Thursday, November 12News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार को मुख्यमंत्री धामी ने बनाया त्वरित समाधान का प्रभावी

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार को मुख्यमंत्री धामी ने बनाया त्वरित समाधान का प्रभावी

उत्तराखंड, Dehradun
  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार को मुख्यमंत्री धामी ने बनाया त्वरित समाधान का प्रभावी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है। यह कार्यक्रम न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण है, बल्कि इसने सरकार और आम नागरिक के बीच की दूरी को भी प्रभावी रूप से समाप्त किया है। आज 02 जनवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम की दैनिक प्रगति रिपोर्ट यह स्पष्ट दर्शाती है कि राज्य सरकार अब काग़ज़ी योजनाओं से आगे बढ़कर ज़मीनी स्तर पर वास्तविक परिणाम देने में सफल हो रही है। प्रदेश के सभी 13 जनपदों में एक ही दिन में कुल 204 जनसेवा कैम्पों का आयोजन किया गया, जिनमें 1 लाख 35 हजार 194 से अधिक नागरिकों...
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार पर दबाव बनाने की कोशिशों पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सवाल खड़े करना दुर्भाग्यपूर्ण है

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार पर दबाव बनाने की कोशिशों पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सवाल खड़े करना दुर्भाग्यपूर्ण है

Dehradun, उत्तराखंड
  अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार पर दबाव बनाने की कोशिशों पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सवाल खड़े करना दुर्भाग्यपूर्ण है     18 सिंतबर, 2022 को वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया था। उसके बाद तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा भी मिल चुकी है। लेकिन उस दिन रिजॉर्ट गए वीआईपी के नाम को लेकर सवाल बरकरार था। मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता पर सवाल उठने पर आज मंत्री सुबोध उनियाल ने पत्रकारवार्ता की। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में लगातार विपक्ष द्वारा घेरे जाने पर मंत्री सुबोध उनियाल ने आज पत्रकारवार्ता की, जिसमें उन्होंने कहा कि सबूत लाओ, सरकार हर जांच को तैयार है। कहा कि एसआईटी की जांच को सत्र न्यायालय, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट सही ठहरा...
मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौड़ीकरण, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम और आपदा संवेदनशील जिलों में संचार सुविधाओं के विकास के लिए कुल ₹160.54 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौड़ीकरण, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम और आपदा संवेदनशील जिलों में संचार सुविधाओं के विकास के लिए कुल ₹160.54 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दी

Dehradun, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौड़ीकरण, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम और आपदा संवेदनशील जिलों में संचार सुविधाओं के विकास के लिए कुल ₹160.54 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनपदों की सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौडीकरण एवं मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के साथ ही आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में संचार सुविधाओं के विकास आदि के लिए कुल 160.54 करोड का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बन्धित विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत सिंचाई विभाग की विभिन्न 16 योजनाओं की लागत ₹ 53.68 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा जनपद उधम सिंह नगर की किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगला-किच्छा मोटर मार्ग (र...
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष सबके जीवन में खुशियाँ, सफलता और नई संभावनाएँ लेकर आए

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष सबके जीवन में खुशियाँ, सफलता और नई संभावनाएँ लेकर आए

Uncategorized, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष सबके जीवन में खुशियाँ, सफलता और नई संभावनाएँ लेकर आए   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। आई.टी.बी.पी. सहित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों के उच्चाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसरों का प्रतीक होता है, जो हमें समाज और राज्य की सेवा के प्रति और अधिक ...
मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताया कि ऊन एक्सपो–राष्ट्रीय प्रदर्शनी देश के ऊन उद्योग को नई दिशा, नई गति और नई पहचान प्रदान करेगी

मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताया कि ऊन एक्सपो–राष्ट्रीय प्रदर्शनी देश के ऊन उद्योग को नई दिशा, नई गति और नई पहचान प्रदान करेगी

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताया कि ऊन एक्सपो–राष्ट्रीय प्रदर्शनी देश के ऊन उद्योग को नई दिशा, नई गति और नई पहचान प्रदान करेगी     प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज परेड ग्राउंड में आयोजित ऊन एक्सपो–राष्ट्रीय प्रदर्शनी का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर ऊन उद्योग से जुड़े उत्पादों, नवाचारों और तकनीकों की जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल उत्पादों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि कृषि, पशुपालन, ग्रामीण आजीविका, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक है। मंत्री ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पारदर्शी नीतियों और जवाबदेही के बल पर उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पारदर्शी नीतियों और जवाबदेही के बल पर उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है

Dehradun, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पारदर्शी नीतियों और जवाबदेही के बल पर उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है   नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 बसें शामिल की गई है। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से पसे फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 ए.सी. एवं 2 स्लीपर अनुबंधित बसों को भी जनता को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने परिवहन निगम की स्मारिका “अनवरत” एवं सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया तथा कठिन परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये नई बसें राज्य के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को सशक्त बनाएंगी। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा सुविधा मिलेगी तथा राज्य की आर्थिक, सा...
मुख्यमंत्री धामी की पहल पर उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ कर सांस्कृतिक विरासत को मजबूती दी गई

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ कर सांस्कृतिक विरासत को मजबूती दी गई

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मुख्यमंत्री धामी की पहल पर उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ कर सांस्कृतिक विरासत को मजबूती दी गई   राज्य स्थापना का रजत जयंती पड़ाव साल 2025, उत्तराखंड के लिए कई मायनों में अहम रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने कई ऐसे ऐतिहासिक कदम उठाए जो देशभर में चर्चा का विषय बने। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ ही ऑपरेशन कालनेमी के जरिए देशभर में चर्चा बटोरी। 01 - समान नागरिक संहिता साल 2025 में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखंड ने देश के अन्य राज्यों को नागरिक कानूनों में समानता कायम करने का रास्ता दिखाने का काम किया। ऐसा करने वाला उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बन चुका है। यूसीसी के तहत उत्तराखंड में अब तक तीन लाख 79 हजार से अधिक विवादों का पंजीकर...
सीएम पुष्कर सिंह धामी की मजबूत इच्छाशक्ति से उत्तराखंड में विकास की नई इबारत, 51 करोड़ की योजनाओं से जनता को राहत

सीएम पुष्कर सिंह धामी की मजबूत इच्छाशक्ति से उत्तराखंड में विकास की नई इबारत, 51 करोड़ की योजनाओं से जनता को राहत

उत्तराखंड
सीएम पुष्कर सिंह धामी की मजबूत इच्छाशक्ति से उत्तराखंड में विकास की नई इबारत, 51 करोड़ की योजनाओं से जनता को राहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी हरिद्वार में औद्योगिक शेड व भण्डारण सुविधा के निर्माण, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें निदेशालय भवन के विस्तारीकरण और सर्किट हाउस चम्पावत के विस्तारीकरण/जीर्णाेद्धार/अनुरक्षण कार्य के साथ ही निगर निकायों में प्रकाश व्यवस्था एवं कूड़ा उठान कार्यों, मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अन्तर्गत कैम्पों के आयोजन की व्यवस्था के लिए लगभग 51 करोड़ रूपये स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी (औषधि निर्माणशाला) हरिद्वार में प्रसंस्करण कार्य हेतु औद्योगिक शेड एवं भण्डारण सुविधा...
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिए जाने तथा प्लास्टिक मुक्ति के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस मुहिम में सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों के साथ ही आम लोगों से भी सहयोग लिया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिए जाने तथा प्लास्टिक मुक्ति के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस मुहिम में सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों के साथ ही आम लोगों से भी सहयोग लिया जाए।

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिए जाने तथा प्लास्टिक मुक्ति के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस मुहिम में सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों के साथ ही आम लोगों से भी सहयोग लिया जाए। 30 दिसम्बर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक प्रदेश में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों और आगन्तुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस द्वारा नियमित रात्रिकालीन गश्त की जाए। पुलिस के उच्चाधिकारी भी कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करें। प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में नव वर्ष 2026 के अवस...
इस अवसर पर नितिन नवीन ने प्रदेश संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया

इस अवसर पर नितिन नवीन ने प्रदेश संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया

उत्तराखंड
इस अवसर पर नितिन नवीन ने प्रदेश संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया सोमवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नेहा जोशी ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।   दोनों नेताओं का संगठनात्मक कार्यों का दीर्घ अनुभव रहा है। इससे पूर्व दोनों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी साथ कार्य किया है। जब नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी थीं, उस समय नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा रहे थे।   भेंट के दौरान उत्तराखंड में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को ल...