Sunday, September 6News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बेरोजगारी कम करने की मुहिम जारी, विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी आगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बेरोजगारी कम करने की मुहिम जारी, विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी आगे

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बेरोजगारी कम करने की मुहिम जारी, विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी आगे     विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार एक बार फिर से सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी में है। इसी क्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है। इन पदों की संख्या भी लगभग 1500 है। इस तरह वर्ष के अंत तक करीब चार हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच जाएगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें स...
ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी में उत्कृष्ट सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. पंकज गर्ग बने ABSI के शिक्षा निदेशक

ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी में उत्कृष्ट सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. पंकज गर्ग बने ABSI के शिक्षा निदेशक

Uncategorized
ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी में उत्कृष्ट सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. पंकज गर्ग बने ABSI के शिक्षा निदेशक       डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) का निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र, कार्यकाल 2026–2028 निर्वाचित किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दायित्व स्तन कैंसर सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में डॉ. गर्ग के उल्लेखनीय योगदान को दर्शाता है। इस पद पर रहते हुए वे उत्तर भारत में शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण गतिविधियों, अकादमिक सहयोग और प्रमाण-आधारित स्तन कैंसर उपचार को...
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिया पारदर्शी और समयबद्ध विकास का भरोसा, एमडीडीए बोर्ड बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिया पारदर्शी और समयबद्ध विकास का भरोसा, एमडीडीए बोर्ड बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

Uncategorized
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिया पारदर्शी और समयबद्ध विकास का भरोसा, एमडीडीए बोर्ड बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक बुधवार को गढ़वाल आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित विकास से जुड़े करीब 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लैण्ड पूलिंग योजना, पर्यटन अवसंरचना, होटल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इन फैसलों से देहरादून और मसूरी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।   *लैण्ड पूलिंग योजना को मिलेगा विस्तार* बैठक की शुरुआत उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा गढ़वाल आयुक्त एवं...
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के लिए बुधवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की। इसमें विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं, विकासकों, आवास विभाग तथा संबंधित अधिकारियों ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण की प्रगति और लंबित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित सभी परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। सचिव आवास ने कहा कि यह योजना केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के अपने घर के सपने को स...
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प: ऐसा आत्मनिर्भर उत्तराखंड, जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े और मातृशक्ति बने सशक्त

मुख्यमंत्री धामी का संकल्प: ऐसा आत्मनिर्भर उत्तराखंड, जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े और मातृशक्ति बने सशक्त

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प: ऐसा आत्मनिर्भर उत्तराखंड, जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े और मातृशक्ति बने सशक्त   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपयों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएँ मसूरी विधानसभा के विकास को नई गति देने वाली साबित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है। आज जहां प्रदेश में करोड़ों रुपये की लागत से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, ...
धराली ने देखा धामी का विकास मॉडल, आपदा के एक साल बाद फिर मुस्कुराई भागीरथी घाटी

धराली ने देखा धामी का विकास मॉडल, आपदा के एक साल बाद फिर मुस्कुराई भागीरथी घाटी

Uncategorized
धराली ने देखा धामी का विकास मॉडल, आपदा के एक साल बाद फिर मुस्कुराई भागीरथी घाटी   देहरादून। एक साल पहले 05 अगस्त को आई भीषण आपदा ने धराली और आसपास की भागीरथी घाटी को गहरे जख्म दिए थे। कुछ ही पलों में मलबे ने वर्षों की मेहनत को अपनी चपेट में ले लिया। घर-दुकान, खेत-खलिहान, बाग-बगीचे, पशुधन और आजीविका के साधन प्रभावित हुए। चारों ओर मलबा, मायूसी और भविष्य को लेकर अनिश्चितता थी। आज, एक साल बाद तस्वीर बदल चुकी है। धराली, हर्षिल और भटवाड़ी एक बार फिर उठ खड़े हुए हैं। सड़कें और दूसरी आधारभूत सुविधाएं बहाल हो रही हैं, खेतों में हरियाली लौट रही है, बाग-बगीचे फिर संवर रहे हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ रही है। आपदा से उपजी निराशा की जगह अब पुनर्निर्माण और बेहतर भविष्य का विश्वास दिखाई दे रहा है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं का लाभ कुमाऊँ को भी मिलना चाहिए : राम सिंह कैड़ा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं का लाभ कुमाऊँ को भी मिलना चाहिए : राम सिंह कैड़ा

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं का लाभ कुमाऊँ को भी मिलना चाहिए : राम सिंह कैड़ा   देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुरूप उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि श्री दरबार साहिब आध्यात्मिक शांति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का अनुपम केंद्र है। यहां आकर आत्मिक सुकून और नई प्रेरणा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्र...
खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, संत-समाज और आमजन से 10 अगस्त को हर की पौड़ी से ऋषिकेश तक आयोजित इस पावन कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की

खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, संत-समाज और आमजन से 10 अगस्त को हर की पौड़ी से ऋषिकेश तक आयोजित इस पावन कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की

Uncategorized
खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, संत-समाज और आमजन से 10 अगस्त को हर की पौड़ी से ऋषिकेश तक आयोजित इस पावन कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की     2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में 10 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष पावन कांवड़ यात्रा की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को खेल महाशक्ति बनाने और वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प को साकार करने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है। रेखा आर्या ने बताया कि कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से होगा और इसका समापन ऋषिकेश के पावन वीर...
नशा मुक्त भारत के संकल्प को जनआंदोलन बना रहे ललित मोहन जोशी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज की पहल बनी मिसाल

नशा मुक्त भारत के संकल्प को जनआंदोलन बना रहे ललित मोहन जोशी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज की पहल बनी मिसाल

Uncategorized
  नशा मुक्त भारत के संकल्प को जनआंदोलन बना रहे ललित मोहन जोशी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज की पहल बनी मिसाल देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशव्यापी 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने भाग लिया। उत्तराखंड में भी देहरादून सहित विभिन्न जिलों के युवाओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब देश ने विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है, तब यह आवश्यक है कि देश का युवा तन और मन से स्वस्थ, आत्मविश्वास से भरपूर तथा ड्रग्स जैसी घातक आदतों से पूरी तरह दूर रहे। उन्होंने कहा, "हमें हर एक युवा को नशे के चंगुल में फंसने से बचाना ह...
हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना धामी सरकार का संकल्प

हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना धामी सरकार का संकल्प

Uncategorized
हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना धामी सरकार का संकल्प   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लाभार्थियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों, आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, स्वरोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि सरकार की सबसे बड़ी पूंजी जनता का विश्वास है तथा यही विश्वास जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सबसे बड़ी प्रेरणा है।   मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ...