमंत्री धामी के डिजिटल गवर्नेंस मिशन के तहत देहरादून में ई-ऑफिस व्यवस्था मजबूत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आईटीडीए टीम को दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री धामी के डिजिटल गवर्नेंस मिशन के तहत देहरादून में ई-ऑफिस व्यवस्था मजबूत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आईटीडीए टीम को दिए अहम निर्देश

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के डिजिटल गवर्नेंस मिशन के तहत देहरादून में ई-ऑफिस व्यवस्था मजबूत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आईटीडीए टीम को दिए अहम निर्देश     जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद के लगभग सभी शासकीय कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जा चुका है तथा अधिकांश विभागों में पत्रावलियों का डिजिटल माध्यम से निस्तारण किया जा रहा है। ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं कार्यों की ऑनलाइन...
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष खटीमा-मझोला पीलीभीत रेलवे फाटक संख्या-18C को जनहित में दोबारा खोलने की मांग रखी

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष खटीमा-मझोला पीलीभीत रेलवे फाटक संख्या-18C को जनहित में दोबारा खोलने की मांग रखी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष खटीमा-मझोला पीलीभीत रेलवे फाटक संख्या-18C को जनहित में दोबारा खोलने की मांग रखी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, रेल संपर्क के विस्तार तथा राज्य की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व तथा जनहित की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक दृष्टि से देश के प्रमुख राज्यों में से एक है। चारधाम यात्रा, हरिद्वार एवं ऋषिकेश के धार्मिक स्थलों, योग एवं आध्यात्मिक पर्यटन तथा आगामी कुम्भ-2027 के आयोजन के दृष्ट...
धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बद्रीनाथ दान-चढ़ावा मामले में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बद्रीनाथ दान-चढ़ावा मामले में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Dehradun, उत्तराखंड
धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बद्रीनाथ दान-चढ़ावा मामले में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज     देहरादून, 07 जुलाई । श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे आदि के संबंध में प्राप्त कथित अनियमितताओं की शिकायत पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार एक्शन मोड में नजर आई । इस मामले की गहन जांच के लिए आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। वहीं, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अनुशासन एवं प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। श्री बद्रीनाथ मंदिर में दान -चढ़ावे को लेकर अनियमितता की शिकायत पर गठित उच्च स्तरीय समिति में अध्यक्ष आयुक्त ग...
मुख्यमंत्री धामी के प्रभावी नेतृत्व में घटी बेरोजगारी, जी-20 बैठकों, राष्ट्रीय खेलों, शीतकालीन यात्रा और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने उत्तराखंड को दिलाई राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान

मुख्यमंत्री धामी के प्रभावी नेतृत्व में घटी बेरोजगारी, जी-20 बैठकों, राष्ट्रीय खेलों, शीतकालीन यात्रा और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने उत्तराखंड को दिलाई राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान

उत्तराखंड, Dehradun
मुख्यमंत्री धामी के प्रभावी नेतृत्व में घटी बेरोजगारी, जी-20 बैठकों, राष्ट्रीय खेलों, शीतकालीन यात्रा और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने उत्तराखंड को दिलाई राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के भव्य सम्मेलन में प्रदेश और देश-विदेश में बसे उत्तराखंड मूल के लोगों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यसेवक के रूप में पिछले पाँच वर्षों की विकास यात्रा, जनसेवा के संकल्प तथा विकसित उत्तराखंड के विजन को साझा करते हुए प्रवासी समाज को राज्य के विकास का महत्वपूर्ण भागीदार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक राजधानी मुंबई में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को जीवंत बनाए रखने वाले प्रवासी उत्तराखंडवासियों के बीच उपस्थित होकर उन्हें विशेष आत्मीयता और गर्व की अनुभूति हो रही है। उ...
“सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रख रही है धामी सरकार”

“सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रख रही है धामी सरकार”

उत्तराखंड
"सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रख रही है धामी सरकार" जनपद चम्पावत के बूमघाट में रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹60.21 करोड़ की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा (तटबंध) निर्माण कार्य तथा ₹5.74 करोड़ की लागत से पूर्णागिरी तहसील के ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।   कार्यक्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक टीका, पटका, कुमाऊँनी टोपी, पुष्पवर्षा तथा छोलिया नृत्य के साथ स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।   कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री ने शारदा नदी पर संचालित बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यों का स्थल...
टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखंड
टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   उत्तराखंड से संचालित पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ रविवार को टनकपुर से हुआ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह, से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया तथा पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का रुद्राक्ष की माला एवं भगवान शिव का पटका पहनाकर स्वागत किया और उनसे आत्मीय संवाद भी किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय समरसता ...
मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में मसूरी विधानसभा में सीवर और पेयजल सुधार कार्यों को मिलेगी नई गति

मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में मसूरी विधानसभा में सीवर और पेयजल सुधार कार्यों को मिलेगी नई गति

उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में मसूरी विधानसभा में सीवर और पेयजल सुधार कार्यों को मिलेगी नई गति देहरादून, 02 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीवर लाइन एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर अपने कैंप कार्यालय में जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइनों, पेयजल आपूर्ति और पुरानी व्यवस्थाओं के जीर्णोद्धार पर विस्तार से चर्चा की गई।   बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने शक्ति कॉलोनी, नीलकंठ विहार, दून विहार, डोभालवाला, विजय कॉलोनी, राजेंद्र नगर, आर्य नगर, किशन नगर, साकेत कॉलोनी, अमन विहार, मंदाकिनी विहार, सालावाला, चिड़ौवली गढ़ी सहित अन्य वार्डों में प्रस्तावित सीवर योजनाओं एवं सीवर ट्रीटमेंट कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करन...
धामी सरकार की त्वरित पहल, देहरादून में बिजली व्यवस्था होगी सशक्त, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी तत्काल राहत

धामी सरकार की त्वरित पहल, देहरादून में बिजली व्यवस्था होगी सशक्त, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी तत्काल राहत

उत्तराखंड, Dehradun
धामी सरकार की त्वरित पहल, देहरादून में बिजली व्यवस्था होगी सशक्त, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी तत्काल राहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र देहरादून कैंट के अंतर्गत बंच केबिल से वंचित क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा किये जा रहे बंच केबिल कार्य हेतु ₹ 4.92 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।   मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी में तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत ग्राम धराली, हर्षिल तथा तहसील डुण्डा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट एवं मोरी क्षेत्र में आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 123 आवासीय भवनों के प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए ₹ 3.00 लाख प्रति भ...
‘धाकड़’ और ‘धुरंधर’ के बाद अब ‘धैर्यवान धामी’ की नई पहचान बनी चर्चा का विषय

‘धाकड़’ और ‘धुरंधर’ के बाद अब ‘धैर्यवान धामी’ की नई पहचान बनी चर्चा का विषय

उत्तराखंड
'धाकड़' और 'धुरंधर' के बाद अब 'धैर्यवान धामी' की नई पहचान बनी चर्चा का विषय - दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान   - दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी   देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक अपने तेज फैसलों और सख्त प्रशासनिक शैली के कारण "धाकड़" और "धुरंधर" जैसे विशेषणों से पहचाने जाते रहे हैं। लेकिन कर्णप्रयाग विवाद के दौरान जिस संयम, धैर्य और संवाद आधारित रणनीति के साथ उन्होंने पूरे घटनाक्रम को संभाला, उससे उनकी एक नई पहचान "धैर्यवान धामी" के रूप में भी उभरकर सामने आई।   दो दिनों तक प्रदेश हाई अलर्ट पर रहा, लेकिन मुख्यमंत्री ने पूरी स्थिति की कमान स्वयं संभाले रखी। वे लगातार पुलिस मुख्यालय, शासन, केंद्र सरकार, पंजाब सरकार तथा सिख समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के संपर्...
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान: गणेश जोशी

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान: गणेश जोशी

उत्तराखंड
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान: गणेश जोशी देहरादून, 28 जून। सुबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 136 ‘गढ़ी कैंट डाकरा‘ में पार्टी कार्यकर्ताओं संग शक्ति केन्द्र संयोजक निर्मला भट्ट के आवास में सुना।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद का माध्यम बन चुका है। इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों, नवाचार करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, वैज्ञानिकों तथा देश के अनसुने नायकों की प्रेरणादायक कहानियों को पूरे देश के सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनभागीद...