Friday, November 13News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत है-धस्माना

यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत है-धस्माना

Uncategorized, उत्तराखंड, भारत
यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत है-धस्माना देहरादून : उत्तराखंड के आज के राजनैतिक घटनाक्रम के बारे में कांग्रेस मुख्यालय रजीव भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या का अपने विधायक सुपुत्र संजीव आर्या का भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस में सम्मलित होना राज्य के लिए शुभ संदेश है और यह उत्तराखंड में जन विरोधी भाजपा सरकार के अंत की शुरुआत है।   श्री धस्माना ने कहा कि आज नई दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में समल्लित होते हुए श्री यशपाल आर्य ने जो उद्गार व्यक्त किये उससे सार्वजनिक रूप से यह पता चला कि भाजपा का असली चेहरा गरीब किसान अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विरोधी है। श्...
उत्तराखंड: मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया  श्रद्धालु नहाते वक्त शारदा में डूबा, मौत

उत्तराखंड: मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया श्रद्धालु नहाते वक्त शारदा में डूबा, मौत

उत्तराखंड
टनकपुर । मां पूर्णागिरि के दर्शन को साथियों के साथ आये बरेली निवासी एक श्रद्धालु युवक की शारदा में डूबकर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथियों को जल पुलिस के तैराकों ने डूबने से बचा लिया। परिजनों को सूचित कर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।   जानकारी के मुताबिक पूर्णागिरी दर्शन को आया इंद्रानगर निकट शिव मंदिर बरेली निवासी अभिषेक गुप्ता (23) पुत्र स्व. राजीव गुप्ता, बदायू निवासी सार्थक सक्सेना व पुपेंद्र मौर्य के साथ शारदा घाट में नहा रहा था। इस दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर तीनों डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर घाट में तैनात जल पुलिस के तैराक जवान नदी के कूदे, लेकिन तब तक अभिषेक डूब चुका था। जबकि उसके दोनों साथियों को तैराकों ने डूबने से बचा लिया। करीब आधा घंटा खोजबीन के बाद अभिषेक को भी निकाल लिया गया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित...
दुःखद खबर-उत्तराखण्ड का एक औऱ लाल मातृभूमि के लिए सियाचिन में हुआ शहीद, प्रदेश में शोक की लहर

दुःखद खबर-उत्तराखण्ड का एक औऱ लाल मातृभूमि के लिए सियाचिन में हुआ शहीद, प्रदेश में शोक की लहर

उत्तराखंड
उत्तराखंडपौड़ी दुःखद खबर-उत्तराखण्ड का एक औऱ लाल मातृभूमि के लिए सियाचिन में हुआ शहीद, प्रदेश में शोक की लहर   दुःखद खबर-उत्तराखण्ड का एक औऱ लाल मातृभूमि के लिए सियाचिन में हुआ शहीद एक बहुत ही दुःखद खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल का एक और लाल सीमा पर शहीद हो गया है। पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न 57 बंगाल इंजीनियर के जवान थे। वह सियाचिन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभा रहे थे। विपिन मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धारकोट के रहने वाले थे। 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह जी के शहीद होने का दुःखद समाचार मिल रहा है। उत्तराखण्ड के वीर जवान देश के लिए अपनी शहादत देते रहे हैं। विपिन की शहादत की खबर सुनकर उनके गृह क्षेत्र में शोक की लहर है।   बिपिन सिंह के पिता भी आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और उनके बड़े भाई भी बंगाल इंजीनियर में तैनात हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सि...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘ हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव ’’ में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘ हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव ’’ में प्रतिभाग किया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘ हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव ’’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पंरपरओं को आगे बढ़ाने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति ही हमारी विशिष्ट पहचान होती है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को बचा कर रखना होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि कर्नल आर.पी गुरूंग के नाम पर गढ़ी कैंट में एक द्वार बनाया जायेगा। गोर्खाली सुधार सभा के भवन जीर्णोधार का कार्य किया जायेगा। गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के जीर्णोधार का कार्य...
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में 469 पदों पर निकली भर्ती, ये है अंतिम तिथि

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में 469 पदों पर निकली भर्ती, ये है अंतिम तिथि

उत्तराखंड
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में 469 पदों पर निकली भर्ती, ये है अंतिम तिथि भारत में सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। 1 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस सहित डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 469 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और आवेदन आमंत्रित किए जाने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर रखी गई है। साथ ही सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 अक्टूबर 2021 को 18 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र की छूट का प्रावधान भी किया गया है जानें योग्यता टेक्निशियन अप्रेंटिस – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 के बाद सम्बन्धित ट्रेड में फुल टाईम डिप्लोमा। ट्रेड अप्रेंटिस – किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाईम ग्र...
चारधाम रवाना होने से पूर्व महाराज से मिला पर्वतारोही दल  देश-विदेश में 4 लाख 21 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बनाया विश्व कीर्तिमान

चारधाम रवाना होने से पूर्व महाराज से मिला पर्वतारोही दल देश-विदेश में 4 लाख 21 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बनाया विश्व कीर्तिमान

उत्तराखंड
  चारधाम रवाना होने से पूर्व महाराज से मिला पर्वतारोही दल देश-विदेश में 4 लाख 21 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बनाया विश्व कीर्तिमान देहरादून। पर्यावरण बचाने एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित अनेक जागरूकता अभियान को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पैदल यात्रा कर रहे युवाओं का एक दल शनिवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज से मिला। माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ 11 देशों में 4 लाख 21 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करने वाले पर्वतारोही दल के सदस्यों ने शनिवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज से सुभाष रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। पर्वतारोही दल के सदस्य उत्तराखंड के उधम सिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार के पश्चात चारधाम रवाना होने से प...
उत्तराखंड: आर्मी के जवान जसपाल सिंह नेगी ने बनाई अपनी टीम ओर जीते एक करोड़, रातों रात बन गया करोड़पति,परिजनों में खुशी की लहर

उत्तराखंड: आर्मी के जवान जसपाल सिंह नेगी ने बनाई अपनी टीम ओर जीते एक करोड़, रातों रात बन गया करोड़पति,परिजनों में खुशी की लहर

उत्तराखंड
Chamoli News- आईपीएल ने कई खिलाड़ियों के दिन बदले हैं। लेकिन जब से dream11 सहित अन्य प्लेटफार्म पर टीम बनाकर लोग आईपीएल खेलने लगे हैं तब से कई लोग करोड़पति भी बने हैं। पिछले कुछ साल से फेंटेसी लीग में किसकी किस्मत कब बदल जाए इसके बारे में कुछ नही कहा जा सकता, ऐसा ही कुछ हुआ चमोली जिले विकासखंड घाट के ग्राम पंचायत कनोल निवासी जसपाल सिंह नेगी के साथ, हुआ यूं कि जसपाल रातों-रात करोड़पति बन गया।   जसपाल सिंह नेगी जो कि भारतीय सेना के जवान हैं। उन्होंने ड्रीम 11 में एक करोड़ रुपये जीते हैं। उनकी इस जीत पर उनका परिवार और उनके गांव में खुशी की लहर है। एक आर्मी का जवान करोड़ पति बन गया है। इस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके गांव का ल़ड़का एक दम से करोड़ पति बन गया है। वहीं बता दें कि आर्मी के जवान जसपाल सिंह रावत को वहां की विधायक मुन्नी देवी शाह ने भी बधाई दी है। सोशल मीडिया के ...
घर के मंदिर में जल रहे दीए ने पकड़ी आग, सारा सामान जलकर राख

घर के मंदिर में जल रहे दीए ने पकड़ी आग, सारा सामान जलकर राख

उत्तराखंड
हल्द्वानी। यहां इंदिरा नगर में काबुल गेट के पास एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि घर के मंदिर में रखे दीए से आग लगी। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के इंदिरा नगर स्थित काबुल गेट के पास लालचंद के घर में नवरात्र के मौके पर मंदिर में दीया जलाकर रखा गया था। इस दौरान मंदिर में जल रहे दीए से एक कमरे में आग लग गई और सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत ये रही कि परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे।   आनन-फानन में घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। वहीं आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया।...
नीति आयोग, उत्तराखण्ड के विकास में पार्टनर , राज्य सरकार की हरसम्भव सहायता के लिए नीति आयोग तत्पर, केंद्रीय योजनाओं के मानकों में फ्लोटिंग पापुलेशन भी शामिल किया जाए : सीएम

नीति आयोग, उत्तराखण्ड के विकास में पार्टनर , राज्य सरकार की हरसम्भव सहायता के लिए नीति आयोग तत्पर, केंद्रीय योजनाओं के मानकों में फ्लोटिंग पापुलेशन भी शामिल किया जाए : सीएम

उत्तराखंड
*नीति आयोग, उत्तराखण्ड के विकास में पार्टनर : डॉ राजीव कुमार* *राज्य सरकार की हरसम्भव सहायता के लिए नीति आयोग तत्पर* *सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जीएसटी कम्पनसेशन को वर्ष 2022 के बाद भी जारी रखने में सहयोग का अनुरोध किया* *केंद्रीय योजनाओं के मानकों में फ्लोटिंग पापुलेशन भी शामिल किया जाए : सीएम* नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार ने कहा है कि नीति आयोग उत्तराखण्ड के विकास में पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। नीति आयोग, उत्तराखण्ड के विकास में अधिक से अधिक मददगार बनने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जीएसटी कम्पनसेशन को वर्ष 2022 के बाद भी जारी रखने में सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के मानकों में फ्लोटिंग पापुलेशन भी शामिल किया जाए। सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार, मुख्यमंत्री ...
उत्तराखंड: स्पा सेंटर में चला रहा था देह व्यापार का धंधा, संचालिका, गिरफ्तार

उत्तराखंड: स्पा सेंटर में चला रहा था देह व्यापार का धंधा, संचालिका, गिरफ्तार

उत्तराखंड
उत्तराखंड: स्पा सेंटर में चला रहा था देह व्यापार का धंधा, संचालिका, गिरफ्तार राजधानी देहरादून में भी पुलिस ने देर रात एक स्पा सेंटर में छापेमारी अभियान चलाया और देह व्यापार करवा रही एक महिला को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया है, साथ ही महिला का पति फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई थी कि जीएमएस रोड स्थित मुस्कान स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस द्वारा टीम को गठित कर शिकायतकर्ता को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया । जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को मिस कॉल के जरिए सूचना दी जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस ने छापेमारी की तो स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने स्पा सेंटर के केबिन के अंदर एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। साथ ही तलाशी में स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामान व देह व्यापार कर क...