Thursday, November 12News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

पहाड़ की चुनौतियों से सामना होते ही लौटे राहुल गांधी

पहाड़ की चुनौतियों से सामना होते ही लौटे राहुल गांधी

Dehradun, उत्तराखंड
  पहाड़ की चुनौतियों से सामना होते ही लौटे राहुल गांधी     कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा शुरू होने से पहले ही समाप्त हो गया। अल्मोड़ा में जनता को संबोधित करने और पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करने का कार्यक्रम था, लेकिन पंतनगर पहुंचने के बाद मौसम खराब होने की सूचना मिली और राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट गए। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है—क्या कांग्रेस नेतृत्व का उत्तराखंड से रिश्ता केवल चुनावी मंचों तक सीमित है? उत्तराखंड की जनता भली-भांति जानती है कि यह कोई मैदानी प्रदेश नहीं है। यहां मौसम कभी भी बदल सकता है, रास्ते कठिन हो सकते हैं और चुनौतियां अचानक सामने आ सकती हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या मौसम खराब होने के बाद सड़क मार्ग से अल्मोड़ा पहुंचने का प्रयास नहीं किया जा सकता था? क्या कुछ घंटे इंतजार नहीं क...
देवभूमि का स्वरूप बदलने की हर कोशिश नाकाम होगी, धामी अभियान में अवैध मजार ध्वस्त

देवभूमि का स्वरूप बदलने की हर कोशिश नाकाम होगी, धामी अभियान में अवैध मजार ध्वस्त

उत्तराखंड
देवभूमि का स्वरूप बदलने की हर कोशिश नाकाम होगी, धामी अभियान में अवैध मजार ध्वस्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने और सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन विभिन्न जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में देहरादून के विकासनगर क्षेत्र स्थित शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। प्रशासनिक जांच में संबंधित भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज पाई गई थी, जिस पर अवैध कब्जा कर मजार संचालित किया जा रहा था। नियमानुसार नोटिस देने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह...
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- मानवीय आधार पर मोहलत दी, फिर भी नहीं हुआ नियमों का पालन

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- मानवीय आधार पर मोहलत दी, फिर भी नहीं हुआ नियमों का पालन

उत्तराखंड
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- मानवीय आधार पर मोहलत दी, फिर भी नहीं हुआ नियमों का पालन मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना वैधानिक अनुमति संचालित गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए डोईवाला तहसील के ग्राम कण्डोगल कुडियाल (थानों) स्थित एक मस्जिद एवं मदरसा भवन को सील कर दिया है। प्राधिकरण की यह कार्रवाई उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के तहत की गई।एमडीडीए के अनुसार संबंधित भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर बिना आवश्यक स्वीकृतियों के मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि परिसर में मदरसा भी संचालित किया जा रहा है, जबकि इसके लिए आवश्यक विभागीय अनुमतियां और पंजीकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। प्राधिकरण का कहना है कि भवन के विरुद्ध पूर्व में भी चालान की कार्रवाई की जा चुकी थी और संबंधित पक्ष को कई अवसर दिए ...
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन से चमकी सीमांत नीति घाटी की पहचान, धामी सरकार का पर्यटन संवर्धन अभियान हुआ मजबूत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन से चमकी सीमांत नीति घाटी की पहचान, धामी सरकार का पर्यटन संवर्धन अभियान हुआ मजबूत

उत्तराखंड
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन से चमकी सीमांत नीति घाटी की पहचान, धामी सरकार का पर्यटन संवर्धन अभियान हुआ मजबूत चमोली जनपद की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में रविवार को ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य शुभारंभ हुआ।   पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस अनूठे आयोजन में देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना तथा युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।   कार्यक्रम का शुभारंभ काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास और पर्यटन संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है...
उत्तराखंड में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास को मिली नई उड़ान, नितिन नवीन ने सराहा धामी मॉडल

उत्तराखंड में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास को मिली नई उड़ान, नितिन नवीन ने सराहा धामी मॉडल

Dehradun, उत्तराखंड
  उत्तराखंड में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास को मिली नई उड़ान, नितिन नवीन ने सराहा धामी मॉडल       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व" विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं, जो भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 भारतीय शिक्षा प्रणाली के प्राचीन...
राष्ट्रीय अध्यक्ष को गाड़ी से उतरकर अभियान में होना पड़ा शामिल, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में ‘सेव फ्यूल, सेव नेशन’ बना आकर्षण का केंद्र

राष्ट्रीय अध्यक्ष को गाड़ी से उतरकर अभियान में होना पड़ा शामिल, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में ‘सेव फ्यूल, सेव नेशन’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड
    राष्ट्रीय अध्यक्ष को गाड़ी से उतरकर अभियान में होना पड़ा शामिल, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में ‘सेव फ्यूल, सेव नेशन’ बना आकर्षण का केंद्र       भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के देहरादून आगमन पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कैंट विधानसभा में अपने मजबूत संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के व्यापक जनसमर्थन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर कर औपचारिक रूप से की गई। रोड शो के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्...
लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की 100 से अधिक शाखाओं के लिए होगा चयन

लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की 100 से अधिक शाखाओं के लिए होगा चयन

उत्तराखंड
लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की 100 से अधिक शाखाओं के लिए होगा चयन देहरादून। उत्तर भारत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मंच बने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन में शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया उत्साह और पारदर्शिता के साथ गतिमान है। मिशन के 100 से अधिक विद्यालयों के लिए आयोजित इस मेगा भर्ती अभियान में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय चयन प्रक्रिया 26 मई से आरम्भ हुुई और 29 मई तक चलेगी। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब शाखा परिसर इन दिनों प्रतिभाओं के संगम का गवाह बना हुआ है। गौरतलब है कि तालाब शाखा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रृंखला का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। पूरे भर्ती अभियान में लगभग 5,500 अभ्यर्थियो...
सीएम धामी ने पत्रकारों से किया आह्वान, सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा दें और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं

सीएम धामी ने पत्रकारों से किया आह्वान, सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा दें और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
सीएम धामी ने पत्रकारों से किया आह्वान, सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा दें और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं     देवभूमि उत्तराखण्ड में पत्रकारों के सशक्तिकरण, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक पहल की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊँ मीडिया सेन्टर भवन, हल्द्वानी का विधिवत शिलान्यास किया। *₹6 करोड़ 75 लाख 88 हजार रुपये* की लागत से निर्मित होने वाला यह अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों के लिए एक समर्पित, सुसज्जित एवं बहुउद्देश्यीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। *लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को समर्पित एक आधुनिक केंद्र* मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मीडिया सेन्टर केवल एक भवन नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ—पत्रकारिता—को समर्पित एक जीवंत मंच होग...
 जनसेवा, टेक्नोलॉजी और पारदर्शी प्रशासन का बड़ा चेहरा हैं देहरादून के नए डीएम डॉ. आशीष चौहान

 जनसेवा, टेक्नोलॉजी और पारदर्शी प्रशासन का बड़ा चेहरा हैं देहरादून के नए डीएम डॉ. आशीष चौहान

उत्तराखंड
जनसेवा, टेक्नोलॉजी और पारदर्शी प्रशासन का बड़ा चेहरा हैं देहरादून के नए डीएम डॉ. आशीष चौहान देहरादून जनपद में नए जिलाधिकारी के रूप में डॉ. आशीष चौहान ने कार्यभार संभाल लिया है, जबकि पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल का स्थानांतरण सचिवालय में किया गया है। सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के बाद जहां सविन बंसल को अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने भावुक विदाई दी, वहीं अब जनपद की कमान ऐसे प्रशासनिक अधिकारी के हाथों में आई है, जिनकी पहचान भी जनकेंद्रित, संवेदनशील और नवाचार आधारित कार्यशैली के रूप में रही है।   जिलाधिकारी सविन बंसल ने सितंबर 2024 से देहरादून में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासन को आमजन के और करीब लाने का प्रयास किया। उनके कार्यकाल में कई ऐसी पहलें शुरू हुईं, जिन्होंने सीधे समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को राहत और नई दिशा देने का कार्य किया।   बालिकाओं की शि...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल भ्रमण के दौरान जनता को भरोसा दिलाया – समस्याओं का होगा शीघ्र समाधान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल भ्रमण के दौरान जनता को भरोसा दिलाया – समस्याओं का होगा शीघ्र समाधान

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल भ्रमण के दौरान जनता को भरोसा दिलाया - समस्याओं का होगा शीघ्र समाधान जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें।     इस दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने तथा ख...