Sunday, April 19News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल रोजगार देना ही नहीं, बल्कि योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को ईमानदार अवसर प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल रोजगार देना ही नहीं, बल्कि योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को ईमानदार अवसर प्रदान करना है।

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल रोजगार देना ही नहीं, बल्कि योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को ईमानदार अवसर प्रदान करना है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “जागरण फोरम” संवाद कार्यक्रम में सहभागिता की। “उत्तराखंड : संभावनाओं का नया द्वार” विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा अब तक लिए गए ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णयों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। संवाद के दौरान उन्होंने न केवल सरकार की नीतियों और निर्णयों की पृष्ठभूमि स्पष्ट की, बल्कि राज्य के भविष्य को लेकर सरकार की स्पष्ट सोच और प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का प्रत्येक निर्णय राज्य के दीर्घकालिक हित, सामाजिक संतुलन, सांस्कृतिक संरक्षण और विकास की गति को ध्यान में रखकर लिया गया है।...
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल,  द्वारा इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल,  द्वारा इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प

उत्तराखंड, Dehradun
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल,  द्वारा इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प     देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। काबिलेगौर है कि हर साल वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस को 16 जनवरी को मनाया जाता है। जिसमें आधुनिक स्वास्थ्य सेवा में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के बढ़ते प्रभाव को उजागर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न्यूनतम चीर-फाड़ वाली, इमेज-गाइडेड प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना था, जो दर्द, जोखिम और रिकवरी समय को कम करके रोगी देखभाल में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं। समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आ...
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी ने जनता और शासन के बीच विश्वास को किया और मजबूत

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी ने जनता और शासन के बीच विश्वास को किया और मजबूत

Dehradun, उत्तराखंड
  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी ने जनता और शासन के बीच विश्वास को किया और मजबूत     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम ने जनसेवा, पारदर्शिता और त्वरित समाधान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। आज 16 जनवरी 2026 तक आयोजित शिविरों के आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं को उनके द्वार तक जाकर सुनने और समाधान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अब तक कुल 363 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें से 347 शिविर पूर्व दिवसों तक और 16 शिविर आज आयोजित हुए। इन शिविरों के माध्यम से कुल 2,80,030 नागरिकों ने सहभागिता की, जिनमें 2,77,654 लोग पूर्व दिवसों तक और 10,376 लोग आज शामिल रहे। यह दर...

डोईवाला के कुड़कावाला मार्ग और झबरावाला क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  डोईवाला के कुड़कावाला मार्ग और झबरावाला क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई       मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने आज डोईवाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई। एमडीडीए द्वारा पूर्व में संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण एवं प्लॉटिंग को रोकने के निर्देश दिए गए थे, किंतु नियमों की अनदेखी जारी रहने पर यह कठोर कदम उठाया गया। प्राधिकरण का उद्देश्य अनियंत्रित विकास पर रोक लगाकर सुव्यवस्थित, सुरक्षित और नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देना है। अवैध प्लॉटिंग से न केवल ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों को प्रमुखता देते हुए राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों को प्रमुखता देते हुए राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है

Dehradun, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों को प्रमुखता देते हुए राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय, रुड़की में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक, समाज की चेतना को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। जिस समाज में शिक्षक सुरक्षित, सम्मानित और संतुष्ट होता है, वही समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए उन्नति के शिखर को छूता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों को प्रमुखता देते हुए राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हम शिक्षा व्य...
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके

Uncategorized, उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सुवाखोली में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर में 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, लाभार्थियों को बेबी किट तथा किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए गए। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणो...
गरीब और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर महापौर विकास शर्मा ने दी शीत लहर से राहत

गरीब और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर महापौर विकास शर्मा ने दी शीत लहर से राहत

Dehradun, उत्तराखंड
  गरीब और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर महापौर विकास शर्मा ने दी शीत लहर से राहत     रुद्रपुर । हाड़ कपा देने वाली शीत लहर और घने कोहरे के बीच शासन-प्रशासन की मुस्तैदी परखने के लिए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) विनय रूहेला गुरुवार रात सड़कों पर उतरे। महापौर विकास शर्मा के साथ उन्होंने नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों का गहन निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं की सघन जांच के बाद दर्जा मंत्री ने न केवल संतोष व्यक्त किया, बल्कि महापौर द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ भी थपथपाई। निरीक्षण के दौरान दर्जा मंत्री विनय रूहेला ने रैन बसेरे में ठहरे हुए लोगों के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने बिस्तर की गुणवत्ता, पेयजल की उपलब्धता और सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल पूछे। साथ ही रैन बसेरा म...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कार्यशाला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा-पूर्व तैयारी, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कार्यशाला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा-पूर्व तैयारी, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कार्यशाला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा-पूर्व तैयारी, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यशाला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा-पूर्व तैयारी, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा। साथ ही, तकनीकी नवाचार, अनुसंधान सहयोग एवं साझेदारी को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस रणनीतियां तैयार की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यशाला से प्राप्त सुझाव उत्तराखंड सहित संपूर्ण हिमालयी क्षेत्रों के लिए उपयोगी सि...
बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में एमडीडीए की इस परियोजना से क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी

बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में एमडीडीए की इस परियोजना से क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में एमडीडीए की इस परियोजना से क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी     देहरादून शहर के पश्चिमी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात दी है। आईएसबीटी परियोजना के अंतर्गत विकसित मॉल में अत्याधुनिक मल्टीप्लैक्स का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया है। माइक्रोमल्टीप्लेक्स कंपनी का चयन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है और अब यहां बॉलीवुड व हॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मल्टीप्लैक्स के शुरू होने से सुभाष नगर, ग्राफिक एरा–क्लेमेंट टाउन, मेहुवाला, माजरा, कारगी, बंजारावाला सहित आसपास के क्षेत्रों के मनोरंजन प्रेमियों को अब अपने घर के नजदीक ही आधुनिक सिनेमा अनुभव उपलब्ध हो सकेगा। एमडीडीए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत वि...
न्याय की दिशा में निर्णायक कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सुखवन्त सिंह प्रकरण में बड़ी कार्रवाई”

न्याय की दिशा में निर्णायक कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सुखवन्त सिंह प्रकरण में बड़ी कार्रवाई”

Dehradun, उत्तराखंड
  “न्याय की दिशा में निर्णायक कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सुखवन्त सिंह प्रकरण में बड़ी कार्रवाई”     जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी श्री सुखवन्त सिंह द्वारा दिनांक 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित निर्देश निर्गत किये गये हैं:- ▪️उक्त प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना हेतु पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत- श्री अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर- सुश्री वन्दना वर्मा, निरीक्षक श्री दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत एवं उपनिरीक्षक श्री मनीष खत्री, जनपद चम्पावत को सम्मिलित किया गया है। ▪️ निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना...