मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प सभा का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प सभा का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
देहरादून 15 जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विकसित भारत के अमृत काल के दौरान पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल मंडल एवं श्रीदेव सुमन नगर मण्डल में किया गया।
देहरादून में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारत सैन्य हथियारों का आयात करता था जबकि अब समय ऐसा है कि हम सैनिक हथियारों के निर्यातक के तौर पर लगातार उभर रहे हैं। डिजिटल पेमेंट पर भी भारत अग्रणी है और अब देश के प्रत्येक युवा, महिला, बुजुर्ग के हाथ में डिजिटल पेमे...









