Thursday, November 12News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” आज उत्तराखंड में विश्वास, पारदर्शिता और परिणाम आधारित शासन का प्रतीक बन चुका है : मुख्यमंत्री धामी

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” आज उत्तराखंड में विश्वास, पारदर्शिता और परिणाम आधारित शासन का प्रतीक बन चुका है : मुख्यमंत्री धामी

Dehradun, उत्तराखंड
  “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” आज उत्तराखंड में विश्वास, पारदर्शिता और परिणाम आधारित शासन का प्रतीक बन चुका है : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम उत्तराखंड में सुशासन, संवेदनशीलता और सेवा भाव का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल जनता की समस्याओं को सुनने का मंच बना है, बल्कि समाधान की ठोस गारंटी भी दे रहा है। राज्य के 13 जनपदों में आयोजित 144 कैंपों के माध्यम से अब तक 83,852 नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया है। इन शिविरों में 13,900 से अधिक शिकायतें व आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10,478 का त्वरित निस्तारण कर सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब फाइलें नहीं, फैसले चलते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत 14,920 प्रमाण पत्र मौके पर वितरित किए गए, वहीं विभिन्न जनकल्याणकारी ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि न्याय सुनिश्चित करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि न्याय सुनिश्चित करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है

Uncategorized, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि न्याय सुनिश्चित करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता श्री तरुण प्रसाद चकमा को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए पहली किश्त के रूप में रूपये 4 लाख 12 हजार 5 सौ की आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है। यह धनराशि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 एवं नागरिक अधिकार सरंक्षण अधिनियम-1955 के अन्तर्गत स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने के लिए यह प्रकरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून को भेजा गया था। इस प्रकरण पर उपजिलाधिकारी विकासनगर एवं पुलिस उपाधीक...
एंजेल चकमा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा दिलाया—पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है

एंजेल चकमा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा दिलाया—पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  एंजेल चकमा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा दिलाया—पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है   देहरादून में अध्ययनरत नॉर्थ ईस्ट के छात्र एंजेल चकमा की नृशंस हत्या की घटना अत्यंत पीड़ादायक घटना है। यह केवल एक छात्र की मृत्यु नहीं, बल्कि एक परिवार के सपनों और उम्मीदों का असमय अंत है। मैं, दिवंगत एंजेल चकमा के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। आज मेरी दिवंगत एंजेल चकमा के पिताजी से भी बातचीत हुई। इस असीम दुःख की घड़ी में मैंने उनसे उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं। इस दुःखद क्षण में अधिक कहना संभव नहीं था, लेकिन मैंने उन्हें यह स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि उनके पुत्र के सभी हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर...
दुःख की घड़ी में संवेदनशीलता के साथ सामने आए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, परिवार को दिया संबल

दुःख की घड़ी में संवेदनशीलता के साथ सामने आए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, परिवार को दिया संबल

उत्तराखंड
दुःख की घड़ी में संवेदनशीलता के साथ सामने आए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, परिवार को दिया संबल देहरादून, 28 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरि बल्लभ अवस्थी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।   गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचकर हरि बल्लभ अवस्थी का हालचाल जानने गए थे। इसी दौरान देर शाम अस्पताल में उनका निधन हो गया, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने शोक व्यक्त किया।   उल्लेखनीय है कि दिवंगत हरि बल्लभ अवस्थी कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के संस्थापक सदस्य थे, उनके दोनों पुत्र भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना में सेवारत थे, जो कुछ वर्ष पूर्व देश सेवा करते हुए शहीद हो ...
सांस्कृतिक चेतना, शैक्षिक सशक्तिकरण और विकास की त्रिवेणी है मुख्यमंत्री धामी का विजन

सांस्कृतिक चेतना, शैक्षिक सशक्तिकरण और विकास की त्रिवेणी है मुख्यमंत्री धामी का विजन

उत्तराखंड
सांस्कृतिक चेतना, शैक्षिक सशक्तिकरण और विकास की त्रिवेणी है मुख्यमंत्री धामी का विजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में आयोजित दो दिवसीय ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में प्रतिभाग कर क्षेत्र के विकास हेतु 114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसंस्कृति, पुस्तकों और प्रकृति को जोड़ने का घोड़ा लाइब्रेरी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। यह पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने और शिक्षा को दूरस्थ छोर तक पहुँचाने का अद्वितीय उपक्रम है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में भी सराहा गया है।   मुख्यमंत्री ने लाइब्रेरी की युवा टीम एवं इसके प्रेरक शुभम बधानी को बधाई देते हुए कहा कि यह पह...
मुख्यमंत्री धामी ने मन की बात को प्रेरणा, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बताया

मुख्यमंत्री धामी ने मन की बात को प्रेरणा, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बताया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने मन की बात को प्रेरणा, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बताया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोटाबाग में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 129 वें एपिसोड को आम जन एवं विद्यार्थियों के साथ सुना।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का "मन की बात" देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार हर नागरिक में राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि "मन की बात" के माध्यम से देश के कोने-कोने से जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होती है और अनेक उत्कृष्ट कार्यों से देश प्रेरणा लेता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम से समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीक...
पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा पीढ़ी के प्रेरणास्रोत हैं और जिहाद के खिलाफ उनका कार्य देवभूमि की रक्षा में ऐतिहासिक साबित होगा

पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा पीढ़ी के प्रेरणास्रोत हैं और जिहाद के खिलाफ उनका कार्य देवभूमि की रक्षा में ऐतिहासिक साबित होगा

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा पीढ़ी के प्रेरणास्रोत हैं और जिहाद के खिलाफ उनका कार्य देवभूमि की रक्षा में ऐतिहासिक साबित होगा   राष्ट्र संचालन के लिए धर्म नीति का होना आवश्यक है, धर्म की रक्षा होगी तभी राष्ट्र सुरक्षित रहेगा। राष्ट्र-राज्य की सुरक्षा को चुनौती दे रही जिहादी मानसिकता को समाप्त करने में जिस तरह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ताबड़ तोड़ कार्यवाही की है, उसे डॉ. सोनाली मिश्रा व रीना मानसेरा ने लिपिबद्ध कर सहरानीय कार्य किया है। यह उद्गगार सनातन सद्भावना समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने धर्म रक्षक धामी पुस्तक के विमोचन अवसर पर ऋषिकुल सभागार में दिए। जगतगुरु ने कहा कि आज धर्म रक्षक धामी पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सन्तो का आशीर्वाद य...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महिलाएं राज्य की आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महिलाएं राज्य की आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महिलाएं राज्य की आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्य सेवक सदन देहरादून में बिजनेस उत्तरायणी संस्था द्वारा आयोजित Manthon-2025: 5th National Leader’s Summit (Women’s Special) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप, आत्मनिर्भरता एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिट महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार के बल पर अपने परिवार समाज और प्रदेश को आगे बढ़ाया है। महिलाएं राज्य की आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी नारी तू न...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व में कर्मकार बोर्ड द्वारा श्रमिको के पंजीकरण / नवीनीकरण तथा लाभ के आवेदन हेतु विकासखण्ड स्तर पर व्यवस्था का शुभारम्भ भी किया जा चुका है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व में कर्मकार बोर्ड द्वारा श्रमिको के पंजीकरण / नवीनीकरण तथा लाभ के आवेदन हेतु विकासखण्ड स्तर पर व्यवस्था का शुभारम्भ भी किया जा चुका है

Dehradun, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व में कर्मकार बोर्ड द्वारा श्रमिको के पंजीकरण / नवीनीकरण तथा लाभ के आवेदन हेतु विकासखण्ड स्तर पर व्यवस्था का शुभारम्भ भी किया जा चुका है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹ 12 करोड़ 89 लाख 85 हज़ार की धनराशि हस्तान्तरित की। मुख्यमंत्री ने राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का भी शुभारंभ किया, जिससे श्रमिकों को योजनाओं से संबंधित जानकारी, पंजीकरण तथा अन्य सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों की हर समस्या का निस्तारण किया जा ...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक अस्मिता की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक अस्मिता की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक अस्मिता की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक अस्मिता की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक राज्य नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, परंपरा और विश्वास का केंद्र है, और इसकी गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसी नीति के तहत राज्य सरकार द्वारा धर्म और आस्था की आड़ में पाखंड, ठगी, अवैध गतिविधियों और संदिग्ध तत्वों के विरुद्ध “ऑपरेशन कालनेमि” को 10 जुलाई से प्रदेशभर में प्रभावी रूप से लागू किया गया। इस अभियान का उद्देश्य देवभूमि की पवित्रता को बनाए रखते हुए कानून-व...