Sunday, October 25News That Matters



सचिवालय कर्मी को एयर गन से डराने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले वाले उपनल कर्मी को दून पुलिस ने लिया हिरासत में

सचिवालय कर्मी को एयर गन से डराने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले वाले उपनल कर्मी को दून पुलिस ने लिया हिरासत में

दिनांक: 12-06-25 को थाना कोतवाली नगर पर श्री बी0एस0भाकुनी अनुसचिव सचिवालय प्रशासन ने एक प्रार्थनापत्र दिया कि सचिवालय में ही उनके ऑफिस के सचिवालय सहायक हरीश ध्यानी पुत्र श्रीधर ध्यानी(उपनल) द्वारा एडवांस में हाजिरी लगाने को लेकर उनके द्वारा पूछा गया तो हरीश ध्यानी द्वारा कार्यालय में ही उनके साथ मारपीट, गाली गलौज की गई एवं अपने साथ लाई गई एयरगन से धमकाकर जान से मारने की धमकी दी गई तथा राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई । प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0सं0: 222/25 धारा: 115(2), 351(3), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
विवेचक द्वारा उक्त अभियोग मे अभियुक्त को थाने लाकर उसकी एयरगन को कब्जे में लेकर सीज किया तथा अभियुक्त को हिरासत मे लेकर उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। सचिवालय प्रशासन द्वारा भी अभियुक्त को वापस उपनल भेजे जाने के आदेश पारित करते हुए उसका सचिवालय का पास भी निरस्त कर दिया है।

विवरण अभियुक्त: हरीश चन्द्र ध्यानी निवासी: बंजारावाला पटेलनगर देहरादून ।

यह भी पढ़ें -  कर्णप्रयाग गैरसैण विकासखंड को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने दी सौगात वर्षों पुरानी जनता की मांगों का किया सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *