कोरोना को मात देने के लिए उत्तराखंड पहुंची कोरोना वैक्सीन, 16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आज उत्तराखंड पहुँच हो चुकी है। देहरादून के सीएमओ कार्यालय में वैक्सीनो को सुरक्षित रखा गया है। राज्य में 16 जनवरी से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की 1.13 लाख खुराक बुधवार को राजधानी देहरादून पहुंच गई। 15 जनवरी तक राज्य के सभी बूथों पर वैक्सीन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले दिन राज्य में कुल 43 बूथ पर टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए बूथों का चयन कर लिया गया है। ज्यादा आबादी वाले देहरादून, हरिदवार, यूएस नगर और नैनीताल जिलों में चार- चार बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा। जबकि अन्य जिलों में तीन या दो बूथ पर टीकाकरण किया जाना है।
पहले चरण में राज्य में मेडिकल कॉलेज और बड़े अस्पताल के कर्मचारियों को टीके लगाए जाने हैं। राज्य में पहले चरण में कुल 87 हजार के करीब स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। इनमें से पचास प्रतिशत लोगों क...









