Thursday, November 12News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान

Dehradun, उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज छात्रसंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में 30 से अधिक स्कूलों के करीब 350 टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से खिल उठे। शनिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नगर कैंपस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलदीप बुटोला, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.)के. प्रतापन एवं कुलसचिव डॉ. लोकेश गम...
सीएम धामी की पहल से नीति घाटी बनेगी एडवेंचर टूरिज्म की नई पहचान

सीएम धामी की पहल से नीति घाटी बनेगी एडवेंचर टूरिज्म की नई पहचान

उत्तराखंड
    सीएम धामी की पहल से नीति घाटी बनेगी एडवेंचर टूरिज्म की नई पहचान       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को होने वाले नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर "क्यालु- हिम तेंदुआ" का अनावरण भी किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास को जागृत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कहा कि कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास यह दर्शाता है कि देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा कूट-...
आधुनिक संसाधनों से लैस होगा सीएचसी रायपुर का नया भवन

आधुनिक संसाधनों से लैस होगा सीएचसी रायपुर का नया भवन

उत्तराखंड
आधुनिक संसाधनों से लैस होगा सीएचसी रायपुर का नया भवन उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया।   स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, वार्ड, इमरजेंसी वार्ड तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने अस्पताल पहुंचे मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को संचालित ईसीजी ओपीडी का भी निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों को अपने कर्तव्...
नमाज़ के नाम पर अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा — सीएम धामी

नमाज़ के नाम पर अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा — सीएम धामी

उत्तराखंड
    नमाज़ के नाम पर अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा — सीएम धामी         देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता।   मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनन...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय योग कार्यशाला का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय योग कार्यशाला का आयोजन

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय योग कार्यशाला का आयोजन     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के प्रचार के संबंध भारत के “100 दिवस में 100 शहरों में” आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत एक योग राष्ट्रीय कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित हैलीपैड ग्राउण्ड में करीब 800 छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों , संकाय सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जनरल भुवन चन्द खंडूरी जी के राजकीय शोक को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जनरल भुवन चन्द खंडूरी जी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई एवं आज के योगाभ्यास का पूर्ण फल सभी ने ख...
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील

उत्तराखंड
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील         देहरादून। राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हरभजवाला और सिमला बाईपास क्षेत्र में कई व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई को शहर में अनियोजित विकास और नियमों की अनदेखी पर कड़ा संदेश माना जा रहा है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति और स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।   *दो स्थानों पर एक साथ कार्रवाई* एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने हरभजवाला क्षेत्र में असरफ अली द्वारा निर्मित की जा रही लगभग छह दुकानों को सील किया। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य बिना प्राधिकरण की स्वीकृत...
“देश की प्रगति से बौखलाए राहुल गांधी : धामी

“देश की प्रगति से बौखलाए राहुल गांधी : धामी

उत्तराखंड
  “देश की प्रगति से बौखलाए राहुल गांधी : धामी”     देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए ‘गद्दार’ शब्द को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और 140 करोड़ देशवासियों का अपमान बताया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा कांग्रेस की अराजक और अर्बन नक्सलवादी मानसिकता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक आर्थिक संकट, कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों के बीच भी दुनिया के सामने अपनी आर्थिक ताकत और स्थिरता साबित की है। आज जब दुनिया के कई देश महंगाई और ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं, तब भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और आम जनता को राहत देने का काम ...
गणेश जोशी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की

गणेश जोशी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की

उत्तराखंड
गणेश जोशी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की देहरादून, 19 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित बसंत विहार पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि एक वीर सैनिक के रूप में मां भारती की सेवा करने से लेकर, एक कुशल प्रशासक और राजनेता के रूप में उत्तराखंड के नव-निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा। ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से पहाड़ों में यातायात दबाव कम करने की दिशा में बड़ा निर्णय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से पहाड़ों में यातायात दबाव कम करने की दिशा में बड़ा निर्णय

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से पहाड़ों में यातायात दबाव कम करने की दिशा में बड़ा निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जनपद चमोली के गैरसैंण और जनपद बागेश्वर के काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण परियोजनाओं को लेकर आवास विभाग ने विभागीय व्यय समिति की बैठकों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ आ राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में दोनों परियोजनाओं के विस्तृत आगणनों पर चर्चा करते हुए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठकों में आवास विभाग, वित्त विभाग, नियोजन विभाग, संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभा...
सपने बड़े हों, इरादे मजबूत हों और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है।

सपने बड़े हों, इरादे मजबूत हों और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है।

उत्तराखंड
सपने बड़े हों, इरादे मजबूत हों और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं तथा देश और प्रदेश का भविष्य उनकी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प पर निर्भर करता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्ष...